Responsive Scrollable Menu

Flights cancelled as new travel warnings issued after US-Israeli strikes on Iran | BBC News

Airlines are continuing to cancel and divert flights in the Middle East after the US and Israel launched strikes against Iran. Flights in and out of airports in Tel Aviv, Dubai, Doha and other international hubs in the region have been suspended. The UK Foreign Office is warning British citizens against all but essential travel to Bahrain, Kuwait, Qatar and the United Arab Emirates. Iran has launched attacks on the Gulf states as part its retaliation to US and Israeli strikes which began early on Saturday. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #Israel #Iran #MiddleEast #Travel #BBCNews

Continue reading on the app

हिमाचल में राज्यसभा चुनाव- CM खड़गे-वेणुगोपाल से मिले:2 दिन बाद नामांकन, प्रत्याशी पर अभी भी सस्पेंस, हाईकमान पर छोड़ा अंतिम निर्णय

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार देर रात दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ रात करीब 12 बजे तक मीटिंग चली। इसमें राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर चर्चा की गई। सीएम सुक्खू ने लंबी चर्चा के बाद प्रत्याशी को लेकर अंतिम निर्णय हाईकमान पर छोड़ दिया है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल के कांग्रेस विधायकों की राय को भी हाईकमान के समक्ष रखा है, क्योंकि राज्य के ज्यादातर विधायक हिमाचली नेता को राज्यसभा प्रत्याशी बनाना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस हाईकमान गैर हिमाचली को हिमाचल से राज्यसभा भेजना चाह रहा है। लिहाजा संभावित 6 नामों को लेकर बीती रात को दिल्ली में चर्चा की गई। राज्यसभा चुनाव के लिए अब कल और परसों दो दिन बचा है, 5 मार्च को नामांकन भरे जाने हैं। मगर कांग्रेस हाईकमान अब तक प्रत्याशी को लेकर अपने पत्ते नहीं खोल रहा, क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती है कि बीजेपी को सत्तारूढ़ दल की रणनीति का पता चले। खासकर तब यदि कांग्रेस गैर हिमाचली को टिकट देती है। कांग्रेस को डर है कि यदि हाईकमान गैर हिमाचली को टिकट देता है तो बीजेपी भी प्रत्याशी दे सकती है। इसी डर से विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बरकार है। कांग्रेस में ये बड़े दावेदार हिमाचल से राज्यसभा चुनाव के लिए 3 बड़े दावेदार हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का नाम प्रमुख तौर पर लिया जा रहा है। मगर पिछले तीन-चार दिनों के दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, सीएम के आईटी एडवाइजर गोकुल बुटेल और एडवोकेट जनरल अनूप रत्न का नाम भी चर्चा में है। इसी तरह गैर हिमाचली में हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल और पवन खेड़ा का नाम भी चर्चा में है। इनमें से कौन नेता राज्यसभा जाएगा, यह फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। कांग्रेस ने गैर-हिमाचली को टिकट दिया तो BJP भी उम्मीदवार दे सकती है BJP के सूत्र बताते हैं कि यदि कांग्रेस गैर-हिमाचली को प्रत्याशी बनाती है तो बीजेपी भी अपना उम्मीदवार उतार सकती है। फरवरी 2024 में भी बीजेपी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के गैर-हिमाचली उम्मीदवार का फायदा उठाकर राज्यसभा चुनाव जीता था और बीजेपी के हर्ष महाजन कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी से चुनाव जीत गए थे। BJP से 4 नाम चर्चा में भाजपा मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी पर दोबारा दांव खेल सकती है। मंडी यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रो वाइस चांसलर अनुपमा कंवर और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर हिमानी सूद का नाम भी चर्चा में है। पार्टी के एक धड़े द्वारा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल को भी राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की पैरवी किए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस मसले पर पार्टी का कोई भी नेता अभी पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। BJP के पास बहुमत से 7 विधायक कम हालांकि, 68 विधायकों वाली हिमाचल विधानसभा में BJP के पास बहुमत से 7 विधायक कम हैं और कांग्रेस के पास बहुमत से 5 विधायक ज्यादा हैं। मगर इस बात को नहीं भुलाया जा सकता है कि फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव में भी बीजेपी के पास बहुमत से 9 विधायक कम थे। इंदू का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा बता दें कि राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का 6 साल का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। लिहाजा इससे पहले राज्यसभा चुनाव कराए जाने हैं। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 16 मार्च को चुनाव होने हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच हुआ रद्द, तो कौन खेलेगा फाइनल? ये है ICC का नियम

SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल है. लेकिन, अगर ये मुकाबला रद्द हो गया तो क्या होगा? उस सूरत में कौन खेलेगा फाइनल? Mon, 02 Mar 2026 21:25:07 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election 2026: बंगाल में BJP का चुनावी शंखनाद | TMC | Mamata Banerjee | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T16:30:24+00:00

Trump Big Statement on Israel Iran War LIVE: Trump का बड़ा ऐलान! | Khamenei Death | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T16:34:01+00:00

UK PM Starmer says decision not to join the US-Israeli strikes on Iran was ‘deliberate’ | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T16:45:05+00:00

US urges citizens to leave Lebanon during US-Israel war with Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T16:33:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers