Responsive Scrollable Menu

Maulana Madani के मस्जिद वाले बयान पर भड़के Giriraj Singh, बोले-एक तो चोरीऔर ऊपर से सीनाजोरी | Bihar

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मस्जिद को लेकर मौलाना अरशद मदनी की टिप्पणी, कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित मॉक पार्लियामेंट, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग और उत्तर प्रदेश से घुसपैठियों को निकालने के लिए आंकड़े मांगने के मुद्दे पर विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी भ्रम फैलाकर देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं। वहीं, अखिलेश यादव की ओर से घुसपैठियों से संबंधित आंकड़े मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और उन्हें देश में रहने नहीं दिया जाएगा।अखबार पढ़ें मस्जिद गिराए जाने संबंधी मौलाना अरशद मदनी की टिप्पणी पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले अवैध जमीन पर कब्जा करके निर्माण करना और फिर उसे गिराए जाने पर देश में विद्वेष पैदा करना उचित नहीं है। उन्होंने इसे 'चोरी और सीनाजोरी' बताते हुए सवाल किया कि किसी को भी अपनी मर्जी से कहीं भी मस्जिद बनाने की अनुमति कैसे दी जा सकती है। Maulana Madani के मस्जिद वाले बयान पर भड़के Giriraj Singh, बोले-एक तो चोरीऔर ऊपर से सीनाजोरी #GirirajSingh #MaulanaMadani #Masjid #BiharNews #PoliticalNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा

(कुणाल दत्त) तवांग, 29 अक्टूबर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के सीमावर्ती इलाकों में स्थिति सामान्य है और भारतीय सशस्त्र बल सीमाओं की बहुत अच्छी तरह से रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अभी “तनाव का कोई मामला नहीं” है। खांडू ने यह टिप्पणी उस सवाल के जवाब में की, जो हाल में कुछ पक्षों की ओर से आई उन बातों को लेकर उठे विवाद के संबंध में पूछा गया था कि अरुणाचल प्रदेश की सीमाओं पर कई जगहों पर चीनी सैनिकों के साथ टकराव की स्थिति बनी हुई है।

विस्तार में जाए बिना मुख्यमंत्री ने कहा, “चीनी लोग अरुणाचल से लगी मैकमोहन रेखा को नहीं मानते, इसलिए कभी-कभी ऐसा हो जाता है... अरुणाचल की तिब्बत-चीन के साथ बहुत लंबी सीमा लगती है, जो लगभग 1,200 किलोमीटर है।” उन्होंने कहा कि इसलिए उनकी तरफ से गश्ती दल कभी-कभी “हमारी तरफ आ जाते हैं” और यह “सीमा का उल्लंघन है, घुसपैठ नहीं।” खांडू ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि उल्लंघन हुआ है। लेकिन ऐसा होता रहता है; यह कोई नयी बात नहीं है। चूंकि, सीमा पर कोई स्पष्ट रेखा नहीं है, इसलिए सीमा तय नहीं है।” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस उल्लंघन की बात कर रहे थे।

पिछले हफ्ते, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश में सीमा के पास कई जगहों पर चीनी सैनिकों के साथ टकराव की घटनाएं हो रही हैं, जिससे विवाद पैदा हो गया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में, यहां 14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के उद्घाटन से कुछ समय पहले खांडू मीडिया से बातचीत कर रहे थे। हाल के विवाद के बारे में पूछे जाने पर, खांडू ने कहा कि उन्हें इस मामले के बारे में खबरों से पता चला और अब इस पर “चर्चा हो रही है।” मुख्यमंत्री से सीमा पर मौजूदा स्थिति के बारे में भी पूछा गया और यह भी कि क्या इस विवाद का राज्य में पर्यटन पर कोई असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मीडिया ने इसे बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और हमारी सशस्त्र सेनाएं सीमा की बहुत अच्छी तरह से रक्षा कर रही हैं। अभी तनाव का कोई मामला नहीं है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे का अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन पर “कोई असर नहीं पड़ेगा।”

Continue reading on the app

  Sports

राश‍िद खान का व‍िश्‍व कीर्तिमान...टी20 इंटरनेशनल में 200 व‍िकेट लेने वाले दुन‍िया के पहले गेंदबाज बने

Rashid khan world records: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए. मैच में अजमतुल्लाह उमरजई के शानदार शतक (116) के दम पर अफगानिस्तान ने 221 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के नाबाद 106 रनों के बावजूद टीम 202 रन ही बना सकी और अफगानिस्तान ने मुकाबला 19 रनों से जीत लिया. Fri, 30 Oct 2026 00:54:28 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में इस दिन आएगी बंपर सैलरी! | DA Hike। #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T21:00:04+00:00

What is Conservative leader Kemi Badenoch's reaction to the UK Budget? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T21:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers