Responsive Scrollable Menu

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने विश्वविद्यालय के छात्र संघ संविधान के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है और प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 मई 2027 की समयसीमा तय करते हुए आंदोलनरत छात्रों को अपना प्रदर्शन तत्काल वापस लेने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा कि सक्षम अधिकारी ने उसी दिन छात्रों द्वारा प्रस्तुत एक अनुरोध पत्र पर विचार किया तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ के संविधान को लागू करने, चुनाव कराने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने के संबंध में निर्देश जारी किए। विश्वविद्यालय ने कहा कि संविधान को मंजूरी मिलने के बाद छात्र संघ चुनावों पर गठित ‘लिंगदोह समिति’ की सिफारिशों व दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव कार्यक्रम अधिसूचित किया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि चुनाव शैक्षणिक सत्र शुरू होने के छह सप्ताह के भीतर कराए जाएंगे, जो 16 जुलाई 2027 से लगभग छह सप्ताह का समय होगा। आदेश में कहा गया है कि विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के सिलसिले में जारी सभी कारण बताओ नोटिस, अनुशासनात्मक जांच, निष्कासन, निलंबन और परिसर में प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंधों को रद्द किया जाता है। इसमें कहा गया है, ‘‘उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए, प्रदर्शनकारी छात्र तत्काल प्रभाव से अपना विरोध-प्रदर्शन, भूख हड़ताल समाप्त करें।’’ यह घटनाक्रम 12 अक्टूबर को शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद आया है, जिसमें छात्र जेएमआईएसयू की बहाली और छात्र संघ चुनावों के लिए एक निश्चित समयसीमा की घोषणा करने की मांग कर रहे थे।

यह आदेश रजिस्ट्रार प्रोफेसर एमएम रिजवी द्वारा जारी किया गया और संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, चीफ प्रॉक्टर व सुरक्षा सलाहकार सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

Continue reading on the app

Ramayana के बाद महाभारत बनाएंगे नमित मल्होत्रा? प्रोड्यूसर बोले…

लॉस एंजेलिस में रामायण के इवेंट में नमित मल्होत्रा से पूछा गया कि वो महाभारत कब बनाएंगे? आइए जानते हैं इस सवाल पर क्या बोले रामायण के प्रोड्यूसर। 

Continue reading on the app

  Sports

माता-पिता की तस्वीरें टी-शर्ट पर छपवाई… वर्ल्‍ड चैंप‍ियन बनकर हवा में लहराई, ब‍िट‍िया बोली- पापा, आपका सपना पूरा हुआ

Who Is Manisha Bhanwala: हरियाणा के जींद की पहलवान मनीषा भानवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. वह भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन बन गई हैं. फाइनल में अमेरिका की अबीगेल नेटे को हराने के बाद मनीषा ने अपने माता-पिता की तस्वीर वाली टी-शर्ट दिखाकर यह ऐतिहासिक जीत अपने दिवंगत पिता को समर्पित की. 2022 में एशियाई चैंपियनशिप के लिए रवाना होने वाले दिन ही उनके पिता का निधन हो गया था. परिवार के भारी संघर्ष और आंसुओं के बीच मनीषा का यह सफर हर भारतीय के लिए प्रेरणा है. Fri, 30 Oct 2026 23:14:29 +0530

  Videos
See all

Weather News Today : 31 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी तूफानी बारिश? | Arnab Cyclone | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T20:00:29+00:00

Sudhanshu Trivedi News : विपक्ष पर सुधांशु त्रिवेदी ने साधा निशाना ! #sudhanshutrivedi #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T20:01:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers