Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver ETF: सही गोल्ड-सिल्वर ETF कैसे चुनें, किन बातों का रखें ध्यान? जानिए हर एक डिटेल

Gold-Silver ETF: गोल्ड और सिल्वर ETF में निवेश करना आसान है, लेकिन सही फंड चुनना जरूरी है। जानिए सही फंड कैसे चुनें और पोर्टफोलियो में कितना हिस्सा रखना चाहिए।

Continue reading on the app

नीति आयोग और जेआईसीए ने महत्वाकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में सतत विकास को बढ़ाने के लिए किया समझौता

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत-जापान विकास सहयोग को मजबूत करने की दिशा में नीति आयोग और जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सोमवार को सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में जापान-भारत सहकारी कार्यों के कार्यक्रम को बढ़ावा देने की परियोजना - चरण II के लिए चर्चा अभिलेख (आरओडी) पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक, आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के रोहित कुमार और जेआईसीए भारत के मुख्य प्रतिनिधि ताकेउची ताकुरो की उपस्थिति रहे।

नीति आयोग ने बयान में कहा कि यह सहयोग भारत-जापान की मजबूत विकास साझेदारी की पुष्टि करता है और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने की दिशा में विशेष रूप से आकांक्षी जिलों (एडी) और आकांक्षी ब्लॉकों (एबी) में संयुक्त प्रयासों को आगे बढ़ाता है।

रोहित कुमार ने कहा कि इस साझेदारी में संस्थागत शक्तियां, साझा ज्ञान और जमीनी अनुभव एक साथ है और इसका उद्देश्य वंचित क्षेत्रों में समावेशी विकास को गति देना है।

एडीपी और एबीपी के अंतर्गत इस परियोजना का उद्देश्य वैश्विक भागीदारी, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचा - इन छह विषयों में नीतिगत ढांचों और कार्यान्वयन प्रणालियों को सुदृढ़ करना है। यह परियोजना संस्थागत क्षमता निर्माण, बेहतर निगरानी एवं मूल्यांकन तथा सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी स्थानीयकरण पर केंद्रित है।

इस परियोजना के अंतर्गत प्रमुख गतिविधियों में लोगों के बीच आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण सम्बंधी कार्य, जापान-भारत ज्ञान मंच, सर्वोत्तम तौर-तरीकों की पहचान और प्रसार तथा आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉकों को लक्षित सहायता प्रदान करना शामिल है।

जेआईसीए इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि ताकेउची ताकुरो ने एडीपी और एबीपी के सफल कार्यान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि भारत की जिला और ब्लॉक-स्तरीय निगरानी प्रणालियां वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जापान-भारत साझेदारी को और मजबूत करने वाली यह परियोजना पारस्परिक रूप से लाभकारी और सहयोगात्मक पहल है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज यही चाहता था... चार्टर्ड फ्लाइट से घर लौटेगी कैरेबियाई टीम, कोच बोले- 5 दिन हो गए थे

west indies chartered flight: वेस्टइंडीज की टीम इस समय भारत में है. ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय वायु क्षेत्र पर लगी पाबंदियों के कारण चार दिन से अधिक समय तक शहर में फंसे रहने के बाद वेस्टइंडीज टीम के घर लौटने के लिए चार्टर्ड उड़ान का इंतजाम किया गया है. कोच डेरेन सैमी के नाराजगी जताने के बाद आखिरकार अधिकारी हरकत में आए औ कैरेबियाई टीम को घर भेजने के लिए चार्टर्ड विमान की व्यवस्था की. Thu, 5 Mar 2026 18:29:33 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel War News Live । ईरान की अब परमाणु वाली धमकी ? World News । Doland Trump । Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:10:38+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Iran ने Donald Trump को कैसे चौंकाया? #shorts #worldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:13:16+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: US ने ऐसे बदला रंग! #shorts #worldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:11:36+00:00

Iran Vs Israel: भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया #shorts #iranvsisrael #khameneideath #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:14:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers