यूएनएचआरसी चीफ ने भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को सराहा, पाकिस्तान में मानवाधिकार हनन पर जताई चिंता
जिनेवा, 2 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने भारत की सिविल सोसाइटी को लोकतंत्र की रक्षा करने वाली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि यह समाज देश की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, जो वैश्विक स्तर पर एक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
यूएन ह्यूमन राइट्स काउंसिल के 61वें सेशन में तुर्क ने पाकिस्तान और चीन के मानवाधिकार स्थिति पर चिंता जाहिर की। तुर्क ने पिछले हफ्ते इस सत्र को संबोधित किया था।
तुर्क ने काउंसिल में कहा, अपनी हाल की भारत यात्रा (एआई इम्पैक्ट समिट) के दौरान, मैं सिविल सोसाइटी के काम से बहुत खुश हुआ। वे भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं और अल्पसंख्यक अधिकारों को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह जरूरी है कि नागरिक अधिकार का बचाव किया जाए और सिविल सोसाइटी बिना किसी पाबंदी के अपना काम आजादी से करे।
इस बीच, तुर्क ने पाकिस्तान के हालात को लेकर फिक्र जाहिर की, जहां हाल ही में मानवाधिकार समूह से जुड़े दो वकीलों को 17 साल जेल की सजा सुनाई गई।
उन्होंने 61वें सेशन में अपने बयान में कहा, पाकिस्तान में, वकीलों और मानवाधिकारों की रक्षा करने वालों को महज इसलिए सजा दी गई क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स किए थे।
यूएन हाई कमिश्नर ने कहा, मुझे अफसोस है कि जॉर्जिया में भी नागरिकों के अधिकारों पर पाबंदियां लगाई गईं। वेनेज़ुएला में, कुछ लोगों को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया। कुछ को रिहा किया गया तो अब भी कुछ को छोड़ा नहीं गया है। इनकी रिहाई का मैं आग्रह करता हूं। आपातकालीन स्थिति की समीक्षा की जानी चाहिए। सिविल सोसाइटी और पीड़ित समूहों को सार्वजनिक पहलों में हिस्सा लेने की छूट होनी चाहिए। मैं 16 मार्च को इससे जुड़ा एक अपडेट दूंगा।
अपने बयान में, तुर्क ने चीनी अधिकारियों से देश में मानवाधिकारों को दबाने के लिए अस्पष्ट आपराधिक, प्रशासनिक और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रावधानों का इस्तेमाल बंद करने की भी अपील की।
उन्होंने कहा, मैं उन सभी लोगों को रिहा करने की अपील करता हूं जिन्हें मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया है। मुझे शिनजियांग में उइगर और दूसरे मुस्लिम अल्पसंख्यकों और तिब्बतियों के अधिकारों को लेकर जवाबदेही तय न करने का दुख है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन के मामले में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, देखें टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट
Most runs in T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी 4 फाइनलिस्ट तय हो गए हैं. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा. जबकि 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया के पास इस ट्रॉफी को जीतकर इतिहास रचने का शानदार मौका है, तो चलिए सेमीफाइनल मैच से पहले जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं.
विराट कोहली
टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के 6 नॉकआउट मैचों में कुल 373 रन बनाए हैं. इन 6 मैचों में उन्होंने कुल 5 अर्धशतक लगाए हैं. कोहली का हाईस्कोर नाबाद 89 रन रहा है.
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने 8 मैचों कुल 227 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है. रोहित शर्मा का हाईस्कोर 57 रन रहा है.
जोस बटलर
इस मामले में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर हैं. जो बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप के 6 नॉकआउट मैचों में कुल 226 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान एक चौका लगाया है. बटलर का हाईस्कोर नाबाद 80 रन रहा है, जो उन्होंने 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ जड़ा था और इंग्लैंड को 10 विकेट से जीत दिलाई थी.
मार्लन सैमुअल्स
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 5 मैचों में कुल 215 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए हैं. उनका हाईस्कोर नाबाद 85 रन रहा है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2012 और 2016 में वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.
तिलकरत्ने दिलशान
श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं. तिलकरत्ने दिलशान ने टी20 वर्ल्ड कप के 6 नॉकआउट मैचों में कुल 197 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. तिलकरत्ने दिलशान का हाईस्कोर नाबाद 96 रन रहा है.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कितनी बार हुई है भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत, ऐसा है रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















.jpg)



