Responsive Scrollable Menu

T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन के मामले में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, देखें टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट

Most runs in T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी 4 फाइनलिस्ट तय हो गए हैं. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा. जबकि 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया के पास इस ट्रॉफी को जीतकर इतिहास रचने का शानदार मौका है, तो चलिए सेमीफाइनल मैच से पहले जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं. 

विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के 6 नॉकआउट मैचों में कुल 373 रन बनाए हैं. इन 6 मैचों में उन्होंने कुल 5 अर्धशतक लगाए हैं. कोहली का हाईस्कोर नाबाद 89 रन रहा है. 

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने 8 मैचों कुल 227 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है. रोहित शर्मा का हाईस्कोर 57 रन रहा है. 

जोस बटलर

इस मामले में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर हैं. जो बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप के 6 नॉकआउट मैचों में कुल 226 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान एक चौका लगाया है. बटलर का हाईस्कोर नाबाद 80 रन रहा है, जो उन्होंने 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ जड़ा था और इंग्लैंड को 10 विकेट से जीत दिलाई थी. 

मार्लन सैमुअल्स

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 5 मैचों में कुल 215 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए हैं. उनका हाईस्कोर नाबाद 85 रन रहा है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2012 और 2016 में वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. 

तिलकरत्ने दिलशान

श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं. तिलकरत्ने दिलशान ने टी20 वर्ल्ड कप के 6 नॉकआउट मैचों में कुल 197 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. तिलकरत्ने दिलशान का हाईस्कोर नाबाद 96 रन रहा है.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कितनी बार हुई है भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत, ऐसा है रिकॉर्ड

Continue reading on the app

'गोविंदा का करियर इंडस्ट्रीवालों ने बर्बाद किया', एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sudha Chandran on Govinda Career: एक समय था जब बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का नाम ही फिल्म की सफलता की गारंटी माना जाता था. जी हां, करीब दो दशकों तक उन्होंने अपनी कॉमेडी, डांस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. हालांकि 2000 के बाद उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई और धीरे-धीरे उनका ग्राफ नीचे जाता दिखाई दिया. इसे लेकर अक्सर कहा जाता है कि गोविंदा की लेट-लतीफी और समय पर सेट पर न पहुंचने की आदत ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया.

इसी बीच अब एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने इस मुद्दे पर अलग नजरिया पेश किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि गोविंदा के करियर में गिरावट के लिए सिर्फ उन्हें जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है. उनके मुताबिक, इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने परिस्थितियां ऐसी बना दीं कि अंततः दोष गोविंदा पर ही आ गया. चलिए हम आपको बताते हैं कि सुधा चंद्रन ने इस बारे में और क्या कुछ कहा?

"वो सभी को संतुष्ट नहीं कर पाए"

इंटरव्यू में सुधा चंद्रन ने कहा, “मैंने गोविंदा जी का दौर बहुत करीब से देखा है. उस समय हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था. कई बार वो खुद कहते थे कि उनके पास समय नहीं है और वो नई फिल्में साइन नहीं कर सकते, लेकिन निर्माता-निर्देशक मानते नहीं थे. वे उन्हें लगातार फिल्मों के लिए साइन करते रहे.” उन्होंने आगे बताया कि गोविंदा एक समय में सात-आठ फिल्मों पर काम कर रहे थे. उन्होंने कहा, “एक इंसान के पास 24 घंटे ही होते हैं. वह कितना काम कर सकता है? जब वो सभी को संतुष्ट नहीं कर पाए तो उन्हीं पर आरोप लगने लगे, जिससे उनके करियर पर असर पड़ा.” 

"वो देश के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं"

सुधा चंद्रन ने यह भी कहा कि निर्देशक डेविड धवन के सेट पर गोविंदा हमेशा समय पर पहुंचते थे. उन्होंने गोविंदा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कॉमिक टाइमिंग, डांस और अभिनय प्रतिभा बेमिसाल है और वो देश के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. वहीं सुधा चंद्रन के इस बयान के बाद एक बार फिर गोविंदा के करियर में आई गिरावट को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें: 'वो हमेशा जिंदा रहेंगे' खामेनेई की मौत की खबर से टूटीं फरहाना भट्ट, ईरान के सु्प्रीम नेता को बताया 'मसीहा'

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, बप्पा से लिया आशीर्वाद

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों ने सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया. Wed, 04 Mar 2026 14:19:25 +0530

  Videos
See all

लाहौर हाईकोर्ट में वकीलों की गुंडागर्दी | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T09:14:55+00:00

Iran Retaliate to israel Live : ईरान का इजराइल पर भीषण पलटवार | Netanyahu | Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T09:15:45+00:00

ईरान पर 2 हजार से ज्यादा बम गिरा चुका USA | #iranisraelwar | #warbreaking | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T09:13:11+00:00

तेल अवीव की घटना से, सब चौंके | #telaviv | #iranisraelwar | #warbreaking | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T09:12:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers