Responsive Scrollable Menu

अगला ईरानी सुप्रीम लीडर तो और भी खतरनाक है, इधर चीन ने भी चुपके से कर दिया डबल गेम, पलट दिया पूरा खेल

ईरान के नए सुप्रीम कमांडर का ऐलान कर दिया गया है। खामनई की मौत के बाद अब कमान इनके हाथों में है। अब इजराइल और अमेरिका से किस तरीके से निपटना है इसकी रणनीति अब यह बनाते हुए नजर आएंगे। ईरान की विशेषज्ञ सभा (असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स) ने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया है।  ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह चयन शक्तिशाली ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर के दबाव में किया गया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कथित तौर पर कट्टरपंथी गुटों को एकजुट कर मोजतबा के पक्ष में दबाव बनाया, क्योंकि वे उनके पिता के करीबी सहयोगी रहे हैं और सुरक्षा तंत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: ईरान को जमीन पर हराना क्यों नामुमकिन, क्या है नेतन्याहू का प्लान?

कौन हैं मोजतबा खामेनेई

अयातुल्ला के दूसरे बेटे मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में मशहद में हुआ। प्रभावशाली शिक्षकों द्वारा उन्हें प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही मोजतबा ने धर्मशास्त्र का अध्ययन किया और अपने पिता की राह पर चलते हुए मौलवी बन गए थे। वो आज भी ईरान के सबसे बड़े इस्लामी मदरसा क़ोम सेमिनरी में धर्मशास्त्र पढ़ाते हैं। मोजतबा खामेनेई काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रहे हैं। हालांकि पिछले दो वर्षों में तेहरान में उनका महत्व बढ़ा है। मोजतबा खामेनेई ईरानी राजनीति में अधिक सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने शासन में निर्णय लेने में भूमिका निभाई है। 2005 और 2009 में हुए चुनावों में मोजतबा खामेनेई ने महमूद अहमदीनेजाद का समर्थन किया। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने 2009 में राष्ट्रपति की जीत में भूमिका निभाई थी और कथित तौर पर चुनाव के बाद ईरान में भड़के विरोध प्रदर्शनों को दबाया था। हालाँकि, अहमदीनेजाद द्वारा मोजतबा पर सरकारी खजाने से धन के गबन का आरोप लगाने के बाद दोनों के बीच संबंधों में खटास आ गई। 2021 में मोजतबा खामेनेई को अयातुल्ला की उपाधि दी गई, जो ईरान के सर्वोच्च नेता के रूप में सेवा करने के लिए एक संवैधानिक आवश्यकता है। 

इसे भी पढ़ें: Iran जंग में व्यस्त थी दुनिया, चुपचाप तहलका मचा गए भारत-रूस

अमेरिका युद्ध जो चल रहा है इसमें चीन क्यों चुप है?

चीन के विदेश मंत्री वांगी की तरफ से बयान सामने आया। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक्षी से फोन पर बात कर तेहरान का सपोर्ट करने का ऐलान किया है। वांग ने कहा कि चीन ईरान की सोवनिटी, सिक्योरिटी और जो वहां की इंटीग्रिटी है और नेशनल डिग्निटी की रक्षा करने और उसके कानूनी अधिकारों और हितों को बनाए रखने में उसका सपोर्ट करता है। यहां पर ये सवाल उठ रहा है कि आखिर चीन ने अमेरिका और इजराइल के जो हमले हैं उसके लिए कोई कड़ी टिप्पणी क्यों नहीं की? चीन के इस रुख के पीछे की वजह क्या है? क्या चीन नहीं चाहता कि ईरान परमाणु शक्ति बने? इसके पीछे आखिर चीन की चुप्पी के पीछे बड़ी वजह क्या है ? यह  फैक्ट है कि ईरान को ताकत देने में चीन का बड़ा हाथ है। जो आज  ईरान की मिसाइल देख रहे हैं, ड्रोन देख रहे हैं। बिल्कुल और चीन उसका अच्छा मित्र भी कहा जाता है। तभी ये सवाल उठ रहा है कि क्या यहां पर चीन डबल गेम खेलता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही चीन ने ईरान के अंदर 400 बिलियन डॉलर के इन्वेस्टमेंट की घोषणा भी की है। किया भी है। लेकिन फिर भी साइलेंट है। इसकी वजह ये है कि ईरान ने गलती की। ईरान ने गलती क्या की कि ईरान ने ताबड़तोड़ हमले पूरे के पूरे मिडिल ईस्ट में करना स्टार्ट कर दिया। चीन सऊदी के साथ भी अच्छे रिलेशन चाहता है। कतर के साथ भी यूएई के साथ भी और कई कंट्रीज के साथ बेटर रिलेशन चाहता है। वो नहीं चाहता कि ईरान की शर्त पर वो सब देशों से अपने रिलेशन खराब कर ले। 
चीन कभी भी ओपनली अमेरिका के सामने आना नहीं चाहता है। चीन अभी और ज्यादा अपनी ताकत को एनहांस करना चाहता है। चीन ये सोचता है कि वेट एंड वॉच किया जाए। अमेरिका को खुद अपनी ताकत को खर्च कर ले, दिया जाए। जहां चाहे लड़ जाए।  चीन सॉफ्ट पावर डिप्लोमेसी को ले चलता है।

Continue reading on the app

अब गधे बनाएंगे आपको करोड़पति ! सरकार दे रही है ₹50 लाख की भारी सब्सिडी

Donkey Farming: सरकार गधा पालन (Donkey Farming) को एक बिजनेस के रूप में देख रही है. इस योजना के तहत अगर आप गधा पालन का प्रोजेक्ट शुरू करते हैं, तो सरकार आपको 50% तक की सब्सिडी दे रही है.

The post अब गधे बनाएंगे आपको करोड़पति ! सरकार दे रही है ₹50 लाख की भारी सब्सिडी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

MP में मक्का किसान मुश्किल में, जीतू पटवारी का आरोप ‘MSP पर नहीं हो रही खरीदी’, किसानों के साथ सड़क पर उतरने की चेतावनी

मध्यप्रदेश में मक्का किसानों की फसल पर संकट गहरा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार होली के त्योहार पर किसानों के जीवन से रंग छीन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार … Wed, 04 Mar 2026 12:28:41 GMT

  Videos
See all

Holi पर Gorakhpur में दिखा CM Yogi Adityanath का अलग ‘स्वैग’, काला चश्मा पहन खेली होली #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T08:01:09+00:00

Israel America Iran War Live : ईरान ने इजराइल पर की मिसाइलों की बौछार | Netanyahu | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T08:07:23+00:00

Gorakhpur: CM Yogi Adityanath ने काला चश्मा पहन खेली होली, गायों को लगाया गुलाल | Holi Celebration #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T08:06:21+00:00

US-Israel Iran Strike: Iranian Drones ने तोड़ा America का सुरक्षा घेरा! #iranisraelwar #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T08:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers