Responsive Scrollable Menu

'वो हमेशा जिंदा रहेंगे' खामेनेई की मौत की खबर से टूटीं फरहाना भट्ट, ईरान के सु्प्रीम नेता को बताया 'मसीहा'

Farhana Bhatt on Iranian Leader Khamenei: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को लेकर हाल ही में उनकी मौत की खबरें सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए कथित हवाई हमले में उनकी मृत्यु हो गई. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं हुई है. वहीं इन खबरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. जहां कुछ लोगों ने इस पर अलग-अलग विचार व्यक्त किए, वहीं ईरान में बड़ी संख्या में लोग शोक जताते हुए नजर आए.

इसी बीच ‘बिग बॉस 19’ की रनर-अप फरहाना भट्ट ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “वो एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते. वो हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे. इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं. सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सो पाई. मैं बहुत दुखी थी. ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था.”  उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों के लिए वो एक मसीहा समान थे और वो हमेशा लोगों के दिलों और दिमागों में जिंदा रहेंगे.

टीवी पर जुबानी फिसलने की घटना

वहीं आपको बता दें कि दो हफ्ते पहले ईरानी सरकारी टेलीविजन पर एक लाइव प्रसारण के दौरान एक रिपोर्टर की जुबान फिसल गई थी. वह 1979 की क्रांति की वर्षगांठ पर हो रहे कार्यक्रम को कवर कर रहा था और ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ कहने के बजाय गलती से ‘खामेनेई मुर्दाबाद’ बोल बैठा. बताया गया कि इस गलती के बाद उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ी.

फरहाना भट्ट का करियर

फरहाना भट्ट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आई थीं, जहां वो रनर-अप रहीं. शो के विजेता गौरव खन्ना बने थे. हाल ही में फरहाना ने सिंगर अमाल मलिक के साथ एक वीडियो सॉन्ग भी किया है.

ये भी पढ़ें: इस बार बिहार में होली खलेंगे एल्विश यादव, पटना में खेसारी संग उड़ाएंगे गर्दा

Continue reading on the app

भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 27 में 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान, चालू वित्त वर्ष में भी मजबूत रहेगी विकास दर: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत की जीडीपी की वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 में 7.2 प्रतिशत और वित्त वर्ष 26 में 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

एचडीएफसी बैंक की रिपोर्ट में कहा गया कि नए जीडीपी बेस ईयर 2022-23 ने भारत के इस वित्त वर्ष में मजबूत प्रदर्शन की पुष्टि की है। साथ ही, चौथी तिमाही के हाई-फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स से मिल रहे मजबूत संकेतों के कारण आने वाले समय में भी विकास दर का अनुमान बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि वित्त वर्ष 27 में नॉमिनल वृद्धि दर 10.5 से 11 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। देश में निजी खपत तेजी से बढ़ रही है और वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में इसमें 8.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 25 में यह दर 5.8 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट में कहा गया, जीडीपी आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025 में उपभोक्ता खर्च की 40 प्रतिशत वस्तुओं (जैसे कपड़े, जूते, फर्नीचर, घरेलू उपकरण आदि) पर खर्च में कमजोरी देखी गई, जबकि भोजन, आवास, उपयोगिताएं और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक वस्तुओं पर खर्च में वृद्धि जारी रही।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत में वृद्धि धीमी रही, लेकिन हाल की तिमाहियों में इसमें कुछ सुधार हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, खपत में सुधार और क्षमता उपयोग दर में वृद्धि के साथ, वित्त वर्ष 2027 में निवेश में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है। विनिर्माण, वित्तीय, रियल एस्टेट, पेशेवर सेवाओं और आतिथ्य क्षेत्रों में पहले से ही उच्च वृद्धि देखी जा रही है।

बैंक ने बताया गया कि वित्त वर्ष 2027 के लिए नॉमिनल जीडीपी में बदलाव के कारण नई सीरीज में डेट टू जीडीपी रेश्यो 57.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया जा रहा है, जो कि पिछली सीरीज में 55.6 प्रतिशत था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: रन नहीं बन रहे तो आउट हो जाओ…अभिषेक शर्मा ने कराया टीम इंडिया का फायदा

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाया था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वो फिर नाकाम साबित हुए. हालांकि उनकी नाकामी ने टीम इंडिया का फायदा ही कराया. जानिए किसने कही इतनी बड़ी बात? Mon, 02 Mar 2026 17:03:17 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War 2026 Update:Israel PM Benjamin Netanyahu के Ofiice पर हमला #viral #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T11:44:06+00:00

Israel PM Benjamin Netanyahu से जुड़ी बड़ी ख़बर #iranisraelwar2026 #viral #ytshorts #trendingshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T11:37:06+00:00

Delhi Fire News: धुएं का गुबार, इलाके में हड़कंप | Netaji Subhash Vihar | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T11:40:00+00:00

दिल्ली के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पुलिस मौजूद | #delhischoolnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T11:40:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers