बीच मैच में अंपायर पर चढ़ा डांस का खुमार, लाइव मैच में अंपायरिंग रोक चीयरलीडर्स संग लगाने लगे ठुमके
क्रिकेट मैच के दौरान उस समय सभी दर्शक हैरान रह गए जब मैदान में अंपायरिंग कर रहे अंपायर साहब अचानक डांस के मूड में आ गए. लाइव मैच के बीच उन्होंने अंपायरिंग रोक दी और स्टेज पर मौजूद चीयरलीडर्स के साथ जबरदस्त ठुमके लगाने लगे. मैदान का माहौल देखते ही देखते एंटरटेनमेंट शो में बदल गया. खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक सभी इस मजेदार पल को देखकर हंसी नहीं रोक पाए. सोशल मीडिया पर यह अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अंपायर के इस फनी अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.Video Credit: Instagram- @mor_bemetara_
बाप रे बाप! इतना बड़ा पेड़, एक को काटते ही मिल जाएगी 15 लाख किलो लकड़ी
सदियों से इंसान ने लकड़ियों के लिए पेड़ों की कटाई की है. इसी वजह से तेजी से जंगल सिमटते चले गए. जब गंभीरता का अंदाजा हुआ तो पेड़ों की कटाई पर रोक लगाईं गई. इसके बाद भी कई जगहों पर आज भी डेवलपमेंट के नाम पर पेड़ों की कटाई जारी है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें एक इतना विशाल पेड़ दिखाई दिया, जिसे काटने पर आपको पंद्रह सौ टन यानी करीब पंद्रह लाख किलो लकड़ियां मिलेगी. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेड़ कितना बड़ा होगा. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















