IBPS Clerk Mains Result 2026: आईबीपीएस क्लर्क मेंस का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
IBPS Clerk Mains Result 2026 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS क्लर्क मेंस परीक्षा 2025 का परिणाम आज 2 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती देशभर के 15,701 क्लर्क (CSA) पदों को भरने के लिए हो रही है। सभी अभ्यर्थियों को रिजल्ट में अपने परिणाम की पूरी जानकारी मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
IBPS Clerk चयन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होती है। इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता है:
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – क्वालीफाइंग प्रकृति की; मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी।
मुख्य परीक्षा (Mains) – अंतिम चयन इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर।
भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) – मुख्य परीक्षा पास करने वालों के लिए स्थानीय भाषा का टेस्ट (केवल क्वालीफाइंग)।
रिजल्ट ऐसे देखें और डाउनलोड करें
- सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर “CRP Clerks” या रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब“IBPS Clerk Mains Result 2025” लिंक चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर Login पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा – इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए PDF/Printout जरूर सुरक्षित रखें।
Chandra Grahan 2026: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाओं पर भूल से भी नहीं ग्रहण की छाया
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च 2026 को लगेगा। ये ग्रहण भारत में भी नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा। ग्रहण के दौरान गभवती महिलाओं को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जानिए ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या-क्या ध्यान रखें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol




















