Responsive Scrollable Menu

MLC चुनाव की लड़ाई… बैलेट Vs EVM पर आई, नागपुर में पलटा खेल… काशी में हार, आखिर क्यों कांग्रेस के निशाने पर आई भाजपा?

Congress and BJP Over MLC Elections: नागपुर में विधान परिषद चुनाव का नतीजा आया, तो चुनावी दावों की पूरी पटकथा ही बदल गई।

Continue reading on the app

यूरोप का एक और देश सुलग उठा, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, महंगाई और घर बने मुद्दा

Portugal protests: यूरोप के एक और देश में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. इटली और फ्रांस के प्रदर्शनों के बीच आसमान छूती महंगाई को लेकर एक और देश में प्रदर्शन होने लगे. पुर्तगाल में लोगों ने बढ़ती सड़कों पर उतरकर सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं.

Continue reading on the app

  Sports

राशिद T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने:उमरजई ने 50 गेंदों पर 116 रन बनाए, रजा का शतक बेकार; अफगानिस्तान सीरीज जीता

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान पुरुष टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने गुरुवार को शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I में विकेटकीपर बल्लेबाज तादिवनाशे मरुमानी को LBW आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। राशिद ने 120वें T20I मैच में यह मुकाम छुआ। उनके नाम अब इस फॉर्मेट में 200 विकेट हैं। इस मैच में अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह उमरजई के 116 रन की मदद से 221/7 का स्कोर बनाया। जवाब में जिम्बाब्वे कप्तान सिकंदर रजा के नाबाद 106 रन के बावजूद 202/5 रन ही बना सका। अफगानिस्तान ने 19 रन से मैच जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। 38 रन पर 5 विकेट गंवाए, उमरजई और इजाज ने संभाला अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने चौथे ओवर तक 5 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। नौवें ओवर में स्कोर 38/5 हो गया। रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद अकरम, इब्राहिम जादरान और शाहिदुल्लाह कमाल खाता नहीं खोल सके। सदीकुल्लाह अटल ने 17 रन बनाए। इसके बाद उमरजई और इजाज अहमद अहमदजई ने पारी संभाली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 142 रन जोड़े। यह पुरुष T20I में छठे या उससे निचले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। अफगानिस्तान ने आखिरी 10 ओवर में 176 रन बनाए। उमरजई ने 44 गेंदों पर पूरा किया शतक उमरजई ने 50 गेंदों पर 116 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 44 गेंदों पर अपना पहला T20I शतक पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट 232 रहा। दूसरी ओर, इजाज अहमद अहमदजई ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों की साझेदारी ने अफगानिस्तान को शुरुआती झटकों से उबारा। राशिद ने आखिरी ओवर में लगाए 4 छक्के अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में राशिद खान ने कुंदई मतिगीमु की गेंदों पर 4 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। अफगानिस्तान 221/7 के स्कोर तक पहुंचा। टीम ने पुरुष T20I में एक और रिकॉर्ड बनाया। वह शुरुआती 4 विकेट 20 से कम रन पर गंवाने के बाद 200 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बनी। रजा का शतक, लेकिन जिम्बाब्वे 19 रन पीछे रह गया 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। राशिद ने मरुमानी को LBW आउट किया। इसके बाद फरीद अहमद ने वेस्ली मधेवेरे को पवेलियन भेजा। आधी टीम 82 रन पर आउट हो गई। यहां से कप्तान सिकंदर रजा और डेब्यू कर रहे तफाद्जवा त्सिगा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 120 रन जोड़े। रजा ने 56 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए। उन्होंने 9 छक्के लगाए। 40 साल के रजा पुरुष T20I में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। हालांकि, उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। जिम्बाब्वे 20 ओवर में 202/5 रन ही बना सका। Fri, 30 Oct 2026 01:27:02

  Videos
See all

मुंबई में अरबों डॉलर के डेटा सेंटर का विरोध क्यों [Mumbai residents push back against data centres] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T01:31:35+00:00

Superfast News LIVE: बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | Delhi NCR Weather | Congress | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T01:10:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers