Responsive Scrollable Menu

Yogi Adityanath Varanasi Visit: योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में किया पूजन, बच्चों संग मनाई होली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें चॉकलेट दी और होली की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

Continue reading on the app

SEBI चेयरमैन का बड़ा ऐलान: RBI के साथ मिलकर Corporate Bond Market में लाएंगे नई क्रांति

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि नियामक इस साल कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार के विकास को प्राथमिकता देगा और इसके तहत उसकी भारतीय रिजर्व बैंक के साथ मिलकर ‘क्रेडिट बॉन्ड सूचकांक’ तथा उनसे जुड़े डेरिवेटिव उत्पाद लाने की योजना है। सेबी चेयरमैन के तौर पर एक मार्च को एक साल पूरा करने वाले पांडेय ने पीटीआई-को दिए साक्षात्कार में कहा कि अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष में वह कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार को मजबूत बनाने पर बहुत अधिक ध्यान देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट बॉन्ड खंड में तरलता बढ़ाने, अधिक कंपनियों को बॉन्ड जारी करने के लिए प्रोत्साहित करने और निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। पांडेय ने कहा कि खुदरा निवेशकों में बॉन्ड बाजार के प्रति जागरूकता सीमित है और द्वितीयक बाजार में कारोबार काफी कम है।

 क्रेडिट बॉन्ड सूचकांक और उनसे जुड़े डेरिवेटिव विकसित किए  जा रहे

उन्होंने कहा, “खुदरा स्तर पर बॉन्ड बाजार के बारे में बहुत कम जानकारी है। प्राथमिक निर्गम के बाद भी लेनदेन की गतिविधि बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है।” फिलहाल बड़ी संख्या में बॉन्ड को परिपक्वता अवधि तक रखा जाता है, जिससे बाजार में तरलता यानी नकदी की स्थिति सीमित रहती है। सेबी ने पारदर्शिता बढ़ाने और बेहतर मूल्य खोज के लिए प्राथमिक बाजार में ‘प्रस्ताव के लिए अनुरोध’ (आरएफपी) व्यवस्था और ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म प्रदाताओं के लिए ‘कीमत का अनुरोध’ (आरएफक्यू) ढांचा लागू किया है। पांडेय ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ मिलकर क्रेडिट बॉन्ड सूचकांक और उनसे जुड़े डेरिवेटिव विकसित किए जा रहे हैं।

 उन्होंने कहा, “हम आरबीआई के साथ मिलकर क्रेडिट बॉन्ड सूचकांक और उससे जुड़े डेरिवेटिव लाने पर काम कर रहे हैं। इससे बाजार का दायरा और बढ़ेगा। बॉन्ड बाजार का भविष्य बड़ा है।” देश के कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में इस समय करीब 58 लाख करोड़ रुपये के बकाया निर्गम हैं। हालांकि 5,900 से अधिक सूचीबद्ध कंपनियों में से केवल करीब 700 कंपनियां ही बॉन्ड बाजार का इस्तेमाल कर रही हैं। इस पर सेबी प्रमुख ने कहा कि अधिक कंपनियों की भागीदारी, विभिन्न रेटिंग श्रेणियों में दोबारा निर्गम और विविध जोखिम-रिटर्न विकल्प उपलब्ध कराना मजबूत बाजार के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाजार के विकास के लिए कंपनियों को शिक्षित करने और निवेशकों तक पहुंच बढ़ाने के समानांतर प्रयास जरूरी हैं। फिलहाल पेंशन कोष, बीमा कंपनियां और अन्य बड़े संस्थागत निवेशक इस खंड में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे... वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बौखलाए PCB ने सुनाया तुगलकी फरमान? खिलाड़ियों पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। खिलाड़ियों की कुल मैच फीस से अधिक जुर्माने की यह राशि बोर्ड के गुस्से को दर्शाती है। Mon, 02 Mar 2026 21:59:24 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: शुरू हो गया World War 3 | Iran Israel War | Xi Jinping | Putin | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T17:10:01+00:00

Iran War Update : खामनेई के बाद ईरान में पहलवी या कोई और ? Sumit Awasthi | Charkraview | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T17:03:32+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | इजरायल- ईरान युद्ध से चीन पर क्या असर पड़ेगा ? #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T17:04:21+00:00

ईरानी मिसाइल हमले वाली जगह पर पहुंचे इस्राएली पीएम [Netanyahu visits Iranian missile strike site] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T17:03:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers