Thane में 8.5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख लेते पकड़े गए
ठाणे, पांच अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे में एक नामी बिल्डर से कथित तौर पर 8.5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और पहली किश्त के रूप में 10 लाख रुपये लेने के आरोप में अपराध शाखा ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान संतोष बावडेकर (47), सिद्धेश बडकोली (35) और इम्तियाज इलियास मोमिन (31) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, कलवा स्थित रियल एस्टेट डेवलपर से बावडेकर ने एक संपत्ति के मूल मालिक की मृत्यु के बाद संपर्क किया था। पुलिस ने बताया कि बावडेकर ने ठाणे की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराई और बिल्डर को केंद्रीय एजेंसियों व अदालतों में भी शिकायतें दर्ज कराकर कानूनी दाव-पेंच में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार, शिकायत वापस लेने के लिए उसने कथित तौर पर सरकारी विभागों में मामला निपटाने के नाम पर 4.5 करोड़ रुपये और अपने तथा अपने दो साथियों के लिए अतिरिक्त चार करोड़ रुपये की मांग की थी।
बिल्डर ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद अपराध शाखा की यूनिट-1 ने मामले की जांच शुरू की। जब तीनों आरोपी 30 जुलाई को पहली किश्त के रूप में 10 लाख रुपये नकद लेने के लिए कलवा स्थित पीड़ित के कार्यालय पहुंचे, तो अपराध शाखा के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कलवा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की रंगदारी और साझा मंशा से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अदालत ने आरोपियों को सात अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Noida Police ने Delhi के व्यापारी से 1.5 करोड़ के जेवर लूट मामले में 5 बदमाश दबोचे
नोएडा, पांच अगस्त उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की बीटा-2 थाना पुलिस ने दिल्ली के एक जौहरी के मुनीम और कर्मचारी से हथियार के बल पर कथित तौर पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और कच्ची चांदी लूटने वाले पांच बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटी हुई चांदी और सोने के जेवरात के अलावा वारदात में इस्तेमाल कार, तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त (तृतीय जोन) रविशंकर निम ने बताया कि दो अगस्त को दिल्ली के एक जौहरी के मुनीम राम प्रकाश शर्मा ने बीटा-2 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने एक साथी के साथ कच्ची चांदी और सोने के जेवरात लेकर आगरा जा रहा था, तभी परी चौक के पास कार सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसका वाहन रोका और उसके साथ लूटपाट की। निम के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देकर जुनेदपुर गांव के जंगल में पहुंचे, जहां पहले से उनका इंतजार कर रहे अन्य साथी उनसे मिले। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि कमलकांत इस गिरोह का सरगना है और उसने जौहरी की दुकान की कई दिनों तक टोह ली थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







