Responsive Scrollable Menu

Israel Iran War: ईरान ने मार गिराए 500 अमेरिकी सैनिक, क्या बोले ट्रंप?

ईरान के साथ युद्ध पर ट्रंप का बयान आया है। पूरी ताकत के साथ ईरान पर हमले जारी हैं। यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है। मकसद पूरा होने तक यह हमले जारी रहेंगे। यह भी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है। साथ ही तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत की बात को उन्होंने माना है। हालांकि ईरान का दावा 500 से ज्यादा के आंकड़े का है। ऐसे में अभी वो कह रहे हैं कि तीन अमेरिकी सैनिक ही मारे गए हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि पूरी ताकत के साथ हमले जारी हैं और मकसद जब तक पूरा नहीं होता तक ये हमले लगातार जारी रहेंगे। अमेरिका ने पहले जो हमला किया गया था उसमें परमाणु ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अमेरिका का एक और सिर्फ एक मकसद ये है कि फिलहाल शॉर्ट टर्म में ईरान बातचीत  के लिए तैयार हो जाए और कमजोरी से बातचीत करे। अमेरिका जो ये अभी काइनेटिक और नॉन काइनेटिक साइकोलॉजिकल वॉरफेयर कर रहा है असल में इसका मकसद ये है कि ईरान की जो लीडरशिप है वो थोड़ा नरम पड़ जाए और जब बातचीत हो तो अमेरिका की जो टर्म्स एंड कंडीशन है उनको आसानी से मान ले। 

इसे भी पढ़ें: खाननेई का बदला विहीदी लेगा! अब खलीफा की घोस्ट फोर्स लड़ेगी

अब अमेरिका चार टर्म्स एंड कंडीशन चाहता है। एक तो कहता है कि ईरान न्यूक्लियर बम ना बनाए। इसके लिए ईरान कहता है ठीक है हम न्यूक्लियर बम नहीं बना रहे थे। बनाएंगे भी नहीं और जो 400 किलो हमने यूरेनियम 235 का प्यूरिफिकेशन किया हुआ है हम उसको थोड़ा डाइल्यूट कर देंगे। एक तरीका होता है डाइल्यूट करने के बाद यानी उसमें कुछ मिश्रण किया जाता है तो वो  60% से घट के 20% और मिश्रण करने के बाद घट के 10% हो जाता है। ईरान राजी है। अब कंफर्म कौन करेगा?  ये मैकेनिज्म है दुनिया में आईएईए इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी चाहते हैं कि अमेरिकी और इजराइल का कोई भी साइंटिस्ट ना हो। हां देखिए यह समझना पड़ेगा। ईरान को हमेशा से शक रहा है जो कि वास्तव में सत्य है 
कि जब भी आईएए की टीम जाती है ईरान में दशकों से जाती रही है। पिछले 10 साल से हर साल दो-तीन बार जाती है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की बड़ी ड्रोन स्ट्राइक, नूर खां एयरबेस को किया गया टारगेट

ईरान को शक रहा है जो कि वास्तविक सत्य है कि आईएए की टीम में असल में सीआईए और मोसाद के एजेंट होते हैं।  जब वो ईरान के अंदर जाते थे तो जाहिर बात है ईरान उनको अपने न्यूक्लियर साइट्स दिखाएगा। अपने न्यूक्लियर लेबोरेटरीज में लेके जाएगा। ये आईएए की टीम ईरान के न्यूक्लियर साइंटिस्ट से मिलेगी तो इनको पता लग जाता था कि इनका ऑफिस कहां पर है? लैबोरेटरी कहां है? वर्कशॉप कहां है? ईरानियन साइंटिस्ट का न्यूक्लियर साइंटिस्ट का। घर से कितने बजे वो ऑफिस आता है? शाम को कितने बजे अपने लैबोरेटरी से वापस घर जाता है?  ये खबर आईएए की टीम में जब ये वापस जाते थे तो डीब्रीफ होकर ये इंफॉर्मेशन सीआईए और एमआई सिक्स और मोसाद  के जरिए फाइनली इजराइल के टॉप मिलिट्री लीडर्स के पास पहुंच जाती थी और एक जरिया बन जाती थी।

Continue reading on the app

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की बड़ी ड्रोन स्ट्राइक, नूर खां एयरबेस को किया गया टारगेट

अफगानिस्तान तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच सीमा पार संघर्ष और तेज हो गया है। ताजा घटनाक्रम में, अफगान वायु सेना ने सोमवार (2 मार्च) को ड्रोन की मदद से पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिनमें रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस, क्वेटा में 12वीं कोर का मुख्यालय, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मंद एजेंसी में खोविजू कैंप और गुलनी सैन्य अड्डे शामिल हैं। अफ़गान वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर ड्रोन हमले को दिखाया गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह हमला पाकिस्तानी सेना द्वारा हाल ही में की गई हवाई घुसपैठ के जवाब में किया गया था।

इसे भी पढ़ें: खाननेई का बदला विहीदी लेगा! अब खलीफा की घोस्ट फोर्स लड़ेगी

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आज, राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की वायु सेना ने पाकिस्तान में प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ सटीक और समन्वित हवाई अभियान चलाए, जिसमें रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, क्वेटा (बलूचिस्तान) में 12वीं डिवीजन का मुख्यालय, खैबर पख्तूनख्वा की मोहम्मंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप, साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं और कमान केंद्रों को निशाना बनाया गया। 
पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान तालिबान के खिलाफ ओपन वॉर  घोषित किया
सीमा पार झड़पों में तीव्र वृद्धि के बाद, पाकिस्तान ने 27 फरवरी को अफ़गानिस्तान तालिबान के खिलाफ "ओपन वॉर" घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे, नेतन्याहू ने ईरान पर अटैक पार्ट-2 को दी मंजूरी

पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमलों में 270 से अधिक तालिबान लड़ाकों को मार गिराने और 400 से अधिक को घायल करने का दावा किया है। इस वृद्धि से अमेरिका सहित विश्व के नेताओं ने चिंता व्यक्त की है। सीमा पार हमलों और डूरंड रेखा पर घातक झड़पों, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद का मुख्य कारण है, ने पाकिस्तानी वायुसेना को अफ़गानिस्तान तालिबान के खिलाफ हवाई हमला करने के लिए प्रेरित किया। पाकिस्तान का दावा है कि उसने यह हमला उन आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया, जिनके बारे में उसका मानना ​​है कि वे अफ़गान क्षेत्र से उसकी सेनाओं पर हमले कर रहे थे।

Continue reading on the app

  Sports

इस होली सॉन्ग ने यूट्यूब पर मचाई धूम, अब तक मिले 1 बिलियन व्यूज

म्यूजिक के बिना होली का त्यौहार अधूरा है। इस दिन एंजॉय करने के लिए हर कोई म्यूजिक पर झूमता गाता है। बॉलीवुड में होली के गानों की कोई कमी नहीं है। अनगिनत ऐसी फिल्में हैं जिनमें होली के सीन फिल्माए गए हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर कपूर तक की कई फिल्में हैं, जिनमें होली … Wed, 04 Mar 2026 12:17:07 GMT

  Videos
See all

Hindi News Live : हिंदी में समाचार लाइव टीवी | Iran Attack On US-Israel | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T07:26:25+00:00

Iran Israel War | खामेनेई की मौत पर इराक में लोगों का हुजूम! | Khamenei | Iran | USA | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T07:25:44+00:00

Iran Israel War Update: Iraq से जॉर्डन में कई जगह पर हमले हुए | Breaking News | Khamenei Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T07:35:00+00:00

Israel Vs Iran War: युद्ध क्षेत्र से लौटीं रहनुमा ने सुनाई जंग की दास्तान!| Khamenei Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T07:35:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers