जिसकी चाल दूर तक सोच कर चली जाए उसे युद्ध भी रास्ता नहीं रोक पाता। दुनिया के नक्शे पर इस वक्त एक ऐसा इलाका है जहां हर तरफ तनाव, मिसाइलें और युद्ध की खबरें हैं। पश्चिम एशिया में हालात इतने नाजुक हैं कि कभी भी कुछ बड़ा हो सकता है। कई सैन्य ठिकाने निशाने पर हैं। आसमान में लड़ाकू विमान गूंज रहे हैं और समुंदर में युद्धपोतों की हलचल बढ़ गई है। लेकिन इस पूरे तनाव के बीच ईरान की जमीन पर एक ऐसा स्थान है जहां सब कुछ अलग दिखाई देता है। ऐसा लगता है मानो यहां किसी ने अदृश्य सुरक्षा कवच लगा दिया हो। दरअसल जब हम पश्चिम एशिया के हालात देखते हैं तो लगता है कि कोई भी जगह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। लेकिन चाबहार पोर्ट के मामले में स्थिति बिल्कुल अलग है। इसका सबसे बड़ा कारण है भारत का भारी निवेश और रणनीतिक भूमिका। भारत ने पिछले कई वर्षों से इस पोर्ट को विकसित करने में जमकर निवेश किया है और इसे एक बड़े व्यापारिक गलियारे में बदलने की योजना बनाई है। यही वजह है कि यह सिर्फ ईरान का बंदरगाह नहीं रहा बल्कि कई देशों के हितों से जुड़ गया। भारत के लिए यह प्रोजेक्ट अचानक नहीं आया। इसके पीछे कई सालों की रणनीति है। असल में भारत को अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंचने में हमेशा एक बड़ी समस्या रही।
पाकिस्तान का रास्ता बंद होना। ऐसे में तब भारत ने समुद्र के रास्ते अपना नया व्यापारिक मार्ग बनाने की योजना बनाई और चाबहार उस योजना का केंद्र बन गया। यह पोर्ट सीधे भारत को अफगानिस्तान और मध्य एशिया से जोड़ता है।
अमेरिका-इस्त्राइल की ओर से ईरान पर मिसाइले हमले किए जा रहे हैं। ये मिसाइलें गोल्डन गेट कहे जाने वाले चाबहार पोर्ट के आसपास भी गिर रही है। इस जंग में चाबहार पोर्ट पर भी खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि अगर युद्ध लंबा खिंचेगा तो चाबहार पोर्ट को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें भारत ने अरबों डॉलर का निवेश किया है। रिपटों के अनुसार, ईरान के चाबहार बंदरगाह में भारत का रणनीतिक निवेश सुरक्षित बना हुआ है। हाल ही में क्षेत्र में हुए मिसाइल हमलों के बावजूद, भारतीय स्वामित्व वाले शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। परिचालन निर्बाध रूप से जारी है, जिससे मध्य एशियाई व्यापार मार्गों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क सुनिश्चित हो रहा है। बता दें मई 204 में भारत और ईरान के बीच एक बड़ा समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत भारत की कंपनी इंडिया पोs ग्लोबल लिमिटेड को चापहार के शहीद बेहस्ती टर्मिनल को 10 साल तक ऑपरेट करने का अधिकार मिला। भारत ने लगभग 120 मिलियन का निवेश करने का वादा किया और करीब 250 मिलियन की क्रेडिट लाइन भी दी।
भारत के लिए गोल्डन गेट है चाबहार पोर्ट
चाहबर ईरान का भारत के सबसे निकट स्थित समुद्री बंदरगाह है। यह ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में मकरान तट पर स्थित है। यह ओमान की खाड़ी में पड़ता है। चाहबर बंदरगाह परियोजना में दो मुख्य बंदरगाह शामिल है-शाहिद कलंतरी बंदरगाह और शाहिद बेहेश्ती बंदरगाह। भारत बेहेश्ती को ही डिवेलप कर रहा है। आज एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने के लिए भारत उसके लिए बेहद अहम साझदार है। इसलिए वो ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता है जिससे भारत के साथ उसके रिश्ते बिगड़े। अब बात करते हैं दोस्त इज़राइल की। इज़राइल और ईरान के बीच दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव है। लेकिन इसके बावजूद चाबहार पोर्ट को लेकर इज़राइल बेहद सावधानी बरतता दिखाई देता है। इसकी एक बड़ी वजह है भारत और इज़राइल की मजबूत रणनीतिक साझेदारी। दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक और खुफ़िया सहयोग काफी गहरा है। ऐसे में इजराइल भी यह समझता है कि भारत के निवेश वाले इलाके को नुकसान पहुंचाना उसके लिए सही कदम नहीं होगा।
Continue reading on the app
ईरान के नए सुप्रीम कमांडर का ऐलान कर दिया गया है। खामनई की मौत के बाद अब कमान इनके हाथों में है। अब इजराइल और अमेरिका से किस तरीके से निपटना है इसकी रणनीति अब यह बनाते हुए नजर आएंगे। ईरान की विशेषज्ञ सभा (असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स) ने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह चयन शक्तिशाली ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर के दबाव में किया गया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कथित तौर पर कट्टरपंथी गुटों को एकजुट कर मोजतबा के पक्ष में दबाव बनाया, क्योंकि वे उनके पिता के करीबी सहयोगी रहे हैं और सुरक्षा तंत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं।
कौन हैं मोजतबा खामेनेई
अयातुल्ला के दूसरे बेटे मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में मशहद में हुआ। प्रभावशाली शिक्षकों द्वारा उन्हें प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही मोजतबा ने धर्मशास्त्र का अध्ययन किया और अपने पिता की राह पर चलते हुए मौलवी बन गए थे। वो आज भी ईरान के सबसे बड़े इस्लामी मदरसा क़ोम सेमिनरी में धर्मशास्त्र पढ़ाते हैं। मोजतबा खामेनेई काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रहे हैं। हालांकि पिछले दो वर्षों में तेहरान में उनका महत्व बढ़ा है। मोजतबा खामेनेई ईरानी राजनीति में अधिक सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने शासन में निर्णय लेने में भूमिका निभाई है। 2005 और 2009 में हुए चुनावों में मोजतबा खामेनेई ने महमूद अहमदीनेजाद का समर्थन किया। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने 2009 में राष्ट्रपति की जीत में भूमिका निभाई थी और कथित तौर पर चुनाव के बाद ईरान में भड़के विरोध प्रदर्शनों को दबाया था। हालाँकि, अहमदीनेजाद द्वारा मोजतबा पर सरकारी खजाने से धन के गबन का आरोप लगाने के बाद दोनों के बीच संबंधों में खटास आ गई। 2021 में मोजतबा खामेनेई को अयातुल्ला की उपाधि दी गई, जो ईरान के सर्वोच्च नेता के रूप में सेवा करने के लिए एक संवैधानिक आवश्यकता है।
अमेरिका युद्ध जो चल रहा है इसमें चीन क्यों चुप है?
चीन के विदेश मंत्री वांगी की तरफ से बयान सामने आया। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक्षी से फोन पर बात कर तेहरान का सपोर्ट करने का ऐलान किया है। वांग ने कहा कि चीन ईरान की सोवनिटी, सिक्योरिटी और जो वहां की इंटीग्रिटी है और नेशनल डिग्निटी की रक्षा करने और उसके कानूनी अधिकारों और हितों को बनाए रखने में उसका सपोर्ट करता है। यहां पर ये सवाल उठ रहा है कि आखिर चीन ने अमेरिका और इजराइल के जो हमले हैं उसके लिए कोई कड़ी टिप्पणी क्यों नहीं की? चीन के इस रुख के पीछे की वजह क्या है? क्या चीन नहीं चाहता कि ईरान परमाणु शक्ति बने? इसके पीछे आखिर चीन की चुप्पी के पीछे बड़ी वजह क्या है ? यह फैक्ट है कि ईरान को ताकत देने में चीन का बड़ा हाथ है। जो आज ईरान की मिसाइल देख रहे हैं, ड्रोन देख रहे हैं। बिल्कुल और चीन उसका अच्छा मित्र भी कहा जाता है। तभी ये सवाल उठ रहा है कि क्या यहां पर चीन डबल गेम खेलता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही चीन ने ईरान के अंदर 400 बिलियन डॉलर के इन्वेस्टमेंट की घोषणा भी की है। किया भी है। लेकिन फिर भी साइलेंट है। इसकी वजह ये है कि ईरान ने गलती की। ईरान ने गलती क्या की कि ईरान ने ताबड़तोड़ हमले पूरे के पूरे मिडिल ईस्ट में करना स्टार्ट कर दिया। चीन सऊदी के साथ भी अच्छे रिलेशन चाहता है। कतर के साथ भी यूएई के साथ भी और कई कंट्रीज के साथ बेटर रिलेशन चाहता है। वो नहीं चाहता कि ईरान की शर्त पर वो सब देशों से अपने रिलेशन खराब कर ले।
चीन कभी भी ओपनली अमेरिका के सामने आना नहीं चाहता है। चीन अभी और ज्यादा अपनी ताकत को एनहांस करना चाहता है। चीन ये सोचता है कि वेट एंड वॉच किया जाए। अमेरिका को खुद अपनी ताकत को खर्च कर ले, दिया जाए। जहां चाहे लड़ जाए। चीन सॉफ्ट पावर डिप्लोमेसी को ले चलता है।
Continue reading on the app