Responsive Scrollable Menu

अरिजीत सिंह गुरुद्वारे में कीर्तन गाया करते थे:सिंगर के पिता ने बताया कि लाहौर से उनका सिख परिवार बंगाल में कैसे बस गया?

सिंगर अरिजीत सिंह के पिता सुरिंदर सिंह ने हाल ही में बताया कि विभाजन के बाद उनका सिख परिवार लाहौर से पश्चिम बंगाल के जियागंज आकर बस गया। उन्होंने यह भी कहा कि अरिजीत बचपन में गुरुद्वारे में कीर्तन गाते थे। द टेलीग्राफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उनके पिता सुरिंदर सिंह ने परिवार की पुरानी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि उनका पैतृक घर लाहौर के पास था। देश के बंटवारे के बाद उनके पिता और तीनों भाई पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के ललगोला आ गए थे। उन्होंने कहा, “हमारा पैतृक घर लाहौर के पास था। बंटवारे के बाद मेरे पिता और उनके तीन भाई ललगोला आ गए।” बंटवारे के समय कई परिवारों की तरह उन्हें भी सब कुछ छोड़कर नई जगह से शुरुआत करनी पड़ी। वे कपड़े का कारोबार करते थे। बाद में परिवार मुर्शिदाबाद जिले के छोटे से शहर जियागंज आकर बस गया। सुरिंदर सिंह ने कहा, “वे कपड़े के व्यापारी थे और किसी तरह जियागंज पहुंच गए और नदी के किनारे अपना घर बना लिया।” ललगोला से परिवार धीरे-धीरे जियागंज में बस गया। उनके कुछ रिश्तेदार पंजाबीपाड़ा इलाके में रहने लगे। वहां सिख समुदाय ने एक गुरुद्वारा बनाया। समय के साथ जियागंज सिर्फ रहने की जगह नहीं रहा, बल्कि घर बन गया। अरिजीत सिंह बचपन में घर और मोहल्ले में शोनू नाम से जाने जाते थे। साल 2013 में बड़ी पहचान मिलने के बाद भी उनका रिश्ता इस शहर से जुड़ा रहा। संगीत बचपन से ही उनकी जिंदगी का हिस्सा था। अरिजीत मां के साथ गुरुद्वारे जाया करते थे उनके पिता ने बताया कि वे खास मौकों पर अपनी मां के साथ गुरुद्वारे जाते थे और कीर्तन गाते थे। सुरिंदर सिंह ने बेटे की सफलता पर अपनी भावना भी बताई। उन्होंने कहा, “मजा आता है। मुझे अच्छा लगता है। लोग मुझसे पूछते हैं कि आपका बेटा क्या कर रहा है और उसका अगला प्रोजेक्ट क्या है।” मुंबई में काम करने के बावजूद अरिजीत का मन जियागंज से जुड़ा रहा। उनके पिता ने कहा, “यह बहुत शांत जगह है। मेरा बेटा मुंबई में नहीं रह पाया और वापस आ गया। इस मिट्टी में ऐसा खिंचाव है।” आज भी वे जियागंज से जुड़े हुए हैं। उनके बच्चे यहीं पढ़ाई कर रहे हैं। वे शहर के स्कूल और दूसरी सुविधाओं के लिए कई चैरिटी प्रोजेक्ट भी चला रहे हैं। 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया। इस खबर से उनके फैंस हैरान रह गए। म्यूजिक इंडस्ट्री में भी इस फैसले पर चर्चा शुरू हो गई। इस बीच उनका नया गाना ‘रैना’ रिलीज हुआ है। इस गाने को शेखर रवजियानी ने कंपोज किया है और इसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं।

Continue reading on the app

भारत ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया:संजू ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, टारगेट का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेली

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा रनचेज करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। आखिरी सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने 196 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेलकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे टारगेट का पीछा करते हुए भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर बने। पढ़िए IND Vs WI मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. भारत छठी बार सेमीफाइनल में, पाकिस्तान-इंग्लैंड की बराबरी भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में छठी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस उपलब्धि के साथ टीम ने पाकिस्तान और इंग्लैंड की बराबरी कर ली है। दोनों टीमें भी 6-6 बार अंतिम-4 में पहुंच चुकी हैं। 2. भारत का सबसे बड़ा टी-20 वर्ल्ड कप रनचेज वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य हासिल कर भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा रनचेज दर्ज किया। इससे पहले 2014 में टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 173 रन चेज किए थे। ओवरऑल यह टूर्नामेंट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रनचेज रहा। इससे बड़ा चेज 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन बनाकर किया था। 3. रनचेज में संजू की सबसे बड़ी पारी, कोहली का रिकॉर्ड टूटा संजू सैमसन ने 97 रन की पारी खेलकर टी-20 वर्ल्ड कप रनचेज में भारत के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले 2016 में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे। ओवरऑल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से यह दूसरी सबसे बड़ी पारी है। 2010 में सुरेश रैना ने 101 रन की शतकीय पारी खेली थी। 4. सूर्या का 50वां टी-20 बतौर कप्तान, 81.25% जीत के साथ नंबर-1 सूर्यकुमार यादव भारत के लिए 50 टी-20 मैचों में कप्तानी करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उन्होंने 50 में से 38 मुकाबले जीतकर 81.25 प्रतिशत का शानदार जीत प्रतिशत दर्ज किया, जो इस सूची में सबसे बेहतर है। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (73 मैच), रोहित शर्मा (62 मैच) और विराट कोहली (50 मैच) यह आंकड़ा छू चुके हैं। 5. बुमराह ने हेटमायर को छठी बार आउट किया जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में शिमरन हेटमायर को छठी बार अपना शिकार बनाया। खास बात यह है कि हेटमायर ने बुमराह के खिलाफ 10 पारियों में सिर्फ 17 रन बनाए हैं। उनका औसत 2.83 और स्ट्राइक रेट 73.91 का रहा है। 6. एक एडिशन में 19 सिक्स, हेटमायर नंबर-1 शिमरन हेटमायर ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में 19 सिक्स लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस मामले में साहिबजादा फरहान और निकोलस पूरन को पीछे छोड़ दिया। 7. 76 सिक्स के साथ वेस्टइंडीज दूसरी टीम वेस्टइंडीज ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 76 सिक्स लगाए हैं और एक टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली दूसरी टीम बन गई है। इस सूची में शीर्ष स्थान पर 78 सिक्स के साथ बुल्गारिया की टीम है। 8. 150 सिक्स के साथ पॉवेल वेस्टइंडीज के नंबर-1 हिटर रोवमैन पॉवेल टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए 150 सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा। इस सूची में क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे बड़े हिटर्स के नाम भी शामिल हैं। 9. हार्दिक 400+ रन और 30+ विकेट वाले तीसरे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी-20 वर्ल्ड कप में 400 से ज्यादा रन और 30 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे ऑलराउंडर बने। उनसे पहले यह उपलब्धि शाकिब अल हसन और शाहिद अफरीदी हासिल कर चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर PCB ने लगाया लाखों का जुर्माना, T20 World Cup में हार की मिली इतनी बड़ी सजा

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम पर बड़ा एक्शन लिया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के हर एक खिलाड़ी पर लाखों का जुर्माना लगाया है. Mon, 02 Mar 2026 07:33:42 +0530

  Videos
See all

Iran के साथ जंग में 3 अमेरिकी सैनिक शहीद #aajtak #shorts #viral #viralvideo #iranamericawar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:38:14+00:00

US-Israel Attacks Iran LIVE: जंग के बीच Donald Trump का बड़ा बयान | Middle East War | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:36:27+00:00

Rule Change March 2026: मार्च में ये 103 चीजें होंगी सस्ती, देख लो पूरी लिस्ट? | LPG | Top |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:40:02+00:00

आतंकवादियों को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे - Donald Trump #aajtak #shorts #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:41:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers