Responsive Scrollable Menu

Iran War: ईरान में कैसे चुना जाता है नया सुप्रीम लीडर, जानें सिलेक्शन की पूरी प्रोसेस

Iran War: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या हो गई है. अमेरिका-इस्राइल के संयुक्त हमले के वजह से ईरान में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है. ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के खामेनेई के हाई सिक्योरिटी जोन वाले आवास पर हमला हुआ, जिसमें उनके परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई थी. स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो तेहरान सहित देश के विभिन्न शहरों में हुए हमलों में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.  

अब जानें कैसे चुनाव जाता है सर्वोच्च नेता

खामेनेई की मौत के बाद अब ईरान में नए सर्वोच्च नेता के चयन की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू हो गई है. Supreme Leader को चुनने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से धार्मिक और संवैधानिक ढांचों पर आधारित है. खामेनेई के निधन के बाद, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ही नए नेता के चयन के लिए जिम्मेदार है.

असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स 88 शिया धर्मगुरुओं की एक परिषद है. परिषद के सदस्यों को हर आठ साल में जनता द्वारा सीधे मतदान से चुना जाता है. परिषद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की योग्यता की जांच सबसे पहले 'गार्डियन काउंसिल' करती है. 

ईरान में जब भी सर्वोच्च नेता का पद खाली होता है (मृत्यु या इस्तीफे के कारण) तो असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स तुरंत एक सत्र बुलाती है. परिषद के सदस्य संभावित उम्मीदवारों की धार्मिक विद्वता, प्रशासनिक क्षमता और राजनीतिक समझ पर चर्चा करते हैं. चर्चा के बाद, एक गुप्त मतदान होता है. ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनने के लिए उम्मीदवार को उपस्थित सदस्यों के साधारण बहुमत (Simple Majority) की आवश्यकता होती है.

कौन संभालता है अंतरिम जिम्मेदारी

नया सुप्रीम लीडर चुने जाने तक देश का कार्यभार एक अस्थाई नेतृत्व परिषद (Provisional Leadership Council) संभालती है. परिषद में राष्ट्रपति, न्यायपालिका के प्रमुख और गार्डियन काउंसिल के एक धर्मगुरु शामिल होते हैं. वर्तमान में खामेनेई के बेटे अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उम्मीदवार की योग्यता 

ईरानी संविधान (अनुच्छेद 109) के अनुसार, सर्वोच्च नेता बनने के लिए व्यक्ति में ये गुण होने चाहिए. 

  • उम्मीदवार इस्लामी न्यायशास्त्र (Jurisprudence) का उच्च स्तर का विद्वान होना चाहिए.
  • उम्मीदवार न्यायप्रिय, धर्मपरायण और विश्वसनीय होना चाहिए.
  • उम्मीदवार में पर्याप्त राजनीतिक और सामाजिक दूरदर्शिता, साहस और प्रशासनिक क्षमता होनी चाहिए.

 

Continue reading on the app

होली पर रेलवे का यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम, 4 एक्सप्रेस ट्रेन में मिलेगी ये सुविधा

होली पर यात्रा करने वालों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। कैसे लोग अलग-अलग शहरों से अपने घर लौटते हैं जिसकी वजह से काफी भीड़ देखने को मिलती है। इन यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा हर बार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाता है। वैसे अपने शहर और गांव की तरफ लौटने …

Continue reading on the app

  Sports

Semifinal Clash Confirmed: वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भारत का अगला मुकाबला किस टीम से ? यहाँ पढ़े डेट और वेन्यु की पूरी डिटेल

Semifinal Clash Confirmed: वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भारत का अगला मुकाबला किस टीम से ? यहाँ पढ़े डेट और वेन्यु की पूरी डिटेल Mon, 2 Mar 2026 08:42:36 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | IRAN VS US ISRAEL | Saudi Arab के साथ समझौता कर बुरा फंसा PAK? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T04:11:13+00:00

Iran-Israel War Update: खामेनेई का खानदान खत्म! | Ali Khamenei | Putin | Trump | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T04:11:30+00:00

US, Israel attack Iran News Updates: युद्ध में उतर सकती है नाटो की सेना | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T04:13:11+00:00

Israel Attack Iran Live Updates: युद्ध के ताजा हालात | Tel Aviv | Bahrain | Abu Dhabi | Doha | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T04:12:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers