Responsive Scrollable Menu

Holi Special Trains 2026: दिल्ली से 2 मार्च को चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों में कई सीटें खाली, उत्तर रेलवे ने जारी की लिस्ट

दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। शनिवार से ही राजधानी के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी। चूंकि अब होली में दो दिन ही शेष बचे हैं, लिहाजा रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ने की आशंका है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही सुविधाओं पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में कई यात्री कंफर्म टिकट न मिलने के कारण परेशान हैं। लेकिन ऐसे यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। रेलवे की ओर से लगातार खाली ट्रेनों की लिस्ट अपडेट कर रहा है। यही नहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा एक खास एडवाजरी भी जारी की गई है। 

उत्तर रेलवे ने जारी की होली स्पेशल ट्रेनों की सूची

उधर, उत्तर रेलवे ने अपने ऑफिशियल अकाउंट एक्स पर लिखा कि होली पर्व के दौरान रेगुलर ट्रेनों के साथ-साथ अनेक होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है जिसमें सीटें उपलब्ध है। स्पेशल ट्रेनों में सीटों की एक दिन आगे की उपलब्धता मंडल के सोशल मीडिया द्वारा भी लगातार जारी की जा रही है। स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट और उनके चलने का समय देखने के लिए उत्तर रेलवे के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

2 मार्च को दिल्ली से चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनें में सीटें खाली 

उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने 2 मार्च को दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की है, जिसमें सीटें खाली हैं। ट्रेन संख्या 04026 गोरखपुर होली स्पेशल में 85 सीट, ट्रेन संख्या 04214 अयोध्या कैंट होली स्पेशल में 8, ट्रेन संख्या 07024  में CHZ Holi Special में 1112, ट्रेन संख्या 08752 दुर्ग होली स्पेशल में 138, ट्रेन संख्या 07310 NZM INDB Special Train में 468 और ट्रेन संख्या 02422 SFG Holi Special में 88 सीटें खाली हैं।  

2 मार्च को दिल्ली से चलने वाली इन होली स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली।

नई दिल्ली से ट्रेन पकड़ने वालों के लिए एडवाइजरी

मीडिया से बातचीत में डीसीपी ट्रैफिक सेंट्रल रेंज निशान गुप्ता ने बताया कि आज अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 विश्व कप सुपर 8 मैच के संबंध में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बावे के बीच क्रिकेट मैच दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। दर्शकों ने लगभग बारह बजे से स्टेडियम पहुंचना शुरू कर दिया था। मैच खत्म होने के बाद दर्शकों की आवाजाही के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक सड़कें जाम रहेंगी।

उन्होंने बताया कि हमने एक एडवाइजरी जारी की है। हमने लोगों को बहादुर शाह जफर मार्ग और आईटीओ चौक से बचने की सलाह दी है, क्योंकि वहां ट्रैफिक जाम हो सकता है। हमने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वालों को भी थोड़ा पहले से योजना बनाने की सलाह दी है, क्योंकि ट्रैफिक जाम और ट्रेन पकड़ने में असुविधा हो सकती है। स्टेडियम के पास पी1 और पी2 पार्किंग लॉट में लगभग 200 पार्किंग लेबल उपलब्ध कराए गए हैं।

Continue reading on the app

Falgun Purnima पर चंद्र ग्रहण का महासंयोग, धन-दौलत के लिए राशि अनुसार करें ये Special दान

इस बार 3 मार्च 2026 मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा है। पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्यां में लोग गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करते है। इसके साथ ही पूजा, जप-तप और दान-पुण्य के कार्य भी करते हैं। लेकिन इस बार फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है और यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी काफी मान्य होगा। जब तक सूतक से पूर्व स्नान-ध्यान कर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। 

माना जाता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही जीवन के सभी संकटों से मुक्ति हो जाती है। यदि आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

कब लग रहा है चंद्रग्रहण?

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3  बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 06 बजकर 46 मिनट तक दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण का समय शाम 06 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 46 मिनट तक दिखाई देगा। 

राशि अनुसार करें दान

- मेष राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा पर अनार, रागी और गेहूं का दान करें।

- वृषभ राशि के लोगों पूर्णिमा के दिन चावल, आटा और नमक का दान करें।

- मिथुन राशि के जातक को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साबुत मूंग और हरा धनिया का दान करें।

- कर्क राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन चावल, शक्कर और नारियल का दान करें।

- सिंह राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सेब, गुड़ और मूंगफली का दान करें।

- कन्या राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लोगों के हरी सब्जियों का वितरण करें।

- तुला राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों के मध्य सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।

-वृश्चिक राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लाल रंग के कपड़े और धन का दान करें।

- धनु राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मकई और बेसन के लड्डू का दान करें।

- मकर राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साबुत उड़द और सरसों के तेल का दान करें।

-कुंभ राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन काले तिल और नीले रंग के कपड़े का दान करें।

- मीन राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चने की दाल, बेसन और लड्डू का दान करें।

Continue reading on the app

  Sports

होलिका दहन 2026: बुराई का होगा अंत, अपनों को भेजें ये 8 दिल छू लेने वाले संदेश

होलिका दहन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और आस्था का गहरा प्रतीक है। जब होली की पूर्व संध्या पर अग्नि प्रज्वलित होती है, तो माना जाता है कि उस अग्नि में बुराई, भय और नकारात्मकता जलकर राख हो जाती है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि सच्चाई और विश्वास की हमेशा जीत … Mon, 02 Mar 2026 07:49:52 GMT

  Videos
See all

आतंकवादियों को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे - Donald Trump #aajtak #shorts #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:41:28+00:00

US-Israel Attacks Iran LIVE: जंग के बीच Donald Trump का बड़ा बयान | Middle East War | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:36:27+00:00

Rule Change March 2026: मार्च में ये 103 चीजें होंगी सस्ती, देख लो पूरी लिस्ट? | LPG | Top |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:40:02+00:00

Iran के साथ जंग में 3 अमेरिकी सैनिक शहीद #aajtak #shorts #viral #viralvideo #iranamericawar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:38:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers