Responsive Scrollable Menu

स्पेस से दिखने वाली पृथ्वी की अनोखी 'एयरग्लो', जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। अंतरिक्ष से पृथ्वी की कल्पना करते ही अक्सर हमारे मानस पटल पर नीले ग्रह की सुंदर तस्वीरें उभरती हैं। हालांकि, पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से देखने पर एक अद्भुत नजारा दिखाई देता है। पृथ्वी से महज 300 मील की ऊंचाई पर ऊपरी वायुमंडल में लाल, हरी, बैंगनी और पीली रोशनी की चमकीली परतें नजर आती हैं। वैज्ञानिक शब्दावली में इसे एयरग्लो कहा जाता है। यह पृथ्वी की वह प्राकृतिक आभा है, जो रात के समय आकाश को पूरी तरह अंधेरा होने से बचाती है और हमारे वायुमंडल की जटिल प्रक्रियाओं को दर्शाती है।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, एयरग्लो तब होता है जब ऊपरी वायुमंडल में मौजूद एटम और मॉलिक्यूल सूरज की रोशनी से अधिक सक्रिय हो जाते हैं। वे अपनी अतिरिक्त ऊर्जा छोड़ने के लिए फोटॉन के रूप में रोशनी निकालते हैं। यह प्रक्रिया ऑरोरा से मिलती-जुलती है, लेकिन ऑरोरा सोलर विंड के हाई-एनर्जी पार्टिकल्स से बनता है, जबकि एयरग्लो रोजाना की सूरज की सामान्य रोशनी से ऊर्जा लेता है। कभी-कभी आयनाइज्ड एटम फ्री इलेक्ट्रॉन से टकराकर भी रोशनी पैदा करते हैं।

रात का आसमान कभी पूरी तरह काला नहीं होता। लाइट पॉल्यूशन, चांदनी और तारों को हटाकर देखें तो भी हल्की रंगीन चमक दिखती है और यही एयरग्लो है। यह सभी तारों की कुल रोशनी का लगभग दसवां हिस्सा होता है। स्पेस से देखने पर यह पृथ्वी को घेरे एक चमकदार बुलबुले जैसा लगता है। यह 50 से 400 मील की ऊंचाई पर फैला होता है, जहां आयनोस्फीयर स्थित है। इसी इलाके से हमारे जीपीएस सिग्नल गुजरते हैं और एस्ट्रोनॉट्स यहां से यात्रा करते हैं।

एयरग्लो के रंग अलग-अलग गैसों से आते हैं। हरी रोशनी सबसे चमकीली होती है, जो ऑक्सीजन एटम्स से बनती है। लाल और अन्य रंग नाइट्रोजन, ऑक्सीजन के कई रिएक्शन से निकलते हैं। कुछ रंग यूवी और इंफ्रारेड में होते हैं, जो आंखों को दिखाई नहीं देते। ऊपरी वायुमंडल पतला होने से एटम बिना टकराए ज्यादा समय तक उत्तेजित रहते हैं और रोशनी निकाल पाते हैं। निचले हिस्से में घने वायुमंडल में टक्करें ज्यादा होती हैं, इसलिए रोशनी कम बनती है। यह चमक लगातार बदलती रहती है क्योंकि यह सूरज की ऊर्जा और पृथ्वी के मौसम दोनों से प्रभावित होती है।

एयरग्लो आयनोस्फीयर में बदलावों का मार्कर काम करता है , जैसे हवा में धुआं दिखाता है कि हवा कैसे बह रही है, वैसे ही एयरग्लो पार्टिकल्स की गति और मौजूदगी बताता है। इससे तापमान, घनत्व और संरचना की जानकारी मिलती है, जो स्पेस वेदर और पृथ्वी के मौसम के बीच संबंध समझने में मदद करती है।

वैज्ञानिक इस खूबसूरत घटना का लगातार अध्ययन कर रहे हैं क्योंकि यह स्पेस और पृथ्वी के मौसम के जुड़ाव को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आईएसएस से ली गई तस्वीरों में यह रंगीन पट्टियां साफ दिखती हैं, जो वैज्ञानिकों को ऊपरी वायुमंडल की गतिविधियों पर नजर रखने में सहायता करती हैं।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

खामेनेई की मौत के बाद भारत में ईरानी दूतावास का झुका झंडा, हमले की निंदा करने की अपील

तेहरान, 1 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद देश में 40 दिनों के शोक का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही ईरान ने पवित्र स्थल इमाम रजा दरगाह पर काला झंडा फहराया गया। वहीं भारत में ईरानी दूतावास में वहां के झंडे को आधा झुका दिया गया है। साथ ही दुनिया के तमाम देशों से अमेरिका और इजरायल के इस हमले की कड़ी आलोचना करने के लिए कहा।

ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारत में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का दूतावास, अमेरिका और इजरायल की यहूदी सरकार के क्रूर और आपराधिक हमलों के बाद अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की शहादत पर गहरा दुख और शोक जाहिर करता है।

ईरानी दूतावास ने दुनिया के तमाम देशों से अपील की है कि वे इस खुलेआम जुर्म की कड़ी निंदा करें और कानून की अनदेखी और हमले के सामने चुप न रहें।

ईरानी दूतावास ने आगे कहा, बेशक, इस माफ न किए जा सकने वाले जुर्म के गंभीर नतीजे सीधे तौर पर गुनहगार अमेरिकी सरकार और कब्जा करने वाली यहूदी सरकार को भुगतने पड़ेंगे, जो इसके सभी नतीजों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। खुद पर गर्व करने वाला देश ईरान हमेशा की तरह ताकत, हिम्मत और पक्के इरादे के साथ अपने नेक रास्ते पर चलता रहेगा। देश के मामलों में किसी भी तरह की रुकावट की इजाजत नहीं दी जाएगी। शहीदों का पवित्र खून ईरानी लोगों के अपनी आजादी, इज्जत और ऊंचे आदर्शों की रक्षा करने के इरादे को और मजबूत करेगा।

खामेनेई की मौत के बाद ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका और इजरायल को बदला लेने की चेतावनी दी है। सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी और खामेनेई के सलाहकार अली लारीजानी ने कहा, “अमेरिकियों ने ईरानी लोगों के दिल में छुरा घोंपा है और हम उनके दिल में छुरा घोपेंगे।” उन्होंने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ और जवाबी कार्रवाई का वादा करते हुए कहा, “हमारी सेना का रिएक्शन और भी ज्यादा मजबूत होगा। उन्हें पता होना चाहिए कि वे बस हमला करके भाग नहीं सकते।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और न्यायपालिका के प्रमुख वाला एक टेम्पररी लीडरशिप स्ट्रक्चर जल्द ही बन जाएगा। ईरान ने इलाके के नेताओं को भरोसा दिलाया है कि वह उनके साथ जंग नहीं चाहता, लेकिन मिडिल ईस्ट के देशों में अमेरिकी बेस को टारगेट करना जारी रखेगा। लारीजानी ने कहा, “यह हमेशा के लिए साफ कर देना चाहिए कि अमेरिकी ईरान को डरा-धमका नहीं सकते।”

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI Live cricket score: Semifinal के टिकट पर नजरें, 'करो या मरो' मैच में भारत ने चुना Bowling

मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर रविवार को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सुपर आठ के करो या मरो वाले मुकाबले में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। यह रोमांचक सुपर आठ मुकाबला कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस रोमांचक मुकाबले का विजेता दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगा। टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार मैच खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम ने तीन मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने एक मैच जीता है। कैरेबियन टीम ने 2009, 2010 और 2016 संस्करणों में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर दबदबा बनाया था। भारत की एकमात्र जीत 2014 में आई थी, जब उनके गेंदबाजों का प्रदर्शन निर्णायक रहा था। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत और वेस्टइंडीज 30 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं। भारत ने 19 बार जीत हासिल की है, जबकि 10 बार हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। वेस्ट इंडीज और भारत कोलकाता में आमने-सामने होंगे, जो मुंबई में खेले गए 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले की याद दिलाएगा। Sun, 01 Mar 2026 18:58:49 +0530

  Videos
See all

Karachi protest US consulate attack: कराची में USA अंबेसी पर हमला| Khamenei Killed #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T13:34:33+00:00

Israel Vs Iran War: अगर हमला नहीं रुका तो जवाबी हमला करेंगे- Saudi Arabia | Israel | Iran Attacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T13:35:26+00:00

Dangal Full: क्या Iran बदले की राह चुनेगा? | Ali Khamenei Death | US-Israel Attacks | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T13:32:31+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap LIVE: Israel Attack Iran News | Ali Khamenei | US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T13:35:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers