Congress Shirtless Protest: युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को भेजा तिहाड़, गुस्साई कांग्रेस बोली- एक रात में बदली 'गेम'
एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत मिल गई थी, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि सेशन कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगाते हुए उन्हें तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है, वहीं उदय भानु चिब के वकीलों ने इस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
मीडिया से बातचीत में अधिवक्ता सुलेमान मोहम्मद खान ने कहा कि मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद हमने पटियाला उच्च न्यायालय में जमानत बांड प्रस्तुत किए। जमानत पत्रों के सत्यापन के लिए हमें अगले दिन की तारीख दी गई। मीडिया रिपोर्टों से पता चला कि अपराध शाखा ने मामले को जिला न्यायाधीश के पास भेज दिया है और सत्र न्यायालय ने मामले की सुनवाई की।
उन्होंने कहा कि आज सुबह जमानत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अदालत ने बिना किसी पूर्व सूचना के गुप्त रूप से जमानत पर रोक लगा दी। हमने तुरंत उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की और उसमें रजिस्ट्रार जनरल का भी उल्लेख किया, जिसमें सत्र न्यायालय द्वारा 6 मार्च की तारीख दिए जाने के कारण तत्काल सुनवाई की मांग की गई। हमें उम्मीद है कि जल्द ही एक पीठ का गठन किया जाएगा और हमें इस मामले में अंतरिम जमानत दी जाएगी।
#WATCH | Delhi: On meeting with registrar of Delhi High Court over AI Summit protest case, Advocate Sulaiman Mohammad Khan says, "... After being granted bail by the magistrate, we furnished bail bonds in the Patiala High Court. We were then given the next day’s date as bail… pic.twitter.com/ZCtJaC9On0
— ANI (@ANI) March 1, 2026
दिल्ली पुलिस ने अनुचित समय चुना
उदय भानु चिब के वकील रूपेश भदुरिया ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने सुनवाई के लिए अनुचित समय चुना। हमने समय पर जमानत बांड जमा कर दिए थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने अदालत के समय के बाद आवेदन किया और हमें सूचित किए बिना गुप्त रूप से आदेश प्राप्त कर लिए।
कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस के रवैये पर जताई नाराजगी
कांग्रेस ने भी दिल्ली पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई है। यूथ कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पुलिस पर सत्ता के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को तिहाड़ जेल भेजा गया है। कल आधी रात को दिल्ली पुलिस द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने रिमांड बढ़ाने की अर्जी दी गई, जिसे न्यायालय ने अवैध बताते हुए खारिज कर दिया और हमारे अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। एक पल के लिए लगा कि सत्ता का यह दमन अब रुकने वाला है, लेकिन दिल्ली पुलिस को ऊपर से कुछ और ही निर्देश थे। यहां पढ़िये पूरी पोस्ट
IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब को तिहाड़ जेल भेजा गया।
— Indian Youth Congress (@IYC) March 1, 2026
कल आधी रात को दिल्ली पुलिस द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने रिमांड बढ़ाने की अर्जी दी गई, जिसे न्यायालय ने अवैध बताते हुए खारिज कर दिया और हमारे अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था।
एक पल के लिए लगा कि… pic.twitter.com/Oh1GxB8uRh
यह है पूरा मामला
बता दें कि दिल्ली में एआई समिट के दौरान यूवा कांग्रेस की ओर से शर्टलेस प्रदर्शन किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले आरोपियों को अरेस्ट कर लिया था। इस मामले में युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी अरेस्ट किया था, जबकि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद नहीं थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी सरकार तानाशाही है और विरोधियों को कुचलना चाहती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने भी आरोप लगाया कि देश के तमाम राज्यों में हमारे युथ कांग्रेस के साथियों को परेशान किया जा रहा है। यह मोदी सरकार की असलियत दर्शाती है।
Delhi Police Raid: दिल्ली पुलिस की साइबर फ्रॉड के खिलाफ 11 राज्यों में छापेमारी, 27 अपराधी गिरफ्तार
Delhi Police Raid: दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोहों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाकर 11 राज्यों में छापेमारी की गई है। छापेमारी के तहत 27 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी में शामिल थे। आरोपियों के बैंक की जांच की गई, तो उसमें 13.91 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है।
गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ गृह मंत्रालय के पोर्टल पर 150 से ज्यादा शिकायतों के बारे में भी पता चला है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 20 बैंकिंग कार्ड, एक पीओएस मशीन, एक मोटरसाइकिल और कई बैंक डॉक्यूमेंट्स और खाता किट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में भी पता लग सके।
कौन से राज्यों में की छापेमारी
पुलिस अधिकारी के मुताबिक ACPऑपरेशन विजय कुमार और इंस्पेक्टर विकास बुलडक के नेतृत्व में टीमों को बनाया गया है। इन टीमों में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 11 राज्यों में एकसाथ छापेमारी करके क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल अपराधी अलग-अलग राज्यों में रहकर फर्जी बैंक खाते खुलवाने, सिम कार्ड उपलब्ध कराने, रकम ट्रांसफर करने और निकासी करने का काम भी संभालने का काम करते थे।
आरोपी लोगों को कैसे ठगते थे ?
पुलिस जांच में सामने आया है कि अपराधी लोगों को ठगने के लिए फर्जी निवेश योजनाओं में ऊंचे रिटर्न का झांसा देते थे। कुछ मामलों में अपराधी बैंक अधिकारी बनकर APK फाइल को भेजते थे, जिसमें मोबाइल फोन को हैक करके खातों से पैसा निकाला जाता था। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड और ओटीपी की जानकारी ली जाती थी।
इसके साथ ही वीजा दिलाने और ऑनलाइन टास्क देकर मोटी कमाई के नाम पर लोगों से लाखों रुपये वसूलते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ करके दूसरे अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस को संभावना है कि इस मामले में आगे की जांच के दौरा ठगी की राशि और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)




