Delhi Police Raid: दिल्ली पुलिस की साइबर फ्रॉड के खिलाफ 11 राज्यों में छापेमारी, 27 अपराधी गिरफ्तार
Delhi Police Raid: दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोहों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाकर 11 राज्यों में छापेमारी की गई है। छापेमारी के तहत 27 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी में शामिल थे। आरोपियों के बैंक की जांच की गई, तो उसमें 13.91 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है।
गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ गृह मंत्रालय के पोर्टल पर 150 से ज्यादा शिकायतों के बारे में भी पता चला है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 20 बैंकिंग कार्ड, एक पीओएस मशीन, एक मोटरसाइकिल और कई बैंक डॉक्यूमेंट्स और खाता किट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में भी पता लग सके।
कौन से राज्यों में की छापेमारी
पुलिस अधिकारी के मुताबिक ACPऑपरेशन विजय कुमार और इंस्पेक्टर विकास बुलडक के नेतृत्व में टीमों को बनाया गया है। इन टीमों में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 11 राज्यों में एकसाथ छापेमारी करके क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल अपराधी अलग-अलग राज्यों में रहकर फर्जी बैंक खाते खुलवाने, सिम कार्ड उपलब्ध कराने, रकम ट्रांसफर करने और निकासी करने का काम भी संभालने का काम करते थे।
आरोपी लोगों को कैसे ठगते थे ?
पुलिस जांच में सामने आया है कि अपराधी लोगों को ठगने के लिए फर्जी निवेश योजनाओं में ऊंचे रिटर्न का झांसा देते थे। कुछ मामलों में अपराधी बैंक अधिकारी बनकर APK फाइल को भेजते थे, जिसमें मोबाइल फोन को हैक करके खातों से पैसा निकाला जाता था। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड और ओटीपी की जानकारी ली जाती थी।
इसके साथ ही वीजा दिलाने और ऑनलाइन टास्क देकर मोटी कमाई के नाम पर लोगों से लाखों रुपये वसूलते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ करके दूसरे अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस को संभावना है कि इस मामले में आगे की जांच के दौरा ठगी की राशि और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
Aam Aadmi Party Delhi: आम आदमी पार्टी ने मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा खुला पत्र, कांग्रेस को दिखाया आईना?
कांग्रेस की पंजाब के बरनाला में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें राहुल गांधी ने जहां पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी करने वाले नेताओं को कड़ी चेतावनी दी, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी को रोने का काम आता है, लेकिन इससे काम नहीं चलता। उनको राहुल गांधी की तरह अन्याय के खिलाफ लड़ना होगा। मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान पर आम आदमी पार्टी की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्स में खरगे जी के नाम खुला पत्र लिखा है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित करते हुए लिखा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता इसलिए जेल गए क्योंकि उन्होंने सत्ता के साथ कभी समझौता नहीं किया। जबकि गांधी परिवार का एक भी व्यक्ति इतने बड़े-बड़े घोटालों के बाद भी आजतक जेल नहीं गया, क्योंकि आपने भाजपा के साथ समझौता कर लिया। कांग्रेस वाले कोई और नहीं बल्कि भाजपा के साथ मिलकर भ्रष्टाचार बढ़ाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
पत्र में आगे लिखा कि भाजपा को जहां जरूरत होती है, आपकी कांग्रेस वहां साथ खड़ी होती है। कर्नाटक, गोवा, हरियाणा, असम और दिल्ली समेत ना जाने और कितने राज्य हैं, जहां भाजपा ने कांग्रेस की मदद से सरकार बनाई और चला रही है। लेकिन केजरीवाल ने समझौता नहीं किया इसलिए वो कट्टर ईमानदार हैं, और आपकी कांग्रेस सत्ता से समझौता कर के बैठी है।
केजरीवाल जी रोने-धोने से काम थोड़ी चलेगा। आपको अन्याय के खिलाफ लड़ना है तो राहुल गांधी जी जैसे लड़ो।
— Congress (@INCIndia) February 28, 2026
केजरीवाल रो-रोकर कह रहे हैं कि मेरी इज्जत चली गई और मैं बहुत नेक आदमी दूं।
अगर आप नेक आदमी हैं तो आपको बोलने की जरूरत नहीं है, देश की जनता ही बोल देगी।
आज जैसे केजरीवाल बोल रहे… pic.twitter.com/vm706yVv1B
सौरभ भारद्वाज ने भी साधा था निशाना
इससे पूर्व आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी एक सवाल के जवाब में कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जो लोग आप नेताओं के बरी होने के पीछे समझौते की बात कह रहे हैं, उन्हें अपने नेताओं को भी जेल भेजना चाहिए। सोनिया गांधी जी की उम्र तो ज्यादा है, लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय माकन जैसे नेता हैं, जो जेल जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद जेल भेजने वाले नेता आज भी जेल नहीं गए। इसके पीछे क्या कारण है, यह कांग्रेस को बताना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












.jpg)






