Responsive Scrollable Menu

आईटी की नौकरी छोड़ी, स्कूटर स्टॉल पर शुरू किया हेल्दी खाने का सफर, स्वाद ने जीता लोगों का दिल

Mumbai Girl Mansi Innovative Startup: मानसी ने कॉर्पोरेट ऑफिस छोड़कर सड़क किनारे 'स्कूटर वाला सलाद' स्टॉल शुरू किया, जहां हेल्दी और स्वादिष्ट सलाद बनाए जाते हैं. स्टॉल के नाम के पीछे उनका पुराना स्कूटर है. उनका उद्देश्य सेहतमंद खाना हर किसी तक पहुंचाना है. मेन्यू में 'चटपटा चना', 'सदाबहार' और 'भारत मिलाप' जैसे लोकप्रिय विकल्प शामिल हैं. कम कीमत में घर जैसा पोषण मिलने की वजह से स्टॉल पर भीड़ रहती है. यह स्टार्टअप समाज के लिए प्रेरणा और रोजगार का माध्यम भी बन चुका है.

Continue reading on the app

ईरान के साथ आया ये मुस्लिम देश, जिसके नेता ने इजरायल पर कभी दागी थी मिसाइल, चौंक गए ट्रंप-नेतन्याहू

ईरान को इराक से बड़ा समर्थन। शिया राष्ट्र की तरफ से कट्टरपंथी संगठन ने खुले समर्थन का ऐलान कर दिया है। इराक को दरअसल यहां पर समर्थन देते हुए तस्वीरें आप देख रहे हैं। जो शिया कट्टरपंथी गुट है उसकी तरफ से ऐलान किया गया बाकायदा प्रेस रिलीज जारी करके यह ऐलान किया गया कि ईरान के साथ युद्ध में इराक का ये कट्टरपंथी संगठन जो है वो खुद अब साथ देगा। तो इराक का ये कट्टरपंथी संगठन साथ आ चुका है।  दूसरी तरफ अस्थाई वहां पर काउंसिल जो है वो अब शासन करेगी। फिलहाल जो कंट्रोल है फजिशियाने की राष्ट्रपति के हाथ में ही होगा। उसमें जुडिशरी के प्रमुख भी इसमें शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: शियाओं के 'इमाम', तो कश्मीर पर दिए थे विवादित बयान, हीरो या विलेन, आयतुल्ला अली खामेनेई भारत की नजर में कैसे थे?

ईरान को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद इराक के क्षेत्रीय युद्ध की अग्रिम पंक्ति में घसीटे जाने का खतरा मंडरा रहा है। ये हमले सीमा पार कर गए और तेहरान समर्थित मिलिशियाओं को निशाना बनाया, जिसके चलते इन समूहों ने अमेरिकियों पर हमले की धमकी दी। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के कुछ ही समय बाद, बगदाद के दक्षिण में स्थित ईरान समर्थित मिलिशिया कटाइब हिजबुल्लाह पर दो अलग-अलग मिसाइल हमले हुए, जिनमें कम से कम दो लड़ाके मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। समूह ने बताया कि शनिवार को ही उसी क्षेत्र में एक तीसरा हमला हुआ, लेकिन उसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: इजरायल-अमेरिका ने मिलकर कैसे खत्म कर डाला खामनेई का पूरा खानदान, चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

सरकार ने जुर्फ अल सखार पर हुए हमलों की पुष्टि की, लेकिन इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। यह कस्बा, जिसे जुर्फ अल नस्र के नाम से भी जाना जाता है, बगदाद से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और शक्तिशाली मिलिशिया के नियंत्रण में है। इससे प्रेरित होकर कटाइब हिजबुल्लाह, अल नुजाबा और सैय्यद अल शुहादा के साथ-साथ अन्य छोटे मिलिशिया भी इस लड़ाई में शामिल हो गए हैं और उन्होंने अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया है। उन्होंने अपने बयानों में यह घोषणा की है। इससे पहले भी वे इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर हमला कर चुके हैं, साथ ही ड्रोन और मिसाइलों से इजरायल के अंदर भी ठिकानों को निशाना बना चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

बाल-बाल बची पीवी सिंधू, दुबई में हो जाती बड़ी दुर्घटना, कुछ ही फासले पर गिरा बम, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए हुई थी रवाना

सिंधू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कुछ घंटे पहले हवाई अड्डे पर जहां हम रुके हुए थे उसके पास एक धमाका हुआ.  मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे.  यह हम सभी के लिए बहुत तनावपूर्ण और डरावना पल था. हालांकि पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने पुष्टि की कि वह और उनका सहयोगी स्टाफ सुरक्षित है और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है.  Sun, 1 Mar 2026 15:09:57 +0530

  Videos
See all

Punjab में नशे के सौदागरों पर वार, 6 गिरफ्तार – ANTF की बड़ी कामयाबी! Drug Network I Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T09:45:04+00:00

Iran Israel war : Iran's Supreme Leader Khamenei के घर पर हमले से पहले और बाद की तस्वीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T09:35:09+00:00

Devendra Fadnavis का ट्वीट..नागपुर की SBL कंपनी में धमाका, 15 मौतें, 5 लाख मुआवजे का ऐलान |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T09:30:31+00:00

Israel के तेल अवीव पर ईरान ने दागी मिसाइल | Israel Iran War | America | Latest News | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T09:38:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers