Holi 2026: अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताना चाहते हैं यादगार पल, तो रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट करें होली
Holi 2026: होली आने में अब बस 2 दिन बचा है. हिंदू परिवारों में होली का त्योहार उत्साह और मस्ती का त्योहार होता है जिसे बच्चे ही नहीं बड़े बुजुर्ग भी धूमधाम से मनाते हैं. होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि प्रियजनों के साथ खुशियां बांटने और यादगार पल संजोने का मौका भी देता है. होली को यादगार बनाने के लिए किसी बड़े आयोजन की जरूरत नहीं है बल्कि छोटे-छोटे तरीकों से खुशियां मनाई जा सकती है और एक दूसरे को खास महसूस करा सकते हैं. ऐसे में अगर आप इस होली अपने जीवनसाथी के साथ खास और रोमांटिक बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए यहां कुछ बेहतरीन आइडियाज लेकर आए हैं.
रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट करें होली
कपल होली पार्ट
आज के समय में कपल होली पार्टी आम हो गई है. दरअसल, कई जगहों पर थीम बेस्ड होली इवेंट्स आयोजित किए जाते हैं जहां म्यूजिक, ऑर्गेनिक कलर्स और डांस के साथ त्योहार को खास मनाया जाता है. इन जगहों पर काफी कपल्स आते हैं ऐसे में आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जाकर अपनी होली यादगार मना सकते हैं.
पार्क में मनाएं होली
अगर आप अपने पार्टनर के साथ नेचर के करीब रहना चाहते हैं तो किसी लेक साइड या पार्क में छोटी सी होली पिकनिक प्लान कर सकते हैं. यहां आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होली खेलने के साथ-साथ म्यूजिक और कुछ पारंपरिक स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं. यहां आपको एक-दूसरे के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा.
ट्रैवल डेस्टिनेशन पर मनाए होली
इसके अलावा अगर आपको हल्का-फुल्का रोमांस पसंद है तो होली पर कहीं घूमने जा सकते हैं. दरअसल, ट्रैवल डेस्टिनेशन पर होली मनाना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप होली पर एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं. पहाड़ों या किसी खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट पर जाकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होली सेलिब्रेट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Holi 2026: इस होली यादगार बनाने के लिए बाजार से खरीदे ये 5 जरूरी चीजें, देखें सामान की लिस्ट
India vs West Indies: वेस्टइंडीज है उलटफेर का उस्ताद, 5 वजहों से टीम इंडिया को रहना होगा होशियार
India vs West Indies: भारत की टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड के आखिरी मैच में कोलकाता के ईडन गार्डेंस में वेस्टइंडीज से टक्कर है। जो टीम ये मुकाबला जीतेगी, वो सीधे सेमीफाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। यानी दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला है और एक-एक गेंद की कीमत है।
कागज पर को डिफेंडिंग चैंपियन भारत ही फेवरेट है लेकिन, ये भी उतना ही सच है कि भारतीय टीम अब तक घर पर खिताब बचाने वाला भरोसा नहीं जगा पाई है। टीम के खेल में कई कमियां नजर आईं हैं, जिन्हें वेस्टइंडीज भुना सकता है। वैसे भी, कैरेबियाई टीम इस फॉर्मेट में उलटफेर की उस्ताद है और पहले भी अपना जलवा दिखा चुकी है। भारत को 5 वजहों से वेस्टइंडीज को हल्के में लेने से बचना होगा। आइए जानते हैं।
वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी ताकत पावर हिटिंग
कैरेबियाई टीम की सबसे बड़ी ताकत है उनकी पावर-हिटिंग और लंबी बैटिंग लाइन-अप। इंग्लैंड के खिलाफ मैच याद कीजिए। 2 ओवर में दो विकेट गिर गए थे। फिर भी टीम 196 तक पहुंच गई। शेरफेन रदरफोर्ड ने 42 गेंद में नाबाद 76 रन ठोककर मैच पलट दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में 83/7 की हालत थी। वहां से रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने 59 गेंद में 89 रन जोड़ दिए और स्कोर 176 तक ले गए। मतलब साफ है कि ये टीम आखिरी गेंद तक मैच में रहती है।
भारत की मिडिल ओवर में गेंदबाजी कमजोर
भारत की सबसे बड़ी चिंता मिडिल ओवर्स की गेंदबाजी है। वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या अभी तक असरदार नहीं रहे। कई बार छठे गेंदबाज के तौर पर शिवम दुबे को लाना पड़ा, लेकिन उन्होंने हालात और बिगाड़े। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20/3 से दक्षिण अफ्रीका की टीम 187 के स्कोर तक पहुंच गई। जिम्बाब्वे के खिलाफ दुबे ने दो ओवर में 46 रन दे दिए। अगर ये कमजोरी आज भी दिखी, तो वेस्टइंडीज के हिटर मौका नहीं छोड़ेंगे।
2016 वर्ल्ड कप में भारत को वेस्टइंडीज हरा चुका
2016 टी20 वर्ल्ड कप की यादें भी ताजा हैं। मुंबई के वानखेड़े में भारत ने सेमीफाइनल में 192/2 बना दिए थे। सबको लगा मैच जेब में है लेकिन लेंडल सिमंस ने 82* ठोककर खेल पलट दिया। भारतीय फैंस आज भी वो रात नहीं भूले हैं।
ईडन गार्डेंस का इतिहास भी वेस्टइंडीज के साथ
और ईडन गार्डन्स का इतिहास भी वेस्टइंडीज के साथ खड़ा दिखता। 2016 के फाइनल में यहीं कार्लोस ब्रैथवेट ने आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स को लगातार चार छक्के जड़कर ट्रॉफी दिलाई थी। ये मैदान उनके लिए लकी रहा है। खिलाड़ी जब आज मैदान पर उतरेंगे, वो पल जरूर याद आएंगे।
कोच के रूप में सैमी फैक्टर
डैरेन सैमी की मौजूदगी भी खास है। 2016 में वही कप्तान थे, अब हेड कोच हैं। बड़े मैचों का दबाव कैसे संभालना है, वो जानते हैं। उनकी सलाह और अनुभव टीम को मजबूत बना सकते हैं।
भारत के पास भी अनुभव और स्टार पावर है, लेकिन मुकाबला आसान नहीं होगा। छक्कों की बरसात बनाम मिडिल ओवर की रणनीति, यही असली जंग है और जो इस बाजी को जीतेगा, वही सेमीफाइनल खेलता नजर आएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi























