2 शतक लगाकर इतरा रहे हैं साहिबजादा फरहान, ऐसा तो 9 साल पहले ही कर चुका है ये विस्फोटक बल्लेबाज
T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की टीम भले ही सेमीफाइनल में जगह बनाए बिना ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. मगर, ये टूर्नामेंट उनके सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के लिए बेहतरीन रहा. उन्होंने 2 शतक लगाए, जिससे कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े. साहिबजादा टी-20 विश्व कप के इतिहास में 2 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. मगर, क्या आप उस बल्लेबाज का नाम जानते हैं, जिसने सालों पहले ये कारनामा किया था...
साहिबजादा फरहान ने लगाए 2 शतक
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. भले ही वह अपनी टीम को सेमीफाइनल तक न पहुंचा सके हो, लेकिन बल्ले से खूब धमाल मचाया है. फरहान ने इस टूर्नामेंट में 2 शतक लगाए. पहला शतक नामीबिया के खिलाफ 100* रनों की शतकीय पारी खेली थी. वहीं, दूसरा शतक उनके बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को आया, जब उनकी टीम को इन रनों की सबसे ज्यादा जरूरत थी.
टी-20 विश्व कप 2026 में फरहान ने 6 मुकाबले खेले, जिसमें 76.60 के औसत और 160.25 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए. इस दौरान न केवल उन्होंने 2 शतक लगाए बल्कि उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी देखने को मिले.
???? ???????????????????????????????????? ???????????????????????? ???????????????????????????? ???????? ???????????????????? ????
— ICC (@ICC) February 28, 2026
The swashbuckling batter stormed to a glorious second #T20WorldCup 2026 ton in a crunch game ????
Watch the highlights here ➡️ https://t.co/9AI9OmjN8t pic.twitter.com/DWZfpxfHcj
क्रिस गेल ने 9 साल पहले कर दिया था ये कारनामा
साहिबजादा फरहान से पहले टी-20 विश्व कप के इतिहास में 2 शतक लगाने का कारनामा वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने किया था. गेल ने 2007 में इस टूर्नामेंट में पहला शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था. वहीं, उन्होंने दूसरा शतक टी-20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था.
भारत की ओर से T20 वर्ल्ड कप में किसने बनाया है शतक?
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए शतक लगाने का कारनामा सिर्फ सुरेश रैना ने किया है. रैना ने टी-20 वर्ल्ड कप 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए लीग मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था. रैना ने 60 गेंदों पर 101 रनों की धाकड़ पारी खेली थी. उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के देखने को मिले, उनका स्ट्राइक रेट 168.33 का रहा. इसी के साथ रैना टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले भारत के पहले व एकमात्र बल्लेबाज बन गए.
ये भी पढ़ें: हिटमैन रोहित शर्मा का टूटा विशाल रिकॉर्ड, शनाका ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी को दी मात
ईरान में मची तबाही से बेहद दुखी हैं मंदाना करीमी, तो दूसरी तरफ ईरानी लीडर की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी
US-Israel Attack Iran: अमेरिका और इजरायल का ईरान पर हमला जारी है. वहीं बॉलीवुड में काम कर रहीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने ईरान के लीडर खामेनेई की मौत और ईरान की आजादी का जश्न मनाया है. तो वहीं दूसरी तरफ एक और ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी ईरान पर हो रहे हमले पर रिएक्ट किया है. चलिए आपको इसके बारे में सब डिटेल में बताते हैं.
हालिया सैन्य हमलों के बाद ईरान में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. बताया जा रहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई शहरों पर मिसाइल हमले किए. इन हमलों के बाद कई इलाकों में भारी तबाही की खबरें सामने आई हैं और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है.
मंदाना करीमी हुईं भावुक
ईरान में जन्मीं और भारत में एक्टिव एक्ट्रेस मंदाना करीमी इन घटनाओं से बेहद दुखी नजर आईं. तेहरान की रहने वाली मंदाना पिछले कई वर्षों से भारत में रह रही हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो रोती हुई दिखाई दीं. वीडियो में वो अपनी मातृभाषा में कुछ कहती नजर आईं. मंदाना ने वीडियो के साथ लिखा, “बहुत ज्यादा दर्द है, बहुत ज्यादा उम्मीद भी है. शायद अब नौरोज़ (ईरानी नया साल) आखिरकार अलग होगा. ईरान के लिए दुआ करें.” उनके चेहरे पर अपने देश और वहां के लोगों की चिंता साफ झलक रही थी.
अली खामेनेई की मौत की खबर और प्रतिक्रियाएं
हमलों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर भी सामने आई है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ वीडियो में ईरान के भीतर कुछ लोगों को खुशी जाहिर करते हुए भी देखा गया. मंदाना करीमी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कई बार लोग जंग की वजह से खुश नहीं होते, बल्कि लंबे समय से चली आ रही घुटन भरी परिस्थितियों के खत्म होने की उम्मीद में खुश होते हैं. उन्होंने कहा कि जब लोग वर्षों तक दबाव में जीते हैं और हर सुबह चिंता के साथ उठते हैं, तो कुछ लोग युद्ध को मुक्ति के रूप में देखने लगते हैं- तबाही के कारण नहीं, बल्कि इसलिए कि उन्हें लगता है कि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा.
एलनाज नोरौजी की प्रतिक्रिया
तो वहीं ईरानी मूल की एक और अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में खामेनेई की मौत की खबर को अविश्वसनीय बताया और लिखा कि 47 साल से जिस खबर का इंतजार था, वह आ गई. उन्होंने एक अन्य स्टोरी में “थैंक्यू” लिखते हुए अपनी खुशी जाहिर की.
एलनाज ने एक वीडियो साझा कर कहा कि वो लगातार टीवी पर युद्ध की खबरें देख रही हैं. उनका कहना था कि ईरान की स्थिति को लेकर कई लोगों को पूरी जानकारी नहीं है, जिससे गलतफहमियां पैदा होती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस जंग में किसी आम नागरिक की जान जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी ईरान की सरकार की नीतियों पर होगी. उनके अनुसार, ईरान के लोग वर्षों से बदलाव की मांग करते रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी गई.
ये भी पढ़ें: 'मम्मी और डैडी आपसे बहुत प्यार करने लगे हैं', अंकिता लोखंडे ने 'लाफ्टर शेफ्स' में दिखाई अपनी 'बेटी' की झलक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)




