इजरायल के साथ ही इन देशों में रह रहे नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल-यूएस के तेहरान पर किए गए हमले के जवाब में ईरान ने एपिक फ्यूरी ऑपरेशन शुरू किया है। न्यूज एजेंसी फार्स ने दावा किया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कुवैत, कतर, यूएई में स्थित यूएस बेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वर्तमान हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।
कतर, तेल अवीव दूतावास और फिलिस्तीन में मौजूद प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से जरूरी दिशानिर्देश के साथ ही कुछ इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं। अपील की गई है कि लोग सुरक्षित जगहों पर रहें, स्थानीय खबरों पर नजर बनाए रखें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।
भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पूरा ध्यान रखें और दूतावास और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें ।
दूतावास ने अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और कहा है कि ये सभी 24 घंटे मदद के लिए तैयार रहेंगे। कतर में रह रहे भारतीयों के लिए 00974-55647502 नंबर जारी किया है और ईमेल आईडी सीओएनएसडॉटदोहाएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन पर संपर्क साधने को कहा है।
फिलिस्तीन में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और स्थानीय स्तर पर सुझाए गए सुरक्षा उपायों का पालन करें। इमरजेंसी में +970592916418 या आरईपीऑफिसएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन/ सीओएनएसडॉटरामल्लाएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन पर संपर्क करें।
इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई थी। इसके अनुसार, किसी भी इमरजेंसी में, भारतीय नागरिक 24/7 हेल्पलाइन +972-54-7520711 के जरिए तेल अवीव में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। ईमेल आईडी- सीओएनएस1डॉटतेलअवीवएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन है। दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार जुड़ा हुआ है और जरूरत पड़ने पर अपडेट जारी करता रहेगा।
इससे पहले तेहरान में रह रहे भारतीयों को भी दूतावास के संपर्क में रहने और सुरक्षा उपायों का सावधानी से प्रयोग करने की हिदायत दी गई थी।
यूएई में भी भारतीय नागरिकों के लिए टोलफ्री नंबर 800-46342 और वॉट्सएप नंबर +971543090571 जारी किया गया है। इसके साथ ही ईमेल पता है-पीबीएसकेडॉटदुबईएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन और सीएडॉटअबूधाबीएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन।
यह एडवाइजरी शनिवार को तेहरान पर हुए इजरायल-यूएस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद जारी की गई। इसे प्रिवेंटिव यानी एहतियात के तौर पर बचाव के लिए मिसाइल हमले बताया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटनाक्रम से इलाके में तनाव तेजी से बढ़ा है।
ये हमले अमेरिका और ईरान के बीच एक संभावित न्यूक्लियर समझौते को लेकर बढ़ते तनाव के बीच हुए, जिससे मिडिल ईस्ट में बड़े पैमाने पर मिलिट्री टकराव की आशंका बढ़ गई है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
शिखर धवन से युजी चहल तक... सबने दी बधाई, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत पर ऐसे मना जश्न
Ranji Trophy 2025-26 में जम्मू-कश्मीर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. पहली बार फाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर की टीम ने कर्नाटक के साथ खेले गए फाइनल मैच को एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया. मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ और पहली पारी के आधार पर पारस डोगरा की कप्तानी वाली JK ने ट्रॉफी उठाई. इसके बाद से सोशल मीडिया पर हर तरफ से जम्मू-कश्मीर की टीम को जीत की बधाई मिल रही है.
जय शाह ने दी बधाई
Congratulations to the Jammu & Kashmir team in India for scripting a remarkable story of grit and perseverance.
— Jay Shah (@JayShah) February 28, 2026
While the players are fully deserving of the adulation they receive, one must also remember the contribution of the coaching staff, management and administrators from… https://t.co/hbRwF1S41O
जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी में खिताबी जीत दर्ज की है. टीम को बधाई देते हुए जय शाह ने पोस्ट शेयर किया और लिका- भारत में जम्मू और कश्मीर टीम को हिम्मत और लगन की एक शानदार कहानी लिखने के लिए बधाई. खिलाड़ी जो तारीफ पा रहे हैं, उसके वे पूरी तरह हकदार हैं, लेकिन J&K के कोचिंग स्टाफ, मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेटर्स के योगदान को भी याद रखना चाहिए, जिन्होंने इस बड़ी कामयाबी को बनाने के लिए पर्दे के पीछे कड़ी मेहनत की है. मुझे यकीन है कि यह जीत इस इलाके की आज की पीढ़ी के दिलों में भरोसा जगाएगी और अगली पीढ़ी को बल्ला या गेंद उठाने के लिए मोटिवेट करेगी. हमारा खेल दुनिया भर से प्रेरणा देने वाली ऐसी कहानियों से भरा पड़ा है और मुझे उम्मीद है कि इसे भी उतनी ही तारीफ मिलेगी.
सोशल मीडिया पर मिल रही बधाईंयां
A 67-year wait ends.
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 28, 2026
J&K are champions of India ???????? pic.twitter.com/aWDvrFLqCQ
"Success ke peeche mat bhago, kaabil bano, kaabil. Kamyabi toh jhak maar ke peeche aayegi"
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) February 28, 2026
Take a bow, Abdul Samad. Take a bow, Jammu & Kashmir ???? pic.twitter.com/NCVw87lEhw
An Inspiring journey for anyone who loves red ball cricket.
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) February 28, 2026
Jammu and Kashmir have not only etched their name in history but have shown everyone what sheer grit, sweat, and hard work can truly achieve, many congratulations to the whole squad. #ranjitrophy2026 ???? ????
Destiny fulfilled for Jammu & Kashmir cricket! ✨
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 28, 2026
Congratulations on your maiden #RanjiTrophy title! ????#PunjabKings pic.twitter.com/LRDPYo0W8R
Years of dreams ✨
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 28, 2026
Years of belief ????
History made today ????
Congratulations on the maiden Ranji Trophy, Jammu & Kashmir ???? #WhistlePodu #RanjiTrophy pic.twitter.com/x3Zv8TqTVD
Historic moment for Jammu & Kashmir cricket ????????
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 28, 2026
Maiden Ranji Trophy title built on belief, strong leadership from Paras Dogra and a remarkable season with the ball from Auqib Nabi. Big contributions from Shubham Pundir, Yawer Hassan, Qamran Iqbal, Sahil Lotra, Abdul Samad and… pic.twitter.com/kA4AvufcaX
ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी FINAL ड्रॉ होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर कैसे बनी चैंपियन? BCCI का ये नियम है वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















