तमाम उद्यम चीन के कारोबारी माहौल से संतुष्ट हैं
बीजिंग, 28 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी व्यापार संवर्धन संघ ने 28 फरवरी को वर्ष 2025 में चीन में व्यावसायिक वातावरण की जांच रिपोर्ट जारी की। वर्ष 2016 से चीनी व्यापार संवर्धन संघ ने लगातार दस सालों से चीन में व्यावसायिक वातावरण के बारे में सर्वेक्षण किया और वार्षिक रिपोर्ट जारी की।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वेक्षण में शामिल उद्यमों ने चीन में व्यावसायिक वातावरण को 5 में से 4.39 रेटिंग दी, जो लगातार दो सालों से उन्नत हुई। करीब 90 प्रतिशत उद्यम चीन के कारोबारी माहौल से संतुष्ट हैं।
बताया जाता है कि 12 प्राथमिक मूल्यांकन संकेतकों में सीमा शुल्क सेवा वातावरण, कंपनी की स्थापना व निकास वातावरण और सामाजिक कानूनी वातावरण का मूल्यांकन आगे है। कंपनियों का व्यावसायिक संचालन स्थिरता के साथ उन्नत हुआ।
चीनी व्यापार संर्वद्धन संघ के प्रवक्ता वांग वनशुए ने कहा कि वर्ष 2025 में सर्वे में शामिल लगभग 70 प्रतिशत कंपनियों का मुनाफा पिछले साल की तुलना में बढ़ा। 70 फीसदी से ज्यादा विदेशी व्यापार उद्यमों के ऑर्डर पिछले साल के मुकाबले बराबर कायम रहे या बढ़े।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व CM भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत, ED की चार्जशीट तक जेल से रिहाई नहीं
रायपुर: छत्तीसगढ़ के हाई-प्रोफाइल शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तत्कालीन उप सचिव सौम्या चौरसिया को बिलासपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। लेकिन यह जमानत सशर्त है, जिसका मतलब है कि उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि उनकी रिहाई तभी …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Mp Breaking News






















