Responsive Scrollable Menu

जबलपुर नगर निगम ने होली से पहले मंदिर में चढ़े फूलों से बनाया हर्बल गुलाल, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल से नदियों को प्रदूषण से बचाने की कोशिश

होली का त्योहार नजदीक है और जबलपुर नगर निगम ने इसे खास बनाने के लिए एक अनूठा नवाचार किया है। अब तक मंदिरों में भगवान को चढ़ाने के बाद निर्माल्य (पुराने फूल) अक्सर नदियों या तालाबों में विसर्जित कर दिए जाते थे, जिससे जल प्रदूषण बढ़ता था। इस समस्या का समाधान करते हुए निगम ने …

Continue reading on the app

बवासीर से हैं परेशान? आयुर्वेद से जानें सरल और प्रभावी उपाय

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। बवासीर (पाइल्स) एक बहुत तकलीफदेह बीमारी है। इसमें खासतौर पर गुदा में सूजन, दर्द, खून आना और कभी-कभी प्रोलाप्स (गुदा का बाहर आना) जैसी समस्याएं होती हैं। यह समस्या आमतौर पर गलत खानपान, तनाव, कब्ज, या लम्बे समय तक बैठे रहने से होती है। आयुर्वेद में इसके प्रभावी और प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, बवासीर का इलाज त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) के संतुलन को बनाए रखने में है। वात, पित्त और कफ में असंतुलन के कारण ही बवासीर जैसी समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए उपचार के दौरान इन दोषों को संतुलित करने पर ध्यान दिया जाता है।

बवासीर के इलाज के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम है सही आहार का सेवन। यदि आप बवासीर से परेशान हैं, तो तैलीय और मसालेदार खाना न खाएं। इस प्रकार के खाद्य पदार्थ पाचन क्रिया को बिगाड़ सकते हैं, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। इसके बजाय हरे चने, साबुत अनाज और दया जैसे हल्के और सुपाच्य आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा दिनभर में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ (पानी, जूस आदि) पीना चाहिए ताकि पाचन क्रिया सही रहे और कब्ज की समस्या न हो।

त्रिफला को पाचन और आंतों की सफाई के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। इसके लिए आप त्रिफला पाउडर को आमला के छिलके के साथ 3 से 5 ग्राम की मात्रा में गर्म पानी के साथ लें। यह उपाय पेट की सफाई करेगा और बवासीर की समस्या को ठीक करने में मदद करेगा।

गुलकंद का सेवन बवासीर के इलाज में भी फायदेमंद होता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और आंतों की सूजन को कम करता है। आप गुलकंद को रोज 1 से 2 चम्मच की मात्रा में ले सकते हैं। गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट भी दर्द और सूजन में राहत दिलाता है।

यदि बवासीर में खून आ रहा है या प्रोलाप्स हो रहा है, तो टच मी नॉट (लाजवंती) के पौधे का जूस बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह जूस रक्तस्राव को रोकता है और सूजन को कम करता है। इसे ताजे पौधे से निकाला जाता है और इसे दिन में एक या दो बार लिया जा सकता है।

बवासीर के इलाज के लिए सिट्ज बाथ एक बहुत प्रभावी और सरल तरीका है। इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी भरें और उसमें त्रिफला, पीपल और गूलर की छाल का उबाला हुआ पानी डालें। फिर इस पानी में बैठकर कुछ समय आराम से बैठें। इससे गुदा में राहत मिलेगी, सूजन कम होगी और खून आना भी कम हो सकता है। इसके बाद, आप कोई भी तेल (जैसे नारियल तेल) लगा सकते हैं, जो सूजन और दर्द में राहत देता है।

किसी आयुर्वेदिक उपाय को अपनाने से पहले योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी फाइनल में कर्नाटक को हराकर पहली बार जीता खिताब, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली: भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक नया अध्याय लिखते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में टीम ने कर्नाटक जैसी मजबूत टीम को पहली पारी में मिली विशाल बढ़त के आधार पर मात दी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश से … Sat, 28 Feb 2026 20:29:26 GMT

  Videos
See all

Israel Attack On Iran: हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत! Khamenei | Netanyahu | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T14:52:02+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai LIVE : 9 देश..900 धमाके..वर्ल्ड WAR-3 शुरू! | Israel Iran War | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T14:51:48+00:00

Breaking News: युद्ध के ताजा हालात पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, युद्ध के हालात पर जताई चिंता #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T15:04:25+00:00

Iran Israel War Update : अमेरिका-इजराइल के हमले में कैसे बाल-बाल बचे Khamenei? Top News | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T14:59:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers