डोनाल्ड ट्रंप ने Anthropic के Claude पर क्यों लगाया बैन? जानिए पूरा मामला
अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने AI कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) के टूल्स के सरकारी दफ्तरों में इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. यह फैसला कंपनी और सेना के बीच चल रहे टकराव के बाद सामने आया. आइए जानते हैं पूरा मामला.
The post डोनाल्ड ट्रंप ने Anthropic के Claude पर क्यों लगाया बैन? जानिए पूरा मामला appeared first on Prabhat Khabar.
IND vs WI: ईडन-गार्डन्स पर कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड? आंकड़ों पर डालिए एक नजर
IND vs WI: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. कोलकाता के ईडन-गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. चूंकि, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ऐसे में इस करो या मरो वाले मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि ईडन-गार्डन्स के रिकॉर्ड्स कैसे हैं?
ईडन-गार्डन्स में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है?
भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडेन-गार्डन्स पर कुल 8 टी-20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें भारत ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है और सिर्फ एक मैच में हार का सामना किया था. वहीं, भारत-वेस्टइंडीज के बीच इस मैदान पर 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें सभी 4 मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किए.
Maximum Mode meets knockout pressure. ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 28, 2026
Two of the tournament’s fiercest power-hitters collide in a high-intensity battle for a place in the semi-finals ????
Who will seal the semi final berth?
ICC Men’s #T20WorldCup SUPER 8 ???? #INDvWI | SUN, 1 MAR, 6 PM pic.twitter.com/7KhKMYmsPF
वेस्टइंडीज का ईडन गार्डन्स पर रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के इतिहास में ईडन-गार्डन्स के मैदान पर अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मैचों में जीत दर्ज की है. टी20 वर्ल्ड कप 2016 के फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेटों से मात देकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था. फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को 35 रन से मात दी, फिर इटली को 42 रन के बड़े अंतर से हराया. इस रिकॉर्ड को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि विंडीज टीम इस मैच में भारत को मजबूत टक्कर देने वाली है.
भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 19 मैच भारत ने जीते हैं. जबकि 10 मैचों में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.
भारत और वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं. इस चार मुकाबलों में से भारत को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम ने 3 मैच जीते हैं. इन आंकड़ों पर जाएं तो भारत का पलड़ा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में काफी कमजोर नजर आ रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















