Responsive Scrollable Menu

KTM Bike: केटीएम ने भारत में पेश किए KTM RC 160 के दो नए कलर ऑप्शन, जानें डिटेल


KTM Bike: केटीएम इंडिया ने अपनी एंट्री-लेवल फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक KTM RC 160 को दो नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। अब यह बाइक इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज मैट और सिरेमिक व्हाइट मैट शेड में उपलब्ध होगी। ऑरेंज रंग जहां केटीएम की रेसिंग विरासत को दर्शाता है, वहीं नया व्हाइट शेड ब्लैक और ऑरेंज एक्सेंट्स के साथ ज्यादा क्लीन और प्रीमियम लुक देता है। खास बात यह है कि इन विजुअल अपडेट्स के अलावा बाइक के मैकेनिकल या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

डिजाइन और स्टाइल
केटीएम आरसी 160 कंपनी की RC फैमिली की पहचान वाले शार्प और एग्रेसिव डिजाइन को फॉलो करती है। कॉम्पैक्ट और रेस-इंस्पायर्ड फ्रंट फेयरिंग, मस्क्युलर साइड पैनल्स और उठा हुआ टेल सेक्शन इसे पूरी तरह स्पोर्टी अपील देते हैं। हल्का ट्रेलिस फ्रेम इसकी हैंडलिंग को और बेहतर बनाता है।

इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 164.2cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह इंजन 18.7 bhp की पावर और 15.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह सेटअप रोजमर्रा की राइडिंग और वीकेंड स्पोर्टी राइड्स के लिए संतुलित प्रदर्शन देता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
फ्रंट में अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स और रियर में प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिनके साथ ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है। सुपरमोटो मोड भी उपलब्ध है।

फीचर्स और राइडिंग पोजिशन
केटीएम आरसी 160 में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फुल LED लाइटिंग मिलती है। क्लिप-ऑन हैंडलबार और रियर-सेट फुटपेग्स के कारण इसकी राइडिंग पोजिशन हल्की फॉरवर्ड-लीनिंग है। साथ ही असिस्ट और स्लिपर क्लच तेज डाउनशिफ्टिंग के दौरान बेहतर स्टेबिलिटी सुनिश्चित करता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Bajaj Auto: भारत में बहुत जल्द लॉन्च होगी ट्रायम्फ 350cc बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Bajaj Auto: देश की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो अप्रैल 2026 में मोटरसाइकिल सेगमेंट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी 350cc सेगमेंट में नई Triumph Motorcycles बाइक लॉन्च करने जा रही है। बजाज ऑटो के एमडी और सीईओ Rajiv Bajaj ने एक इंटरव्यू में पुष्टि की है कि डाउनसाइज्ड 350cc ट्रायम्फ मॉडल भारत में अप्रैल 2026 में पेश किया जाएगा।

350cc सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर
भारत में 350cc सेगमेंट पर फिलहाल Royal Enfield का दबदबा है, जहां कंपनी की हिस्सेदारी करीब 90-95 फीसदी बताई जाती है। हालांकि इस सेगमेंट में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, जावा मोटरसाइकिल्स और येजदी मोटरसाइकिल्स भी अपने मॉडल्स बेचती हैं। ट्रायम्फ की एंट्री से यह सेगमेंट और अधिक प्रतिस्पर्धी हो सकता है।

इंजन और प्लेटफॉर्म की डिटेल
नई 350cc बाइक पूरी तरह नए इंजन पर आधारित नहीं होगी। यह मौजूदा 399cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का डाउनसाइज्ड वर्जन होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें छोटा बोर इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे डिस्प्लेसमेंट 350cc से थोड़ा कम रहेगा। मौजूदा 399cc इंजन लगभग 40hp की पावर और 37.5Nm का टॉर्क देता है, जबकि Thruxton वर्जन में यह 2hp ज्यादा पावर जनरेट करता है। डाउनसाइज्ड इंजन में 3–5hp तक की कमी आ सकती है।

कीमत पर मिलेगा फायदा
350cc से कम इंजन क्षमता वाली बाइक्स पर 18 फीसदी GST लागू होता है, जबकि 350cc से ऊपर की बाइक्स पर करीब 40 फीसदी टैक्स लगता है। ऐसे में नई ट्रायम्फ 350cc बाइक की कीमत ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।

400cc मॉडल्स रहेंगे जारी
कंपनी ने साफ किया है कि 400cc रेंज को बंद नहीं किया जाएगा। इन मॉडलों का प्रोडक्शन भारत में जारी रहेगा, खासतौर पर एक्सपोर्ट मार्केट को ध्यान में रखते हुए।

नई 350cc प्लेटफॉर्म के साथ ट्रायम्फ अलग ट्यूनिंग और मैकेनिकल बदलाव पेश कर सकती है, जिससे 350cc और 400cc मॉडल्स के बीच स्पष्ट अंतर बना रहेगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: आईपीएल 2026 अब देरी से शुरू होगा, जानें कब होगा शेड्यूल का ऐलान

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत अब 28 मार्च से होगी। पहले बोर्ड ने 26 मार्च की तारीख बताई थी लेकिन अंदरूनी स्तर पर 2 दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया गया। फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। फ्रेंचाइजी को 15 दिसंबर 2025 को, ऑक्शन से एक दिन पहले, 26 मार्च की जानकारी दी गई थी। अब नई तारीख पर मुहर लगाने के लिए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक अगले हफ्ते होने वाली है।

शेड्यूल जारी करने में देरी की बड़ी वजह तीन राज्यों- असम, पश्चिम बंगाल औऱ तमिलनाडु, के विधानसभा चुनाव हैं। इन राज्यों की तारीखें अभी तक घोषित नहीं हुई हैं। कोलकाता और चेन्नई क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड हैं, जबकि असम की राजधानी गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम वेन्यू है। चुनाव तारीखों के साथ मैचों की तारीख और सुरक्षा इंतजाम जोड़कर ही पूरा शेड्यूल तय होगा।

2008 में लीग शुरू होने के बाद जब-जब देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024) या किसी राज्य में बड़े चुनाव हुए हैं, तब-तब शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। इस बार भी वही तरीका अपनाया जाए या पहले इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की घोषणा का इंतजार किया जाए, इस पर गवर्निंग काउंसिल फैसला करेगी।

ओपनिंग मैच को लेकर भी चर्चा तेज है। मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का होगा लेकिन वेन्यू पर सवाल है। पिछले जून में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मची थी, जिसमें 11 फैंस की मौत हो गई थी। उसके बाद से टीम और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के बीच लगातार बातचीत चल रही है कि क्या सातों होम मैच वहीं कराए जाएं या किसी और शहर में शिफ्ट किए जाएं।

आरसीबी ने कुछ वैकल्पिक वेन्यू भी शॉर्टलिस्ट किए हैं-नवी मुंबई, रायपुर और पुणे। अगर बेंगलुरु में मैच कराने पर अंतिम सहमति नहीं बनती, तो इनमें से किसी एक शहर में होम मुकाबले हो सकते हैं।

कुल मिलाकर, तारीख लगभग तय है कि 28 मार्च से लीग की शुरुआत और 31 मई को फाइनल। अब सबकी नजर गवर्निंग काउंसिल की बैठक और चुनाव आयोग की घोषणा पर है। जैसे ही चुनाव की तारीखें साफ होंगी, पूरा शेड्यूल सामने आ जाएगा और फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियां अंतिम रूप देंगी।

Fri, 27 Feb 2026 19:27:05 +0530

  Videos
See all

Indore: किसानों ने कलेक्टर को पहनाया साफा | #viralreel #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:05:24+00:00

Shankhnaad: बरी होते ही फायर हुए Arvind Kejriwal, BJP पर जमकर बोला हमला | AAP Vs BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:04:46+00:00

News18 Rising Bharat Summit 2026: Sunil Ambekar से जानिए क्या है RSS का आगे का प्लान? | Gen z #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:07:01+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 27 February 2026 | PM Modi Israel Visit | Rahul Gandhi | Hindi News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:04:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers