Responsive Scrollable Menu

Bajaj Auto: भारत में बहुत जल्द लॉन्च होगी ट्रायम्फ 350cc बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Bajaj Auto: देश की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो अप्रैल 2026 में मोटरसाइकिल सेगमेंट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी 350cc सेगमेंट में नई Triumph Motorcycles बाइक लॉन्च करने जा रही है। बजाज ऑटो के एमडी और सीईओ Rajiv Bajaj ने एक इंटरव्यू में पुष्टि की है कि डाउनसाइज्ड 350cc ट्रायम्फ मॉडल भारत में अप्रैल 2026 में पेश किया जाएगा।

350cc सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर
भारत में 350cc सेगमेंट पर फिलहाल Royal Enfield का दबदबा है, जहां कंपनी की हिस्सेदारी करीब 90-95 फीसदी बताई जाती है। हालांकि इस सेगमेंट में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, जावा मोटरसाइकिल्स और येजदी मोटरसाइकिल्स भी अपने मॉडल्स बेचती हैं। ट्रायम्फ की एंट्री से यह सेगमेंट और अधिक प्रतिस्पर्धी हो सकता है।

इंजन और प्लेटफॉर्म की डिटेल
नई 350cc बाइक पूरी तरह नए इंजन पर आधारित नहीं होगी। यह मौजूदा 399cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का डाउनसाइज्ड वर्जन होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें छोटा बोर इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे डिस्प्लेसमेंट 350cc से थोड़ा कम रहेगा। मौजूदा 399cc इंजन लगभग 40hp की पावर और 37.5Nm का टॉर्क देता है, जबकि Thruxton वर्जन में यह 2hp ज्यादा पावर जनरेट करता है। डाउनसाइज्ड इंजन में 3–5hp तक की कमी आ सकती है।

कीमत पर मिलेगा फायदा
350cc से कम इंजन क्षमता वाली बाइक्स पर 18 फीसदी GST लागू होता है, जबकि 350cc से ऊपर की बाइक्स पर करीब 40 फीसदी टैक्स लगता है। ऐसे में नई ट्रायम्फ 350cc बाइक की कीमत ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।

400cc मॉडल्स रहेंगे जारी
कंपनी ने साफ किया है कि 400cc रेंज को बंद नहीं किया जाएगा। इन मॉडलों का प्रोडक्शन भारत में जारी रहेगा, खासतौर पर एक्सपोर्ट मार्केट को ध्यान में रखते हुए।

नई 350cc प्लेटफॉर्म के साथ ट्रायम्फ अलग ट्यूनिंग और मैकेनिकल बदलाव पेश कर सकती है, जिससे 350cc और 400cc मॉडल्स के बीच स्पष्ट अंतर बना रहेगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Honda Bikes: होंडा ने पेश किया CBR400R E-Clutch कॉन्सेप्ट, इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल क्लच ऑप्शन

Honda Bikes: होंडा ने अपनी नई CBR400R E-Clutch कॉन्सेप्ट बाइक से पर्दा उठा दिया है। फिलहाल इसे कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द ही प्रोडक्शन वर्जन में भी देखने को मिल सकती है। कंपनी अपनी एडवांस E-Clutch तकनीक को पहले ही 2024 में Honda CBR650R और Honda CB650R के साथ पेश कर चुकी है। इसके बाद Rebel 300 और CL250 जैसे मॉडलों में भी यह सिस्टम शामिल किया गया।

क्या है E-Clutch तकनीक?

  • होंडा का E-Clutch सिस्टम पारंपरिक क्लच सेटअप के साथ काम करता है, लेकिन इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि राइडर को बार-बार क्लच दबाने की जरूरत न पड़े। यह सिस्टम क्लच कवर पर फिट होता है और बाइक के लुक या डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करता। केवल ध्यान से देखने पर ही अतिरिक्त हार्डवेयर नजर आता है।
  • यह तकनीक डिफॉल्ट रूप से ऑटोमैटिक मोड में काम करती है। यानी बाइक स्टार्ट करते समय, रुकते समय या गियर बदलते समय क्लच दबाने की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि, राइडर चाहे तो किसी भी समय क्लच लीवर दबाकर पूरी तरह मैनुअल कंट्रोल ले सकता है। जैसे ही लीवर छोड़ा जाता है, सिस्टम दोबारा ऑटो मोड में सक्रिय हो जाता है। इसके लिए अलग से कोई बटन या मोड सेलेक्ट करने की जरूरत नहीं होती।

शहर में राइडिंग होगी आसान
E-Clutch का सबसे बड़ा फायदा शहर के ट्रैफिक में मिलता है। स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में लगातार क्लच दबाने से होने वाली थकान कम हो जाती है। यही वजह है कि यह सिस्टम नए और अनुभवी दोनों तरह के राइडर्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

इंजन और संभावित स्पेसिफिकेशन
मौजूदा CBR400R में 399cc का पैरेलल-ट्विन, DOHC, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 46 PS की पावर और 38.25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। संभावना है कि E-Clutch वर्जन में इंजन या परफॉर्मेंस में कोई बड़ा बदलाव न किया जाए।

कब होगी पेश?

  • होंडा CBR400R E-Clutch को जापान में होने वाले Osaka Motorcycle Show, Tokyo Motorcycle Show और Nagoya Motorcycle Show में प्रदर्शित किया जाएगा। इन इवेंट्स के दौरान इसके विस्तृत स्पेसिफिकेशन और कीमत की घोषणा हो सकती है।
  • यह बाइक बाजार में Kawasaki Ninja ZX-4R को टक्कर दे सकती है। भारत में इसकी लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन सब-500cc स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में इसकी संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup का सेमीफाइनल नहीं खेलेगा ये दिग्गज? टूर्नामेंट के बीच से ही लौटेगा घर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 राउंड खत्म होने से पहले ही न्यूजीलैंड का ये स्टार खिलाड़ी अपने देश वापस लौट जाएगा. हालांकि, उनके देश लौटने से पहले ही न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में खेलने का फैसला हो सकता है. Fri, 27 Feb 2026 20:15:39 +0530

  Videos
See all

Delhi Liquor Case: बीच डिबेट में Harshvardhan Tripathi और Somnath Bharti की तीखी बहस #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:40:02+00:00

शादी के बाद हैदराबाद पहुंचे Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda #entertainment #news #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:38:43+00:00

Khabardar: BJP ने चुनावी राज्यों को देखते हुए Arvind Kejriwal को राहत पहुंचवाई- Congress | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:40:58+00:00

पतंग की मदद से लगाई 250 मीटर की छलांग [Jumped 250 meters with the help of a kite] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:44:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers