Diwali Decoration Ideas: दिवाली पर पुरानी कांच की बोतलों से सजाएं घर, कम खर्च में मिलेगा शानदार लुक
Diwali Decoration Ideas: दिवाली का त्योहार इस वर्ष 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. दिवाली के त्योहार पर लोग अपने घर की साफ-सफाई करते हैं. दिवाली पर लोग अपने घरों पर लाइटों और अलग-अलग प्रकार के दीयों से जगमगाहट करते हैं. ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाले डेकोरेटिव आइटम्स को खरीदते हैं, जिनके दाम बहुत ज्यादा होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर को सजाने के लिए जरूरी नहीं कि महंगे-महंगे सामान खरीदे. बाजार में शोपीस, लैंप और डेकोरेटिव आइटम्स बाजार से खरीदकर ला सकते हैं. मगर कुछ अलग करना चाहते हैं तो घर को सजाने के लिए इस बार पुरानी कांच की बोतलों से ही सजावट बनाई जा सकती है.
अक्सर लोगों के घर में कांच की खाली बोतले रहती हैं. इन्हें फेंकने की जगह लोग कबाड़ी को बेच देते हैं. आप उन बोतलों पर अपनी थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर इन्हें खूबसूरत लाइट, फ्लावर वास और सजावटी शोपीस में बदला सकते हैं. ये चीजें आपके घर के कोने-कोने को नया लुक देंगी. इससे दिवाली के डेकोरेशन में चार-चांदनी लग जाएगी. खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने की जरूरत है. चलिए आपको बताते हैं पुरानी कांच की बोतलों से कैसे घर को सजाएं.
दिवाली पर पुरानी बोतलों से घर को सजाएं
1.पुरानी बोतल से बनाएं लाइट
अगर आपके कमरे में कोई खाली कोना है या बेडसाइड पर टेबल पर कोई लाइट लगानी है तो पुरानी कांच की बोतल आपकी मदद करेगी. इसके लिए सिर्फ कांच की बोतल लें और उसमें बैटरी से चलने वाली छोटी LED फेयरी लाइट्स डाल दें. इसे बोतल के अंदर डाल दें और फिर उसमें से जो रोशनी निकलेगी, वो एक खूबसूरत माहौल बनाएगी. आप इस बोतल को बेडरूम के अलावा, लिविंग रूम में लगा सकते हैं. इन लाइटों पर पतली-पतली रस्सियां बांधकर उन्हें हैंगिंग लाइट्स की तरह बालकनी पर भी लगा सकते हैं.
2.कांच की बोतल से बनाएं फूलदान
घर को फूलों से सजाने के लिए आप पुरानी बोतलों की मदद से खूबसूरत फूलदान बना सकते हैं. इसके लिए आपको कांच की बोतल को अच्छे से साफ करना है और उसके ऊपर कोई लेबल या स्टीकर लगा हो तो उसे हटा दें. बोतल में पानी भरकर उसमें ताजे फूल या फिर आर्टिफिशियल फूल डाल सकते हैं. आप इन डिजाइनर बोतलों को लिविंग रूम और डाइनिंग टेबल पर रख सकते हैं. फूलदान की बोतलों को सेंटर टेबल या फिर खिड़की के पास भी रख सकते हैं.
3.बोतलों से बनाए स्टाइलिश शोपीस
अगर आपको घर की सजावट के लिए कुछ नया करना है, तो पुरानी कांच की बोतल को भी सजाया जा सकता है. इसके लिए कांच की बोतल पर एक्रेलिक पेंट करें और उसे सूखने दें. इसके बाद बोतल के ऊपर शाइनिंग गोल्डन, सिल्वर या शिमरी शेड्स से डिजाइन बना सकते हैं. मिनिमल पेंटिंग कर सकते हैं. इन्हें भी सूखने दें और फिर इसमें भी आप आर्टिफिशयल फ्लावर डाल सकते हैं. चाहे तो खाली डेकोरेटिव बोतल भी रख सकते हैं. इससे एक युनिक डेकोरेटिव पीस तैयार हो जाएगा.
4.छोटी जगह में पौधे उगाएं
अगर आपको गार्डनिंग करना पसंद है तो पुरानी कांच की बोतलों को छोटे पौधों के लिए भी यूज कर सकते हैं. इसके लिए बोतल को अच्छे से साफ करें और उसमें पौधों की छोटी-छोटी कटिंग लगाएं, ताकि पौधे बोतल में उग सके. मगर इस बात का ध्यान रखें कि कांच की बोतल कहीं से टूटी न हो वरना उसमें से पानी निकल सकता है. इनमें मिट्टी नहीं डाल सकते हैं क्योंकि उसके बाद ज्यादा पानी पौधे में जमा हो जाएगा, जिससे की उसकी जड़े सड़ सकती है. इन बोतलों को बालकनी, खिड़की के पास या घर के कोनों पर रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Diwali Gardening Tips: घर की बालकनी और छत को हरा-भरा बनाने के लिए लगाएं ये 7 पौधे, बढ़ जाएगी रौनक
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Utrakhand Protest | Congress | UKD-Congress कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
Utrakhand Protest | Congress | UKD-Congress कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन #shorts #ytshorts #utrakhand #congress #bjp #bjpnews #hindinews #todaynews #trendingnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








