Responsive Scrollable Menu

IND VS NZ: डेरिल मिचेल के तूफान में उड़े भारतीय गेंदबाज, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया इतने रनों का बड़ा लक्ष्य

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज वेलिंगटन के हेनरी ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर बुलाया. जहां, पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने पावर प्ले में 58 रन बनाए और फिर 20 ओवर में भारत के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया.

पावर प्ले में बनाए थे 58/1 रन

भारत के साथ खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की और अपनी टीम के लिए अहम रन जोड़े. कीवी टीम को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने दिया और पावर प्ले के दूसरे ओवर में टिम सैफर्ट को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. सैफर्ट सिर्फ 2 रन पर ही आउट हो गए. लेकिन, इसके बाद फिन एलेन और डेरिल मिचेल ने अपनी टीम के लिए अहम पार्टनरशिप की.

डेरिल मिचेल और फिन एलेन की पार्टनरशिप

सलामी बल्लेबाज फिन एलेन और नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए डेरिल मिचेल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी बनाई और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया. एलेन 25 गेंद पर 5 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी नितीश कुमार रेड्डी ने उन्हें चलता कर दिया. एलेन के आउट होने के बाद मिचेल क्रीज पर डटे रहे. दूसरे छोर पर आए ग्लेन फिलिप्स भी 14 गेंद पर 17 रन की पारी खेलकर चलते बने. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए.

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रनों का लक्ष्य

भारतीय गेंदबाजों को आड़े हाथ लेते हुए आगे बढ़ रहे डेरिल मिचेल कमाल की बल्लेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे. चौथे विकेट के लिए मिचेल ने डेवॉन जैकब के साथ मिलकर 75 रनों की साझेदारी बनाई और अपनी टीम को बड़े स्कोर की ओर लेकर गए. मिचेल आखिर में 52 गेंद पर 89 रनों की पारी खेलकर नाबाद वापस लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए. तो वहीं, बेवन ने 23 गेंदों पर 39 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके लगाए और 1 छक्का भी लगाया.

भारतीय गेंदबाजों की जमकर हुई पिटाई

भारतीय गेंदबाजों की तीसरे टी-20 मैच में काफी पिटाई हुई है. अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट चटकाए. जबकि सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक भी विकेट नहीं ले सके. एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि मानो कीवी टीम 215 तक का लक्ष्य भारत के सामने खड़ा कर सकती है. लेकिन, आखिरी ओवर डालने आए प्रिंस यादव ने महज 9 रन देकर कीवी टीम को 200 रन का आंकड़ा नहीं छूने दिया.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने इस फुटबॉलर के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट, लिखा- 'तुम इस अवॉर्ड के हकदार हो...'

Continue reading on the app

Delhi Yamuna River Pollution: यमुना की सफाई के दावों की जमीनी हकीकत देखिए #yamuna #shorts #ytshorts

Yamuna Pollution Ground Report दिल्ली की पहचान… दिल्ली की जीवनरेखा… और करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक — यमुना नदी। लेकिन आज सवाल ये है कि जिस यमुना को साफ करने के लिए सालों से योजनाएं बन रही हैं, करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं और बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं… उसकी हालत आखिर कब बदलेगी?कहीं नदी में गिरता गंदा नाला, कहीं पानी पर तैरता झाग, तो कहीं कूड़े और गंदगी का अंबार!आखिर यमुना की सफाई में सबसे बड़ी बाधा क्या है? क्या सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सफाई अभियान जमीन पर असर दिखा रहे हैं? और सबसे बड़ा सवाल — यमुना को साफ करने के दावों और जमीनी हकीकत के बीच इतनी दूरी क्यों है? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए हमारी टीम पहुंची यमुना के किनारे। देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट। The identity of Delhi… the lifeline of Delhi… and a symbol of faith for millions—the Yamuna River. But the question today is: when will the state of the Yamuna actually change—a river for whose cleanup plans have been devised for years, on which crores of rupees have been spent, and regarding which grand claims have been made? With sewage drains emptying into the river, foam floating on the water, and heaps of trash and filth piling up—what, ultimately, is the biggest obstacle to cleaning the Yamuna? #yamuna #yamunapollution #delhi #delhipollution #yamunariver #riverpollution #groundreport #yamunafoam #latestnews #delhinews #cmrekhagupta #chhathpuja #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

WPL Auction 2027 LIVE: 8.15 करोड़, 27 स्लॉट और 5 टीमें, देखें WPL 2027 ऑक्शन से जुड़ी पल-पल का अपडेट

महिला प्रीमियर लीग 2027 नीलामी लाइव: WPL 2027 के लिए आज ऑक्शन है. ऑक्शन का आयजोन कोच्ची में किया जा रहा है. इस ऑक्शन में कुल पांच टीमें 27 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी. ऑक्शन टेबल पर यूपी वारियर्स की टीम सबसे ज्यादा पर्स मनी के साथ बैठेगी और वह कुल 8 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी. Wed, 28 Oct 2026 16:08:27 +0530

  Videos
See all

UP चुनाव के लिए BJP की बड़ी रणनीति तैयार! Pankaj Chaudhary ने बताया प्लान #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T11:45:42+00:00

इजरायल में फिर से नेतन्याहू का राज... Trump ने दिया साथ! | Netanyahu | Israel Election | LIVE News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T11:46:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers