दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में उनके खिलाफ अत्याचार किए गए, और भाजपा ने ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके उन्हें परेशान किया। बता दें, …
india vs west indies: चेन्नई में ज़िम्बाब्वे को हराने के बाद, सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया का आखिरी सुपर-8 मैच वेस्टइंडीज से है। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। ये एक तरह का नॉकआउट मैच है, जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वो सीधा सेमीफाइनल में जाएगी।
भारत और वेस्टइंडीज दोनों ने अबतक 2-2 मैच खेले हैं और एक जीत के साथ दोनों के 2 अंक हैं। बस, वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 1.791 भारत के (-0.100) से बेहतर है, इसी वजह से कैरेबियाई टीम ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट करीब-करीब पक्का कर चुका है और जिम्बाब्वे की टीम अपने दोनों मैच हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
अब अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो फिर क्या होगा? कौन ही टीम ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में जाएगी। आइए समझते हैं। फ़िलहाल, साउथ अफ्रीका 4 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर है और सेमीफाइनल में लगभग पहुंच चुकी है, और भारत-वेस्ट इंडीज़ के दो-दो पॉइंट्स हैं। अगर बारिश भारत-वेस्टइंडीज मैच में बाधा पहुंचाती है और ये मुकाबला आखिर में धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया जाएगा। इससे सुपर 8 राउंड के आखिर में दोनों टीमों के तीन मैच से 3 अंक हो जाएंगे।
इसके बाद आगे बढ़ने का फैसला नेट रनरेट से होगा और क्योंकि वेस्टइंडीज का नेट रनरेट प्लस में है और भारत से बेहतर तो ये टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।