Responsive Scrollable Menu

ind vs wi: भारत-वेस्टइंडीज मैच अगर बारिश में धुला तो क्या होगा? कौन सेमीफाइनल खेलेगा?

india vs west indies: चेन्नई में ज़िम्बाब्वे को हराने के बाद, सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया का आखिरी सुपर-8 मैच वेस्टइंडीज से है। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। ये एक तरह का नॉकआउट मैच है, जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वो सीधा सेमीफाइनल में जाएगी।

भारत और वेस्टइंडीज दोनों ने अबतक 2-2 मैच खेले हैं और एक जीत के साथ दोनों के 2 अंक हैं। बस, वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 1.791 भारत के (-0.100) से बेहतर है, इसी वजह से कैरेबियाई टीम ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट करीब-करीब पक्का कर चुका है और जिम्बाब्वे की टीम अपने दोनों मैच हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 

अब अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो फिर क्या होगा? कौन ही टीम ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में जाएगी। आइए समझते हैं। फ़िलहाल, साउथ अफ्रीका 4 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर है और सेमीफाइनल में लगभग पहुंच चुकी है, और भारत-वेस्ट इंडीज़ के दो-दो पॉइंट्स हैं। अगर बारिश भारत-वेस्टइंडीज मैच में बाधा पहुंचाती है और ये मुकाबला आखिर में धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया जाएगा। इससे सुपर 8 राउंड के आखिर में दोनों टीमों के तीन मैच से 3 अंक हो जाएंगे। 

इसके बाद आगे बढ़ने का फैसला नेट रनरेट से होगा और क्योंकि वेस्टइंडीज का नेट रनरेट प्लस में है और भारत से बेहतर तो ये टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। 

संभावित प्लेइंग XI
भारत
: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 3 इशान किशन, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 हार्दिक पांड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी और शमर जोसेफ।

Continue reading on the app

Viral Video: ऑटो ड्राइवर खड़ा देखता रहा, टेम्पो ने अकेले ही कार से ले लिया बदला!

यह विचित्र घटना सड़क किनारे लगे एक CCTV कैमरे में कैद हुई है. वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज की शुरुआत में दिख रहा है कि एक लोडिंग ऑटो मजे से चौराहे से गुजर रहा था, तभी दाईं ओर से एक तेज रफ्तार कार ने उसे आकर सीधे ठोक दिया. इसके बाद जो हुआ, वो आप भी देखिए.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: बीसीसीआई ने 30 दिन पहले बदला शेड्यूल, अब इस तारीख को शुरू होगा 19वां सीजन

T20 वर्ल्ड कप 2026 के कुछ ही दिन बाद आईपीएल का नया सीजन शुरू होगा. पिछले साल दिसंबर में हुए ऑक्शन के दौरान BCCI ने ऐलान किया था कि टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा लेकिन अब इसमें कुछ दिन की देरी होती दिख रही है. Fri, 27 Feb 2026 19:19:31 +0530

  Videos
See all

Shankhnaad: बरी होते ही फायर हुए Arvind Kejriwal, BJP पर जमकर बोला हमला | AAP Vs BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:04:46+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 27 February 2026 | PM Modi Israel Visit | Rahul Gandhi | Hindi News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:04:57+00:00

Iran America War Update: क्या Trump और US Army के बीच बड़ी फूट? | Khamenei की चेतावनी! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:01:01+00:00

Indore: किसानों ने कलेक्टर को पहनाया साफा | #viralreel #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:05:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers