Responsive Scrollable Menu

CM Yogi Foreign Visit: Japan और Singapur की यात्रा से लौटे सीएम योगी, UP के लिए लाए बड़ी सौगात!

सिंगापुर और जापान यात्रा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेश की बड़ी सौगात लेकर लौटे हैं. इस दौरे को निवेश के लिहाज से अभूतपूर्व माना जा रहा है. कुल 1.5 लाख करोड़ के एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर हुए. जबकि 2.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. सरकार का दावा है कि यह पहल उत्तर प्रदेश को साल 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत कदम है. सिंगापुर में करोड़ों के के एमओयू साइन हुए और 1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले. वहीं जापान में 90 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं और 1.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.

सिंगापुर और जापान के दौरे से वापस लौटे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान के दौरे से वापस लौटे हैं. सिंगापुर दौरे में 60 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं कि सबसे पहले सीएम योगी सिंगापुर पहुंचे थे. इसके अलावा अगर बात करें तो 1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी सिंगापुर से प्राप्त किए गए हैं. तो वहीं एमआरओ कागो हब सेमीकंडक्टर डाटा सेंटर बनाने के बारे में चर्चा की गई है. सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी कई अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा करते हुए नजर आए थे. 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी विकसित होगा

यूपी में लॉजिस्टिक्स स्केलिंग और फिनटेक क्षेत्रों में सहयोग के बारे में वहां पर विदेशी कंपनियों से चर्चा की गई इसके अलावा जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी विकसित होगा और विदेशी कंपनियां भी उसमें निवेश करने वाली है. एमआरओ और कारगो हब के रूप में विकसित करने पर चर्चा हो रही है. पूरे उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए यहां पर सिंगापुर दौरे के दौरान चर्चा की गई है. 

Continue reading on the app

वैश्विक तनावों के बीच सोने-चांदी को मिली मजबूती, कीमतों में तेज उछाल

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और डॉलर में हल्की कमजोरी के चलते शुक्रवार को कीमती धातुओं यानी सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव इंट्रा-डे में 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,60,719 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी दिन के कारोबार में 3 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 2,68,301 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

हालांकि खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 2.13 बजे) 2 अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला गोल्ड फ्यूचर 0.40 प्रतिशत यानी 645 रुपए की तेजी के साथ 1,60,354 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जबकि 5 अप्रैल एक्सपायरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 6,981 रुपए यानी 2.69 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,66,650 रुपए पर ट्रेड करता नजर आया।

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता को बिना किसी ठोस प्रगति के आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे भू-राजनीतिक तनाव बना हुआ है। अमेरिका द्वारा सैनिक तैनाती बढ़ाने के बाद दोनों देशों के बीच चेतावनियों का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही, वॉशिंगटन ने तेल और हथियार निर्यात से जुड़े नए प्रतिबंध लगाकर ईरान पर दबाव बढ़ाया, जिससे सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) के रूप में सोने-चांदी की मांग बढ़ गई।

डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत घटकर 97.76 पर आ गया, जिससे विदेशी मुद्रा धारकों के लिए डॉलर आधारित बुलियन थोड़ी सस्ती हो गई। हालांकि, यह हल्की गिरावट डॉलर में हाल की मजबूत बढ़त के बाद आई, जिसने उसे चार हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंचा दिया था और सोने की तेजी को कुछ हद तक सीमित किया।

इसके अलावा, अमेरिका में ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीदें भी कमजोर पड़ी हैं, क्योंकि वहां की अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं।

इसी बीच, पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्यूचुअल फंड्स द्वारा अपने एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में रखे गए भौतिक सोना और चांदी के मूल्यांकन के ढांचे में बदलाव किया है।

इस कदम का उद्देश्य घरेलू बाजार की परिस्थितियों के अनुसार कीमत तय करना, पारदर्शिता बढ़ाना और सभी फंड हाउस के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया को एक समान बनाना है। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

एक विश्लेषक के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स 1,80,000-1,81,000 रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर से करेक्शन के बाद 1,55,000 रुपए से 1,65,000 रुपए के दायरे में स्थिर हो रहा है। एक्सपर्ट ने आगे कहा कि सोने का दीर्घकालिक रुझान अब भी मजबूत है और मौजूदा स्थिरता गिरावट नहीं, बल्कि एक स्वस्थ विराम का संकेत है।

उन्होंने आगे कहा कि एमसीएक्स चांदी के लिए 2,25,000-2,35,000 रुपए का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। यदि कीमतें इस स्तर से ऊपर बनी रहती हैं, तो मध्यम अवधि में यह 3,00,000 से 3,25,000 रुपए तक पहुंच सकती है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PAK Semi Final scenario: जीतने पर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा पाकिस्तान! इंग्लैंड के रहमोकरम पर पड़ोसी मुल्क

Pakistan Semi Final scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पाकिस्तान की राह अब बेहद मुश्किल हो चुकी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसे न सिर्फ श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि इंग्लैंड से भी मदद की उम्मीद रखनी पड़ेगी। शनिवार को पाकिस्तान अपना आखिरी सुपर 8 मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा।

सह-मेजबान श्रीलंका पहले ही दौड़ से बाहर हो चुका है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से हार के बाद उसकी उम्मीदें खत्म हो गईं जबकि इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब ग्रुप में दूसरी और आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एक तरह से सीधी जंग है, लेकिन कीवी टीम की स्थिति पाकिस्तान के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत है।

पाकिस्तान को इंग्लैंड से बड़ी उम्मीद
न्यूजीलैंड के तीन अंक हैं और उसका नेट रन रेट +3.050 है। दूसरी ओर पाकिस्तान के खाते में 2 मैचों से सिर्फ एक अंक है और नेट रन रेट -0.461 है। ऐसे में अगर इंग्लैंड शुक्रवार को न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हरा दे और उसके बाद पाकिस्तान श्रीलंका को उसी अंदाज में रौंद दे, तभी समीकरण उसके पक्ष में बन सकते हैं। 

न्यूजीलैंड की बड़ी हार से पाकिस्तान को मिलेगी राह
पाकिस्तान की भी न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड मैच पर नजरें होंगी। पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड से ही था लेकिन बारिश के कारण वो मुकाबला रद्द हो गया था। इसी वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटना पड़ा था। इसलिए अब पाकिस्तान यही चाहेगा कि इंग्लैंड अपने तीसरे मैच को भी जीतकर पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ टॉप कर जाए और न्यूजीलैंड की हार से नेट रनरेट में कीवी टीम और पाकिस्तान के बीच जो अंतर है, वो पट जाए। 

इंग्लैंड के तीन मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक हो जाएंगे और ये न्यूजीलैंड की पहली हार होगी लेकिन इसके खाते में 3 ही अंक होंगे और अगर इंग्लैंड बड़े मार्जिन से न्यूजीलैंड को हराता है तो उसके नेट रनरेट भी कम हो जाएगा, जो अभी 3.050 है। (दोनों मैचों के नतीजों का अंतर कुल मिलाकर लगभग 70 रन होना चाहिए, यह मानते हुए कि पहले बैटिंग करने वाली टीम 180 रन बनाती है)।

समस्या यह है कि पाकिस्तान का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बिखरा-बिखरा रहा है। बल्लेबाजी में सिर्फ साहिबजादा फरहान ही चमके हैं। उन्होंने 283 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 158 का रहा है। उनके अलावा कोई भी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज 100 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। शादाब खान 111 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन उनकी भूमिका को लेकर टीम के भीतर और बाहर बहस जारी है।

कप्तान आगा, सैम अयूब और बाबर आजम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। ऐसे में टीम की निगाहें फखर जमान पर टिकी होंगी, जिनसे एक बड़ी पारी की दरकार है। गेंदबाजी में उस्मान तारिक के 10 विकेट कुछ उम्मीद जगाते हैं। शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ लय के संकेत दिए, लेकिन अकेले दम पर मैच पलटना आसान नहीं था।

दूसरी तरफ श्रीलंका अपने घरेलू दर्शकों के सामने आखिरी मैच जीतकर विदाई लेना चाहेगा। 2011 में सह-मेजबान रहते हुए वह उपविजेता रहा था, लेकिन इस बार शुरुआत अच्छी करने के बाद टीम लड़खड़ा गई। ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत के बाद जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से लगातार हार ने उसका सफर खत्म कर दिया।

पथुम निसांका का शतक अब बीती बात लगने लगा है। बल्लेबाजी में गहराई की कमी और गेंदबाजी में धार न होना श्रीलंका की सबसे बड़ी कमजोरी रही है। अब सवाल सीधा है कि क्या पाकिस्तान आखिरी दांव में कमाल करेगा, या टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा?

Fri, 27 Feb 2026 15:14:47 +0530

  Videos
See all

'नाबालिग बच्चे...' स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान! #avimukteshwaranand #fir #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:00:50+00:00

Delhi Liquor Scam: शराब घोटाले में केजरीवाल, सिसोदिया अदालत से बरी। AAP | Rouse Avenue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:07:39+00:00

Moga में ड्रोन से आ रहे थे हथियार! पाकिस्तान कनेक्शन वाला इंटरनेशनल गैंग बेनकाब | Punjab News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:16:15+00:00

Pakistan Vs Taliban War: तालिबान से डरकर पाकिस्तान ने अपनी पोस्ट छोड़ी । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:01:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers