Responsive Scrollable Menu

भोपाल में 22 दिन बंद रहेगा ITI तिराहा से पिपलानी पेट्रोल पंप मार्ग, जानें बदले हुए रूट

भोपाल में मेट्रो रेल परियोजना के तहत निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत अब गोविंदपुरा भेल क्षेत्र का निर्माण कार्य तेजी से किया जाने वाला है। यही वजह है कि अब ट्रैफिक डायवर्जन प्लान प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है। मेट्रो ट्रैक निर्माण के तहत आईटीआई तिराहा से पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहा तक पूरा मार्ग 22 दिनों तक बंद रहने वाला है।

इस मार्ग का उपयोग करने वाले लोगों को अब वैकल्पिक रास्ते से आना-जाना करना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक 22 दिन के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत वाहनों को आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। चलिए जान लेते हैं कि किन मार्गों का उपयोग किया जा सकता है।

ये रहेंगे बदले हुए रूट

प्रभात चौराहा से जेके रोड, मिनाल, पिपलानी पेट्रोल पम्प तिराहे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन आईटीआई तिराहा पुलिया से पूर्व गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर सी होते हुए अनंत श्री अस्पताल से मुड़कर पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहा की ओर जा सकेगें।

प्रभात चौराहा से गोविंदपुरा, अवधपुरी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के एवं दो-पहिया वाहन प्रभात चौराहा, आईटीआई तिराहा से दाएं मुडकर हेमा स्कूल तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगें।

पिपलानी पेट्रोल पम्प तिराहे से प्रभात चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपलानी पेट्रोल पम्प से बाएं मुडकर पिपलानी थाने के सामने होते हुए महात्मा गांधी चौराहा से दाएं ओर मुडकर कैरियर कॉलेज तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा एवं नर्मदापुरम रोड की ओर जा सकेगें।

पिपलानी पेट्रोल पम्प तिराहे से प्रभात चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन एवं दो-पहिया वाहन जुबली गेट बीएचईएल से बाएं मुडकर बरखेडा चौराहा से दाएं ओर मुड़कर कैरियर कॉलेज तिराहा होते हुए आईटीआई, प्रभात चौराहा एवं नर्मदापुरम रोड की ओर जा सकेंगें।

 

यहां लग जाता है जाम

बता दें कि मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते आईटीआई तिराहा से पिपलानी पेट्रोल पंप के बीच पिलर और बैरिकैड्स होने की वजह से सड़क काफी संकरी हो गई है। जगह कम होने के कारण यहां रोजाना जाम लग जाता है। निर्माण कार्य तेजी से हो सके और लोगों की आवागमन की परेशानी खत्म हो। इसके लिए इस मार्ग को 22 दिन के लिए बंद किया गया है। हालांकि, ट्रैफिक डायवर्जन होने के बाद भी वहां चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यातायात पुलिस ने की अपील

भोपाल की यातायात पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340 पर सम्पर्क करें तथा व्हाट्सएप नो-7587602055 पर भी जानकारी दें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Continue reading on the app

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा 10 लाख का बीमा, जानें क्या होगा फायदा

Indian Railways travel insurance: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा 10 लाख का बीमा, जानें क्या होगा फायदा

Continue reading on the app

  Sports

Lahore ODI में फील्डिंग के दौरान लड़कियों को देख रहे थे रजाउल्लाह? कामरान अकमल ने VIDEO बनाकर उठाए सवाल

अपने डेब्यू वनडे में बेहतर प्रदर्शन के बाद रजाउल्लाह पर एक बड़ा आरोप लगा, कामरान अकमल ने उन पर मैच के दौरान लड़कियों को देखने का आरोप लगाया. Wed, 28 Oct 2026 12:11:40 +0530

  Videos
See all

Yogi Cabinet Decisions 2026 : यूपी की जनता को CM योगी की बड़ी सौगात! | CM Yogi News | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T02:30:08+00:00

Jio IPO Listing : आज शेयर बाजार में Jio की लिस्टिंग, निवेशकों को होगा मुनाफा? | Reliance Jio IPO #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T02:30:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers