Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup में Arshdeep का कहर, बोले- Bumrah और Siraj से सीख रहा हूं Bowling का गुरुमंत्र

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि वह परिस्थितियों से सामंजस्य से बिठाने और बल्लेबाजों पर हावी होने के लिए अब भी अपने सीनियर साथियों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज से सीख ले रहे हैं। अर्शदीप ने यहां टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा तथा केवल 24 रन देकर तीन विकेट लिए।

 मैं सबसे युवा हूं- अर्शदीप

भारत की 72 रन से जीत के बाद अर्शदीप ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं अपने गेंदबाजी समूह में सबसे युवा हूं। टीम मुझ पर भरोसा दिखाती है। अगर आपको पावर प्ले में दो ओवर फेंकने का मौका मिलता है तो विकेट लेने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि उस समय बल्लेबाज रन बनाने के लिए जोखिम भरे शॉट खेलने की कोशिश करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं (गेंदबाजी कोच) मोर्ने (मोर्केल) के साथ इस पर काम कर रहा हूं कि मैं कैसे सक्रिय रह सकता हूं। मैं कैसे बल्लेबाजों पर हावी हो सकता हूं, परिस्थितियों के अनुसार खुद को कैसे ढाल सकता हूं और अपने खेल में कैसे बदलाव ला सकता हूं। मेरा साथ देने के लिए मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक (पंड्या) भाई जैसे बहुत अच्छे गेंदबाजी सहयोगी हैं।’’ अर्शदीप से पूछा गया कि क्या 256 रन के विशाल स्कोर बनाने से गेंदबाजों को मदद मिली, उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे थे कि हमने कितने रन बनाए।

हम बस अपनी रणनीति के अनुसार गेंदबाजी करना चाहते थे और अपने स्तर को बनाए रखना चाहते थे। हम हमेशा एक लक्ष्य को ध्यान में रखते हैं, जैसे कि विकेट और मैदान की स्थिति के अनुसार 160 या 180 रन का स्कोर।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम हमेशा एक गेंदबाजी इकाई के रूप में अपने स्तर को ऊंचा उठाने की कोशिश करते हैं। अतिरिक्त 20, 30, 40, 70 रन का फायदा होना अच्छी बात है। लेकिन हमारा ध्यान एक गेंदबाजी इकाई के रूप में अपने स्तर को ऊपर उठाने पर होता है।’’

 वेस्टइंडीज के साथ नॉकआउट मुकाबला होगा

भारत अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक मार्च को कोलकाता में दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज का सामना करेगा, जो एक तरह से नॉकआउट मुकाबला होगा। अर्शदीप जानते हैं कि उनके सामने आगे क्या चुनौती है। उन्होंने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए मुझे लगता है कि वे भी स्थिति के अनुसार खुद को ढाल सकते हैं, लेकिन हम विकेट और परिस्थितियों को देखकर अपनी रणनीति बनाएंगे।’’

अर्शदीप ने कहा कि खिलाड़ी और उनके परिवार के सदस्य वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा परिवार कमरे में था। जब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ज़ोरदार शॉट लगा रहे थे, तो मेरे पिताजी ने कहा, तुम यह क्या कर रहे हो। मैंने कहा, कोई बात नहीं बस मैच का आनंद लो और उम्मीद करो कि दक्षिण अफ्रीका जीते और हम अपने दोनों मैच अच्छे से जीतें।

Continue reading on the app

तिलक ने ब्रैड इवांस की बहन को मैसेज भेजा:कहा-मैं जिम्बाब्वे आऊंगा तो तुमसे मिलूंगा, ICC ने वीडियो शेयर किया

टीम इंडिया ने गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। मैच के बाद मैदान से एक दिल छू लेने वाला पल सामने आया। ICC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने खुलासा किया कि उनकी बहन रेबेका भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा की बड़ी फैन हैं। ब्रैड ने तिलक से स्पेशल वीडियो रिकॅार्ड कराया ब्रैड ने तिलक से अपनी बहन के लिए एक स्पेशल वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने की गुजारिश की। तिलक ने बिना किसी हिचकिचाहट के उनकी यह इच्छा पूरी की और एक प्यारा सा मैसेज रिकॉर्ड किया। तिलक ने कहा- मैं जिम्बाब्वे आऊंगा तो तुमसे मिलूंगा वीडियो में तिलक ने कहा, ‘हाय रेबेका, मेरी बड़ी फैन होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। उम्मीद है जब मैं जिम्बाब्वे आऊंगा तो तुमसे मिलूंगा। और तुम्हारा भाई कमाल का है, उसने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। जल्द ही मिलते हैं, शुक्रिया।’ ब्रैड ने कहा- रेबेका अब थोड़ा शर्मिंदा हो सकती है तिलक के इस खास मैसेज पर ब्रैड इवांस ने भी खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने कुछ दिन पहले ही उनसे तिलक का मैसेज दिलाने को कहा था और अब उसकी यह इच्छा पूरी हो गई है। ब्रैड ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रेबेका अब थोड़ा शर्मिंदा हो सकती है, लेकिन यह उसके लिए सबसे यादगार तोहफा है। ICC की ओर से साझा किए गए इस वीडियो को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तिलक के इस जेस्चर की जमकर तारीफ हो रही है। हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे। ------------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; बड़े भाई ने दी मुखाग्नि क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले आया गया। रिंकू टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर चेन्नई से अलीगढ़ अपने घर पहुंचे। पिता की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा के बाद शंकर विहार स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे सोनू ने पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले, पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर नोएडा पहुंचे थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। 25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट गए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। युवराज सिंह समेत तमाम पूर्व क्रिकेटर्स और IPL टीम KKR ने रिंकू के पिता के निधन पर दुख जताया। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

चंद्रवंशी खाती समाज का होली पर ‘बर्तन प्रथा’ बंद करने का ऐलान, नियम तोड़ने पर लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना, गरीब परिवारों को राहत

त्योहारों से जुड़ी एक पुरानी सामाजिक परंपरा पर विराम लगाते हुए ग्राम पंचायत खेरी में एक अहम फैसला लिया गया है। चंद्रवंशी खाती समाज ने होली के अवसर पर उपहार स्वरूप बर्तन देने की वर्षों पुरानी ‘बर्तन प्रथा’ को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की है। इस निर्णय का उल्लंघन करने वाले पर … Fri, 27 Feb 2026 16:26:01 GMT

  Videos
See all

PM Modi Israel Visit: 'PM Netanyahu को खाने में हरा धनिया पसंद नहीं है..' #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:07:25+00:00

UDAIPUR AIRPORT पर नजर आए VIJAY DEVERAKONDA के भाई ANAND DEVERAKONDA #entertainment #news #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:08:38+00:00

AAJTAK 2 LIVE | NITISH KUMAR की सरकार पर हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:09:12+00:00

CM Yogi Holi Gift : कर्मचारियों को होली पर सीएम योगी का बहुत बड़ा तोहफा | Holi 2026 | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T11:07:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers