Holi 2026: होली पर कैसे बनाएं सॉफ्ट मावे वाली गुजिया, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
Step by Step Gujiya Recipe at Home: होली का त्योहार हर वर्ष मार्च के महीने में आता है. यह रंगों और खुशियों का पर्व होता है जिसमें लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और मिठाई खिलाते हैं. जब भी होली नजदीक आने लगती है तो मुहल्लै के हर घर में पकवान पकने तैयार हो जाते हैं. मठरी, कचरी, पापड़, पुआ और गुजिया, होली में बनाए जाने वाले कुछ प्रमुख व्यंजन होते हैं. गुजिया ऐसी मिठाई है जो हर घर में बनाई जाती है. इसे बच्चों से लेकर बूढ़े, हर कोई खाना पसंद करता है. अगर आप इस साल गुजिया बनाने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको स्पेशल मावा गुजिया की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी बता रहे हैं.
स्पेशल मावा गुजिया बनाने के लिए चाहिए ये सामग्रियां
- मैदा.
- मावा.
- भरावन की सामग्री- पिसी चीनी, इलायची पाउडर और बारीक कटे बादाम, काजू और किशमिश.
- आकार देने वाला सांचा.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली में अपनी गाड़ी को कैसे रखें सुरक्षित? रंग और नुकसान से बचाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल टिप्स
ये हैं मावा गुजिया बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
- सबसे पहले मैदे में शुद्ध देसी घी की पर्याप्त मात्रा मिलाकर उसे अच्छे से गूंथ लें. गुजिया का आटा मुलायम गूंथा जाता है.
- इसके बाद आटे को रेस्ट पर 30 मिनट छोड़ दें. अब तैयार आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसकी पूड़ियां बेल लें. अब इसमें मावा की भरावन डाली जाएगी.
- भरावन के लिए मावे को धीमी आंच पर गोल्डन होने तक भून लें. ऐसा करने से उसका कच्चापन दूर हो जाएगा. अब इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश मिला दें.
- एक-एक पूड़ी की लोइयों में भरावन भरे और उसे सांचे के ऊपर रखकर आकार दें. गुजिया की सही शेप के लिए उसके किनारों पर पानी लगाए ताकि वह अच्छे से चिपक जाए और खुले न.
- अब एक कढ़ाही में मध्यम आंच पर घी और तेल की गर्म करें. इसके बाद गुजिया को धीमी आंच पर सुनहरे होने तक पकाएं.
- जब गुजिया गोल्डन रंग की हो जाए तो उसे निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें. ध्यान रहे आपको गुजिया को ठंडा करते समय उन्हें एक-दूसरे से गैप में रखना है. नहीं तो गुजिया आपस में चिपक सकती है जिससे वह कुरकुरी नहीं रहेंगी.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली में स्किन और बालों को न होने दें नुकसान, एक्सपर्ट्स से जानें प्री और पोस्ट-होली केयर रूटीन
IND W vs AUS W: प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने दिलाई टीम इंडिया को शानदार शुरुआत, वापसी के बाद स्टार बैटर की हाफ सेंचुरी
IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जा रहा है. इन दोनों टीमों के बीच ये निर्णायक मुकाबाला होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत को स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की. इस वक्त तक टीम इंडिया 19 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना चुकी है.
मंधाना और प्रतिका ने दिलाई शानदार शुरुआत
इस मैच में भारत के लिए प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने आई. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पैर में लगी चोट के बाद ये प्रतिका रावल की पहली सीरीज है. अब तक वो बल्ले से वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाईं हैं, जिसके लिए वो जानी जाती है, लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है. उनका साथ उपकप्तान स्मृति मंधाना ने बखूबी दिया.
प्रतिका रावल ने लगाई हाफ सेंचुरी
प्रतिका रावल ने इस मैच में 76 बॉल में 6 चौकों की मदद से अपने 50 रन पूरे कर वनडे करियर का 8वां अर्धशतक लगाया. वो इस समय नाबाद बल्लेबाजी कर रही हैं. उनका साथ मंधाना ने दिया और 37 बॉल पर 4 चौकों के साथ 31 रनों की पारी खेली. उन्हें एश्ले गार्डनर ने पवेलियन की राह दिखाई. इस समय क्रीज पर जेमिमा रोड्रिग्स 8* बनी हुई हैं.
Solid foundation by the openers ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 27, 2026
Smriti Mandhana ???? Pratika Rawal #TeamIndia 68/0 after 15 overs.
Updates ▶️ https://t.co/2h7AVOuGrA #AUSvIND pic.twitter.com/ix4pUwT0i6
इस मैच में वैष्णवी शर्मा को अपना वनडे डेब्यू करने का मौका मिला है. वो अब अपनी लेफ्टआर्म स्पिन गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के हाश उड़ती हुई नजर आएंगी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
भारत : स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी.
ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, निकोला कैरी, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन.
ये भी पढ़ें : IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत 214 पर ढेर, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने जड़े अर्धशतक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















