Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup: South Africa का अजेय अभियान जारी, West Indies को रौंदकर Semi-Final में मारी एंट्री।

 दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान एडेन मारक्रम (नाबाद 82 रन) के अर्धशतक के साथ उनकी दो साझेदारियों से बृहस्पतिवार को यहां सुपर आठ के मैच में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखते हुए आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल किया। टीम ने अपनी बेहतरीन रणनीति की बदौलत जीत की लय जारी रखी।

  दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर जीत से दो अहम अंक जुटाए

यह उनकी लगातार छठी जीत थी जिससे उन्होंने टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के अजेय क्रम पर लगाम लगाई। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर जीत से दो अहम अंक जुटाए जिससे मेजबान भारत की अब क्वालीफिकेशन की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं। दक्षिण अफ्रीका से मिली हार से भारत की उम्मीदों को झटका लगा था। इस हार से कैरेबियाई टीम के नेट रन रेट पर असर पड़ा जो 5.350 से घटकर 1.791 हो गया।

 दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की की

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने पहले दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम को झकझोरा जिसने निचले क्रम के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 52) और जेसन होल्डर (49) के बीच रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत वापसी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन बनाए। फिर दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान मारक्रम (46 गेंद, सात चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और क्विंटन डिकॉक (47 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 95 रन की भागीदारी और रेयान रिकलटन (नाबाद 45 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 82 रन की अटूट साझेदारी से 16.1 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले के छह ओवर में 69 रन बनाकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने नियंत्रण बनाए रखा। मारक्रम और डिकॉक ने तेज गेंदबाजों और स्पिनर दोनों पर आराम से रन जुटाकर शानदार साझेदारी की। डिकॉक ने 24 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के और इतने ही चौके लगाए। लेकिन वह लांग ऑन पर जेसन होल्डर को कैच देकर आउट हो गए। मारक्रम ने गुडाकेश मोती की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रिकलटन क्रीज पर उतरे और उन्होंने मारक्रम का अच्छा साथ निभाया। मारक्रम ने जेसन होल्डर की गेंद पर सीधा चौका लगाकर मैच स्टाइल से खत्म किया। इससे पहले पिछले मैच में जिम्बाब्वे पर शानदार जीत दर्ज करने वाली वेस्टइंडीज ने सात ओवर के अंदर 60 रन में पांच विकेट गंवा दिए थे।

 इसमें दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा (22 रन देकर दो विकेट) और लुंगी एनगिडी (30 रन देकर तीन विकेट) ने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय सात विकेट पर 83 रन था लेकिन शेफर्ड (37 गेंद, तीन चौके, चार छक्के) और होल्डर (31 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 57 गेंद में 89 रन की रिकॉर्ड साझेदारी करके टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने स्पिनर केशव महाराज से शुरूआत कराई लेकिन कप्तान शाई होप (16) ने शुरू में ही जोश दिखाते हुए दो छक्के और एक चौका लगा दिया। दूसरे छोर पर ब्रैंडन किंग (21 रन) ने मार्को यानसेन के बाउंड्री लगाई जिससे वेस्टइंडीज ने दो ओवर में 29 रन बना लिए। पर इसके बाद शीर्ष क्रम के चरमराने के सिलसिला शुरू हुआ। रबाडा ने होप को कैच आउट कराया।

 फिर शिमरोन हेटमायर (02) भी आउट हो सकते थे लेकिन कॉर्बिन बॉश ने मिड-ऑन पर उनका कैच छोड़ दिया। हालांकि रबाडा ने तीन गेंद बाद हेटमायर को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद फॉर्म में चल रहे एनगिडी ने चौथे ओवर में दोहरा झटका दिया। किंग ने उन पर लगातार दो चौके लगाने के बाद कैच आउट हो गए। फिर दो गेंद बाद एनगिडी ने रोस्टन चेस (02) के स्टंप उखाड़ दिए। इस तरह वेस्टइंडीज ने 10 गेंद के अंदर चार विकेट खो दिए थे और चार ओवर के बाद उनका स्कोर चार विकेट पर 44 रन था। शेरफाने रदरफोर्ड (12) ने थोड़ी कोशिश की और बॉश की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से एक लंबा छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच देकर आउट हो गए।

 एनगिडी ने तीसरा विकेट रोवमैन पॉवेल (09) के रूप में लिया जिससे वेस्टइंडीज ने 71 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। मैथ्यू फोर्ड (11) एक छक्का लगाने के तुरंत बाद बॉश का दूसरा शिकार बने। फिर लग रहा था कि वेस्टइंडीज की टीम जल्द ही सिमट जाएगी, होल्डर और शेफर्ड ने टीम को संभाला। होल्डर ने अंत में यानसेन के एक ओवर में 22 रन बनाए। लेकिन वह अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए।

Continue reading on the app

Sholay के Gabbar Singh का Iconic Dialogue एक धोबी से था Inspired, पत्नी ने खोला सालों पुराना राज

70 के दशक में सुपरहिट फिल्म रिलीज हुई, इस फिल्म के दर्शक आज भी बड़े फैन है। यहां तक की इस फिल्म का हर एक डायलॉग लोगों के जुबान पर रटे हुए हैं। गौरतलब है कि शोले फिल्म के हर एक किरदार ने मूवी में जान डाल दी है। शोले फिल्म में गब्बर का किरदार निभाने वाले अमजद खान से एक बार उनके पिता जयंत ने कहा था-  'तुम खास (लोगों) के नकल करोगे तो पहचाने जाओगे, अगर नकल ही करनी है तो आम (लोगों) के करो'। 

पिता की कही इस बात को लेकर अमजद खान ने अपने दिमाग में ऐसे बसा लिया कि उन्होंने आसपास के लोगों को ऑब्जर्व करना सीख लिया। एक बार वह एक धोबी से प्रेरित हुए और उनका एक डायलॉग अपने स्टाइल में बोला जो अब आइकॉनिक बन चुका है।

रातोंरात स्टार बन गए थे अमजद खान

उस जमाने में जब शोले फिल्म पर्दा पर रिलीज हुई तो सुपरहिट साबित हुई। इस बात में कोई शक नहीं है कि रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनीं  शोले (Sholay), अमजद खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म ने उन्हे रातोंरात स्टार बना दिया। सिनेमा में उन्हें वो गब्बर बनाया जो आज भी अमर है।

शोले में गब्बर के डायलॉग्स

कितने आदमी थे?"

"जो डर गया, समझो मर गया।"

"बहुत याराना लगता है।"

"ये हाथ हमको दे दे ठाकुर।"

"तेरा क्या होगा कालिया?"

अरे ओ सांभा।"

"जब तक तेरे पैर चलेंगे, उसकी सांस चलेगी। तेरे पैर रुक, तो बंदूक चलेगी।"

पिता की सलाह ने जिंदगी बदल दी

इस मूवी के आइकॉनिक डायलॉग्स रहे, जो शोले के 50 साल पूरे होने के बाद भी लोग आजतक भूल नहीं पाए। इसी फिल्म में एक डायलॉग था, जो कि सच में उनके एक धोबी से इंस्पायर्ड था। यह बात खुद अमजद की पत्नी ने बताया था।

धोबी से इंस्पायर्ड था ये डायलॉग

आपको बता दें कि, रोशमिला भट्टाचार्य की Bollywood's Iconic Villains Bad Men के मुताबिक, अमजद की पत्नी शहला ने यह किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक बार उनके ससुर जयंत ने अपने बेटे अमजद खान को सलाह दी थी,  'तुम खास (लोगों) के नकल करोगे तो पहचाने जाओगे,अगर नकल ही करनी है तो आम  (लोगों) के करों'। यह शब्द उनके दिल में ऐसे उतर गए और फिर अमजद ने अपने आसपास के लोगों से प्रेरणा ली। 

शहला ने आगे बताया- "हमारे पास एक धोबी था जो अपनी पत्नी को पुकारता.  "'अरे ओ शांति' और इसी से 'अरे ओ सांभा' डायलॉग निकला।" उस दौरान शोले के गानों के साथ ही गब्बर सिंह के आइकॉनिक डायलॉग्स के ऑडियो रिकॉर्ड की खूब ब्रिकी हुई थी। आज भी शोले फिल्म में गब्बर सिंह डायलॉग सबको याद है। 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा, जिम्बाब्वे रह गया हक्का-बक्का

Abhishek Sharma: रंग में लौटा शर्मा जी का बेटा. जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा की इनिंग को देखकर आप भी यही कहेंगे. अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जितने चौके लगाए, उतने ही छक्के मारे. Thu, 26 Feb 2026 20:26:07 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Supreme Court ने Corruption वाली NCERT की किताब पर क्यों लगाया बैन? | Sumit Awashti #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T15:08:16+00:00

America Iran War Live: आमने-सामने ईरान अमेरिका | Trump | Khamenei | Netanyahu | US Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T15:05:10+00:00

Avimukteshwaranand Controversy: रहस्यमयी कमरे में बाहरी की एंट्री बैन? | Varanasi | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T15:03:19+00:00

Champai Soren Grandson Death: Jharkhand के पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते Veer Soren पंचतत्व में विलीन #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T15:01:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers