Responsive Scrollable Menu

रिलीज से पहले अटकी 'द केरल स्टोरी 2': केरल हाई कोर्ट ने लगाई रोक; जानिए क्यों विवादों में है फिल्म

The Kerala Story 2: जब से फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का ट्रेलर सामने आया है तब से ये विवादों में गिरी हुई है। अब रिलीज से ठीक पहले बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है। 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म पर केरल हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को याचिकाकर्ताओं की आपत्तियों पर विचार कर दो हफ्तों के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा विवाद।

CBFC सर्टिफिकेट पर उठे सवाल

फिल्म को CBFC से सर्टिफिकेट दिए जाने के खिलाफ याचिकाएं दायर की गई थीं। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म में केरल राज्य को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है जो राज्य की छवि को धूमिल करती है। साथ ही अगर ये फिल्म रिलीज हुई तो सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकती है।

बुधवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने टिप्पणी की कि फिल्म निर्माता कोर्ट को फिल्म दिखाने के इच्छुक नहीं लगते। जज ने कहा, "आप नहीं चाहते कि अदालत फिल्म देखे। आप चाहते हैं कि इस मामले का फैसला इस आधार पर हो कि यह याचिका निजी मुकदमा है या सार्वजनिक मुकदमा।"

फिल्म पर विवाद, केरल CM  ने जताई आपत्ति

द केरल स्टोरी 2 धार्मिक परिवर्तन और कथित जबरन धर्मांतरण जैसे संवेदनशील विषयों पर आधारित है। कहानी का विस्तार केरल के साथ-साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश तक दिखाया गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म विवादों में घिर गई थी।

राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने फिल्म की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा’ बताया। उन्होंने कहा कि केरल को आतंकवाद के केंद्र के रूप में पेश करने की कोशिश गलत है और राज्य की सांप्रदायिक एकता को कमजोर करने का प्रयास है।

मेकर्स का पक्ष

फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने पहले ही स्पष्ट किया था कि फिल्म किसी राज्य के खिलाफ नहीं है। उनका कहना है कि कहानी का उद्देश्य किसी विशेष जगह को निशाना बनाना नहीं, बल्कि एक सामाजिक बुराई को उजागर करना है।

Continue reading on the app

शादी में आमने-सामने आई समधन, एक-दूसरे को दी कड़ी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन की थम गई सांसें

सोशल मीडिया पर एक वेडिंग सेरेमनी में हुई डांस प्रतियोगिता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये प्रतियोगिता पति-पत्नी के बीच नहीं था. बल्कि इसमें आमने-सामने थी समधनें. जो हां, दूल्हा और दुल्हन की मां के बीच हुए डांस कॉम्पिटिशन ने सबका ध्यान खींचा. वैसे भी इन दोनों के बीच तना-तनी चलती ही रहती है. ऐसे में जब दोनों डांस फ्लोर पर एक-दूसरे से टकराई तो आग तो लगनी ही थी. हालांकि, दोनों ने इसे बेहद पॉजिटिव तरीके से लिया और डांस वीडियो बेहद पसंद किया जाने लगा. लोग दोनों के बीच की केमिस्ट्री को भी फील करते नजर आए.

Continue reading on the app

  Sports

10 मैच में 60 विकेट... टीम इंडिया में आने वाला है घातक शेर, रेड बॉल क्रिकेट में मचा रहा तहलका

Auqib Nabi Ranji Trophy: जम्मू कश्मीर के पेसर आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में भी पंजा खोल दिया है. कर्नाटक के खिलाफ हुबली में खेले जा रहे इस मुकाबले में नबी ने चौथे दिन 5 विकेट हॉल पूरा किया. इसी के साथ वह इस रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम अब तक 60 विकेट दर्ज हो गए हैं. 92 साल के रणजी ट्रॉफी इतिहास में वह एक सीजन में 60 विकेट तक पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे ही तेज गेंदबाज हैं. Fri, 27 Feb 2026 13:00:05 +0530

  Videos
See all

7 घंटे तक बस में बंद रहा UKG का स्टूडेंट | Noida | UP #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T08:16:00+00:00

Shorts : चिता की राख से अनोखी होली | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T08:03:13+00:00

Rising Bharat Summit 2026:सोना में आएगा अभी और उछाल?वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के CEO से जानो! David Tait #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T08:10:00+00:00

Rising Bharat 2026 Live: Rising Bharat पर सुधांशु त्रिवेदी और सुप्रिया श्रीनेत को सुनिए |News18 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T08:05:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers