Sehri Iftar Time Today in Kanpur: कानपुर में आज सेहरी-इफ्तार का समय, साथ ही जानें यूपी के प्रमुख शहरों में रोजा खोलने का टाइम
Roza Sehri Iftar Time Today 26 February 2026: Ramadan 2026 में आज 26 और 27 फरवरी का सेहरी और इफ्तार टाइम जानें। कानपुर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और मुरादाबाद में Sehri Iftar Time Today की लेटेस्ट टाइमिंग यहां देखें।
होली पर योगी सरकार यात्रियों देगा विशेष सुविधा, 300 से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी
होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ होती है. इस दौरान कई बार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इससे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विशेष बस सेवा चलाने का फैसला किया हे. निगम की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत, यह विशेष संचालन 28 फरवरी से नौ मार्च तक प्रभावी होने वाला है. इस दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो के प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए 300 से ज्यादा बसें चलाने की तैयारी है.
निगम अधिकारियों के अनुसार, नोएडा डिपो की करीब 40 फीसद बसों को गाजियाबाद में मौजूद कौशांबी बस अड्डा के रास्ते पर चलाया जाएगा. इस तरह से नोएडा और गाजियादबाद दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. नोएडा डिपो के 188 बसों के मौजूदा बेड़े के साथ अतिरिक्त अनुबंधित बसों को भी सेवा लगाया जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation


















