UP News: यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत, इसी माह मिलेगी सैलरी, शासन ने दिया आदेश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पेंशनरों और वेतन भोगियों की परवाह करते हुए उन्हें पहले भुगतान करने का मन बनाया है. यूपी सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए आदेश दिया कि फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन 28 फरवरी 2026 को जारी कर दिया जाए. वित्त विभाग के अनुसार, इस संबंध में सभी डीएम और सभी मुख्य एवं वरिष्ठ कोषाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं.
वित्त विभाग ने दिया आदेश
वित्त विभाग की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया कि होली की छुटि्टयों को देखते हुए वेतन-पेंशन जारी करने की प्रक्रिया को फरवरी माह के अंत में पूरा कर लिया जाएगा. वित्त विभाग के वित्त (लेखा) अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश में कहा, एक 1 मार्च 2026 को सामान्य अवकाश तथा 2 मार्च 2026 को होलिका दहन के सार्वजनिक अवकाश के कारण वेतन भुगतान की नियमित तिथि पर असर हो रहा था. इसे ध्यान में रखते हुए राज्यपाल की स्वीकृति से निर्णय लिया गया. इसे देखते हुए सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी स्थनीय निकायों और कर्मचारियों को सैलरी और कोषागारों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों को फरवरी का वेतन 28 फरवरी तक जारी कर दिया जाए.
टीचरों की सैलरी को लेकर लिया फैसला
यूपी सरकार ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े स्कूलों और कार्यालयों में होली से पहले वेतन और मानदेय का भुगतान करने आदेश दिया. होली को देखते हुए इस संबंध में बुधवार को स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी की ओर से भी आदेश दिया गया है.
टूटी शादी, चीटिंग के आरोप...: ऐसे वक्त में पलाश मुच्छल को मिला इस एक्ट्रेस का सपोर्ट, बोलीं- 'वो बहुत अच्छे इंसान हैं'
Palash Muchhal: संगीतकार से निर्देशक बने पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते साल क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के साथ उनकी शादी ऐन मौके पर टूटने की खबर ने देशभर में चर्चा बटोरी थी। उनपर चीटिंग के आरोप भी लगे। अब इस विवाद के बीच अभिनेत्री डेज़ी शाह (Daisy Shah) ने पलाश का सोपर्ट किया है।
डेज़ी ने पलाश को लेकर दिया बड़ा बयान
हाल ही में फिल्मीज्ञान से बातचीत में डेज़ी शाह ने पलाश और उनके परिवार के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान कई साल पुरानी है और यह कनेक्शन पलाश की बहन, सिंगर पलक मुच्छ के जरिए बना पलक ने डेज़ी की सलमान खान की डेब्यू फिल्म जय हो में गाना गाया था। डेज़ी ने कहा कि वह अक्सर पालक के घर बर्थडे पार्टी और गणपति पूजा जैसे कार्यक्रमों में जाती रही हैं, वहीं उनकी मुलाकात पलाश से हुई।
ये भी पढ़ें- Akshara Singh: पवन सिंह पर फूटा अक्षरा का गुस्सा; कहा - वो 10 जगह मुंह मार…उसके कैरेक्टर के बारे में सब जानते हैं!
डेज़ी ने कहा, “पलाश बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं उनसे कुछ बार मिल चुकी हूं। उनके परिवार से भी मिली हूं, वे बहुत ही सादगीपूर्ण और डाउन टू अर्थ लोग हैं। वे भगवान में विश्वास रखते हैं और मुझे लगता है कि यह उनकी सकारात्मक सोच की बड़ी वजह है।”
स्मृति से टूटी शादी, पलाश पर लगे आरोप
दरअसल, 25 नवंबर 2025 को पलाश और स्मृति की सांगली शादी होने वाली थी, जो समारोह से ठीक एक दिन पहले रद्द कर दी गई थी। शुरुआती जानकारी में कारण स्मृति के पिता की तबीयत खराब होना बताया गया था। हालांकि बाद में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शादी रद्द होने के पीछे चीटिंग के आरोप थे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि विवाह अब नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- 10 दिन से ICU में सलीम खान: आमिर खान ने सलमान के पिता के लिए की दुआ, बोले- 'वो बस जल्द ठीक होकर आ जाएं'
शादी रद्द होने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई गईं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पलाश को सांगली में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें मुंबई लाया गया।
काम पर लौटे पलाश, नई फिल्म का ऐलान
विवादों के बीच पलाश मुच्छल ने अपने पेशेवर काम पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। वह जल्द ही एक फीचर फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं, जिसमें श्रेयस तलपड़े और डेज़ी शाह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi




















