Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, बलूचिस्तान में दो और नागर‍िकों की हत्‍या

क्वेटा, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में एक बार फ‍िर पाक‍िस्‍तानी सेना की बर्बरता सामने आई। एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने गुरुवार को कहा क‍ि पाक‍िस्‍तानी सेना ने दो लोगों को बिना कानूनी कार्रवाई के मार डाला। ये घटना उस समय हुई, जब प्रांत में अघोषित हत्याओं और जबरन गायब कर दिए जाने की घटनाएं लगातार बनी हुई हैं।

मानवाधिकार संगठन बलूच यकजहीटी कमेटी (बीवाईसी) ने बताया कि नसराम बलूच का शव गुरुवार को प्रांत के मक्सीन नदी क्षेत्र में मिला। उनके शरीर पर गंभीर चोट के स्पष्ट निशान थे। उन्हें डेढ़ साल तक जबरन गायब रखा गया था। नसराम कीच जिले के बुलेडा क्षेत्र के निवासी थे।

संगठन के अनुसार, पाकिस्तानियों ने 12 अक्टूबर 2023 को नसराम को गायब कर द‍िया था। बाद में उनके परिवार के विरोध करने पर 13 जून 2024 को छोड़ दिया गया था। गिरफ्तारी के दौरान उन्हें यातना और अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें हेपेटाइटिस और स्थायी शारीरिक चोटें आईं।

संगठन के अनुसार, कुछ महीने बाद 8 अगस्त 2024 को फ‍िर से नसराम को उनके बुलेडा स्थित घर से गायब कर दिया गया। आरोप है कि‍ उस समय हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर उनकी मां और बहन को पीटा और नसराम को ले गए।

बलूचिस्तान में आम लोगों पर हो रहे अत्याचारों को उजागर करते हुए बीवाईसी ने कहा कि अवैध रूप से गायब किए जाने के एक दिन बाद 24 फरवरी को अवैध रूप से गायब किए गए छात्र अवैस बलूच का शव पांजगुर जिले के सिविल अस्पताल में फेंका गया।

अधिकार संस्था ने कहा कि अवैस, जो एक स्टूडेंट था, उसे 23 फरवरी को पंजगुर में उसके घर से ज़बरदस्ती गायब कर दिया गया था।

बीवाईसी ने कहा, “यह एक अलग घटना नहीं है। यह जबरन गायब करने और अघोषित हत्याओं के दर्दनाक पैटर्न का हिस्सा है। कानून तोड़ने वाले वही लोग होते हैं, जो लोगों की रक्षा करने के लिए होते हैं।

बिना किसी न्याय के हत्याओं की निंदा करते हुए, बीवाईसी ने यूनाइटेड नेशंस, ह्यूमन राइट्स वॉच और एमनेस्टी इंटरनेशनल समेत इंटरनेशनल कम्युनिटी से अपील की कि वे पाकिस्तानी सेना द्वारा बलूचिस्तान में जबरदस्ती गायब किए गए लोगों और बिना किसी न्याय के हत्याओं की तुरंत जांच करें।

--आईएएनएस

एवाई/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सतना में दो जगहों पर भीषण आग, लकड़ी टाल और रुई गोदाम में भारी नुकसान, कोई हताहत नहीं

मध्य प्रदेश के सतना शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो अलग-अलग इलाकों में भीषण आग लग गई. पहली घटना कोलगवा के सिमरिया चौराहे की है, जहां एक लकड़ी के टाल में आग लगने से पूरा गोदाम धू-धू कर जल उठा. वहीं, दूसरी घटना कोतवाली इलाके के नजीराबाद में हुई, जहाँ एक रुई गोदाम अचानक आग की लपटों में घिर गया.

इन हादसों के बाद पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मेहनत के बाद आग बुझाई गई. हालांकि इस आग में सामान का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अच्छी बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई और कोई भी जख्मी नहीं हुआ. फिलहाल आग लगने के असली कारण का पता नहीं चल पाया है.

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर के रावजी बाजार में जहरीली गैस फैली, 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी, घरों से बाहर निकले लोग

शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कबाड़ी की दुकान से निकली जहरीली गैस ने लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया। गैस रिसाव के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी और उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद … Thu, 26 Feb 2026 23:01:59 GMT

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान की 3000 KM रेंज वाली मिसाइल से कांप उठा अमेरिका! | Trump vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T19:00:26+00:00

जमीन खाली है तो मेरी है! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:40:14+00:00

CM Yogi Japan Visit: मुख्यमंत्री योगी का जापान में बड़ा धमाका, बदल जाएगी UP की किस्मत! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:45:06+00:00

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | #ViksitBharat | Devendra Fadnavis | Republic Bharat | #Pune #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers