Responsive Scrollable Menu

सतना में दो जगहों पर भीषण आग, लकड़ी टाल और रुई गोदाम में भारी नुकसान, कोई हताहत नहीं

मध्य प्रदेश के सतना शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो अलग-अलग इलाकों में भीषण आग लग गई. पहली घटना कोलगवा के सिमरिया चौराहे की है, जहां एक लकड़ी के टाल में आग लगने से पूरा गोदाम धू-धू कर जल उठा. वहीं, दूसरी घटना कोतवाली इलाके के नजीराबाद में हुई, जहाँ एक रुई गोदाम अचानक आग की लपटों में घिर गया.

इन हादसों के बाद पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मेहनत के बाद आग बुझाई गई. हालांकि इस आग में सामान का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अच्छी बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई और कोई भी जख्मी नहीं हुआ. फिलहाल आग लगने के असली कारण का पता नहीं चल पाया है.

Continue reading on the app

ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक की गिरफ्तारी के ल‍िए कोर्ट सख्‍त, इंटरपोल से ‘रेड नोटिस’ मांगने को कहा

ढाका, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की एक अदालत ने गुरुवार को ब्रिटेन की सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक के ख‍िलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए। अदालत ने अध‍िकार‍ियों से कहा क‍ि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भतीजी और ब्रिटिश एमपी ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से ‘रेड नोटिस’ मांगें। ढाका मेट्रोपॉलिटन सीनियर स्पेशल जज सब्बिर फैज ने गुरुवार को यह आदेश दिया। स्‍थानीय मीड‍िया ने यह जानकारी साझा की।

कोर्ट के बेंच असिस्टेंट रियाज हुसैन के मुताबिक, ढाका मेट्रोपॉलिटन सीनियर स्पेशल जज सब्बीर फैज ने एंटी-करप्शन कमीशन (एसीसी) की अपील के बाद गुरुवार को यह आदेश जारी क‍िया।

एसीसी असिस्टेंट डायरेक्टर एकेएम मुर्तजा अली सागर की ओर से दायर अपील में ट्यूलिप के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से ‘रेड नोटिस’ जारी करने की मांग की गई थी। ट्यूलिप ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की सांसद हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, अपील में आरोप लगाया गया कि पूर्व में प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना के समय उनकी भतीजी ट्यूलिप ने अपनी ताई हसीना के प्रभाव का दुरुपयोग किया। उन्होंने राजधानी विकास प्राधिकरण (आरएजेयूके) के एक कानूनी अधिकारी को प्रभावित कर, बिना कोई भुगतान किए, गुलशन, ढाका में ईस्टर्न हाउसिंग लिमिटेड में एक फ्लैट का अवैध कब्जा लिया।

रिपोर्टों के अनुसार, इस संबंध में ट्यूलिप सिद्दीक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चूंकि वह वर्तमान में विदेश में हैं, इसलिए एसीसी ने उनकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल ‘रेड नोटिस’ जारी करने की आवश्यकता बताई।

नई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सरकार के तहत यह नया डेवलपमेंट अवामी लीग के साथ चल रहे झगड़े को दिखाता है, जिसे एक्सपर्ट्स राजनीतिक बदले की कार्रवाई मानते हैं।

इस महीने की शुरुआत में, ढाका की एक अदालत ने पूर्वाचल प्लॉट घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में हसीना को 10 साल की सजा सुनाई थी, जबकि ट्यूलिप सिद्दीक को चार साल की जेल की सजा दी गई थी।

एक दिसंबर, 2025 को बांग्लादेश की एक कोर्ट ने हसीना को पूर्वाचल परियोजना के तहत प्लॉट बांटने में गड़बड़ी के लिए पांच साल जेल की सजा सुनाई।

इसके अलावा, हसीना की बहन शेख रेहाना को सात साल की सजा सुनाई गई, जबकि उनकी भतीजी ट्यूलिप सिद्दीक को दो साल की सजा मिली।

साथ ही, पिछले साल 27 नवंबर को ढाका की अदालत ने एसीसी द्वारा दर्ज तीन भ्रष्टाचार मामलों में हसीना को 21 साल की जेल की सजा सुनाई।

इन फैसलों के बाद हसीना और उनके परिवार ने उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये दावे “दुरुपयोग, राजनीतिक प्रेरित और बिना किसी ठोस आधार के हैं।”

पूर्व मुहम्मद यूनुस नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, “हम सभी भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह से नकारते हैं। प्रत्येक आरोप हमारे राजनीतिक विरोधियों की प्रेरणा से प्रभावित है। एसीसी एक अप्रतिनिधि सरकार के नियंत्रण में है, जो पक्षपातपूर्ण और एकतरफा सबूतों से लैस है, जो हमें अपने बचाव का मौका नहीं देता।”

--आईएएनएस

एवाई/एमएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र को दी विकास योजनाओं की सौगात, स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण और उप-चिकित्सालय की घोषणा की

टिहरी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र को 41.21 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। अपने दौरे के दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। कुल योजनाओं में 13.43 करोड़ रुपये की … Thu, 26 Feb 2026 23:07:25 GMT

  Videos
See all

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | #ViksitBharat | Devendra Fadnavis | Republic Bharat | #Pune #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:45:01+00:00

तुम्हे सारे नियम कानून तोड़ने हैं! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:41:20+00:00

जमीन खाली है तो मेरी है! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:40:14+00:00

Iran America War Update: ईरान की 3000 KM रेंज वाली मिसाइल से कांप उठा अमेरिका! | Trump vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T19:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers