नेतन्याहू के पारंपरिक भारतीय पोशाक की पीएम मोदी ने की सराहना, बोले- यह हमारी संस्कृति के प्रति आपका सम्मान
तेल अवीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायली दौरे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने डिनर के दौरान उन्हें एक खास सरप्राइज दिया। पीएम नेतन्याहू ने भारतीय पोशाक पहनकर प्रधानमंत्री के लिए डिनर होस्ट किया। वहीं, पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू की पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनने के तरीके की तारीफ की और इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने रीपोस्ट करते हुए लिखा, सच में शानदार। भारतीय कपड़ों के लिए आपका प्यार हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए आपके सम्मान को दिखाता है।
नेतन्याहू हल्के ग्रे रंग की नेहरू जैकेट पहने हुए दिखे और उन्होंने मुस्कुराते हुए पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं, एक्स पर इजराइली प्रधानमंत्री ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी को यह कहते हुए सुना गया, यह एक भारतीय ड्रेस है।
इस पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पीएम नेतन्याहू ने लिखा, हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।
इजरायल दौरे पर पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी भी देखने को मिली। दोनों देशों के प्रधानमंत्री की कार में बैठे हुए एक तस्वीर भी सामने आई है।
पीएम मोदी को इजरायल में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। इजरायली सांसदों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इसके साथ ही इजरायली सांसदों में पीएम मोदी के साथ तस्वीर लेने की होड़ लग गई।
संसद में संबोधन के दौरान पीएम नेतन्याहू ने मोदी हग का भी जिक्र किया। पीएम नेतन्याहू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का पर्सनली गले लगना कुछ खास है। इसे मोदी हग कहते हैं। यह पूरी दुनिया में मशहूर है। जब आप किसी को करीब से गले लगाते हैं, सच में, आप जानते हैं कि यह कोई दिखावा नहीं है, यह एक असली चीज है। इसे मोदी हग कहते हैं। इसलिए मैं यहां भी, हर एक मेंबर की तरफ से, गले लगने का जवाब देना चाहता हूं।
इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, यह सिर्फ हमारे बीच व्यक्तिगत संबंध, व्यक्तिगत दोस्ती का इशारा नहीं है, बल्कि यह सच में हमारे दोनों लोगों के बीच के संबंध की गर्माहट को दिखाता है। जैसा कि आप जानते हैं, भारत लगभग 1.5 बिलियन लोगों की एक बहुत बड़ी ताकत है। इजरायल थोड़ा छोटा है, थोड़ा सा। लेकिन, इजरायल भी बहुत बड़ा है। यह एक बहुत बड़ी ताकत है। मन से बहुत बड़ा, काम से बहुत बड़ा, चमत्कार करने में काबिल।
--आईएएनएस
केके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Rajasthan: नागौर में स्कूल में खेलते समय 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, सामने आया CCTV
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले में स्कूल में खेलते समय 9 साल की एक बच्ची को हार्ट अटैक आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि ये घटना जिले के गोटन इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी की सुबह घटी. जहां नौ साल की छात्रा दिव्या को खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ा और वो जमीन पर गिर गई. जिससे उसकी मौत हो गई.
स्कूल ग्राउंड में खेलते वक्त आया हार्ट अटैक
जानकारी के मुताबिक, ये घटना उस वक्त घटी जब छात्रा प्रार्थना से पहले स्कूल ग्राउंड में खेल रही थी. लेकिन तभी वह अचानक ग्राउंड में ही गिर गई. छात्रा के जमीन पर गिरते ही स्कूल स्टाफ उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना का CCTV फ़ुटेज अब सामने आया है. छात्रा के असमय निधन से परिवार में कोहराम मच गया. यह परिवार के लिए दूसरी बड़ी त्रासदी है, क्योंकि दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की भी चार महीने पहले खेलते समय इसी तरह अचानक मौत हो गई थी.
कम उम्र में चली गई दोनों भाई बहनों की जान
परिवार ने स्कूल स्टाफ की तत्परता की सराहना की. स्कूल डायरेक्टर रामकुंवर ओला ने बताया कि दिव्या लाइन में खड़ी थी, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गई. छात्रा के जमीन पर गिरने से पूरा परिसर घबरा गया. डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण माना गया. छात्रा के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं. वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराने का निर्णय लेते हुए अंतिम संस्कार भी कर दिया. पूरे गांव में दोनों भाई-बहन की कम उम्र में ही मौत से गहरा शोक है.
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा नजारा
स्कूल ग्राउंड में घटी पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि स्कूल ग्राउंड में कई बच्चे खेल रहे हैं. दिव्या भी अपने साथियों के साथ खेल रही है. दिव्या दूसरे बच्चों के साथ दौर रही थी और आगे जाकर वो अचानक से खड़ी हो जाती है. जैसे ही वो खड़ी होती है वैसे ही मुंह के बल जमीन पर गिर जाती है. ये देखकर वहां मौजूद दूसरे छात्र हैरान रह जाते हैं.
ये भी पढ़ें: राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, चुनाव लड़ने पर लगी ये रोक हटाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















