10 दिन से ICU में सलीम खान: आमिर खान ने सलमान के पिता के लिए की दुआ, बोले- 'वो बस जल्द ठीक होकर आ जाएं'
Salim Khan health: दिग्गज स्क्रीन राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर फैंस लगातार चिंतित हैं। 17 फरवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी ब्रेन हेम्रेज के बाद सर्जरी की गई। इसी बीच आमिर खान ने हाल ही में सलीम खान की तबीयत के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह खुद उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
आमिर ने दी हेल्थ अपडेट
एक इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा, "मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। जब मैं गया तो वह ICU में थे, इसलिए मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाया, लेकिन मैं उनके परिवार के साथ बैठा था।"
उन्होंने आगे बताया कि परिवार की ओर से मिल रही जानकारी के अनुसार सलीम खान की हालत में सुधार हो रहा है। आमिर ने कहा, "अलवीरा (सलमान खान की बहन) मुझे रोज बता रही हैं कि उनकी सेहत में हर दिन सुधार हो रहा है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द घर लौटें और पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।"
ICU में सलीम खान, परिवार अस्पताल में मौजूद
सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबर मिलते ही पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने मीडिया को बताया था कि जांच के बाद एक छोटा-सा मेडिकल प्रोसीजर किया गया, जो सफल रहा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें ICU में निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उम्र को देखते हुए विशेष सावधानी बरती जा रही है।
ये भी पढ़ें- Fact Check: 63वें जन्मदिन पर संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? परिवार ने बयान में बताई सच्चाई
सेलेब्स ने लिया हालचाल
सलीम खान की तबीयत की खबर सामने आते ही कई फिल्मी सितारे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। शाहरुख खान, रणवीर सिंह और जावेद अख्तर समेत कई हस्तियों ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना। फैंस भी सोशल मीडिया पर उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Katrina Kaif: मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का बदल गया हुलिया! पहली बार पब्लिक के सामने आई; देखें Viral Video
सलीम खान का फिल्मी सफर
सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे अभिनय किरदारों से की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें स्क्रीन राइटिंग के क्षेत्र में मिली। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं। ‘दीवार’, ‘डॉन’ और ‘शोले’ जैसी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा की कहानी कहने का अंदाज ही बदल दिया।
बाद में अलग होने के बाद भी सलीम खान ने ‘अंगारे’, ‘नाम’ और ‘कब्जा’ जैसी फिल्मों से अपनी लेखनी का जादू बरकरार रखा।
Vijay Rashmika Wedding: शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रचाई शादी
Vijay Rashmika Wedding: अरावली की पहाड़ियों से सजी उदयपुर की खूबसूरत वादियों में आज एक यादगार प्रेम कहानी हमेशा के लिए मुकम्मल हो गई हैं। रश्मिक और विजय ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
लंबे समय से रिलेशनशिप की खबरों में रहने के बाद अब विजय और रश्मिका ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। सोशल मीडिया पर फैंस ‘विरोश’ की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सपनों जैसा सजा वेडिंग वेन्यू
शादी का वेन्यू फूलों और पारंपरिक साउथ इंडियन टच से सजाया गया था। गुलाब, लिली और गेंदा के फूलों से सजा हर कोना बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था।
यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Wedding Inside Pics: रश्मिका-विजय के संगीत और हल्दी की इनसाइड तस्वीरें लीक; देंखे जश्न की खास झलकियां!
10 बजकर 10 मिनट पर हुई शादी
Hero #VijayDeverakonda & #RashmikaMandanna officially tied the knot on 10.10 ????❤️#Virosh pic.twitter.com/iZ3W3bf5YN
— Milagro Movies (@MilagroMovies) February 26, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलुगु परंपराओं के अनुसार विजय और रश्मिका की शादी सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर संपन्न हुई। कोडेला परंपराओं से जुड़ी रस्में अभी बाकी बताई जा रही हैं।
यह भी पढ़े - Vijay-Rashmika के प्री-वेडिंग का जश्न : बहू को सास देगी खानदानी सौगात; संदीप रेड्डी वांगा उदयपुर पहुंचे
सुबह से शुरु हुई रस्में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह रश्मिका के परिवार ने विजय को नारियल और पान के पत्ते भेंट किए, जिसके साथ शादी की रस्मों की शुरुआत हुई। जिसके बाद विधि-विधान से शादी हुई। फिलहाल कपल की तरफ से शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई हैं।
फोटोज का इंतजार
शादी के बाद अब सभी की नजरें विजय और रश्मिका की वेडिंग फोटोज पर टिकी हैं। वेन्यू से सामने आ रहे वीडियोज और तस्वीरें फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा रही हैं।
बधाइयों का तांता लगा
Finally #VijayDeverakonda got married to #RashmikaMandanna today morning at 10:10 AM. Wishing the lovely couple all the best.❤️???? pic.twitter.com/qrAAAn2CjI
— Sreedhar Pillai (@sri50) February 26, 2026
ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कपल को बधाई दी और शादी की पुष्टि की। शादी की खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग कपल को लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
यह भी पढ़े - विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स वायरल, परफ्यूम से मिठाई तक कई प्रीमियम गिफ्टस हैं मौजूद; VIDEO
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi























