Vijay Rashmika Wedding: शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रचाई शादी
Vijay Rashmika Wedding: अरावली की पहाड़ियों से सजी उदयपुर की खूबसूरत वादियों में आज एक यादगार प्रेम कहानी हमेशा के लिए मुकम्मल हो गई हैं। रश्मिक और विजय ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
लंबे समय से रिलेशनशिप की खबरों में रहने के बाद अब विजय और रश्मिका ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। सोशल मीडिया पर फैंस ‘विरोश’ की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सपनों जैसा सजा वेडिंग वेन्यू
शादी का वेन्यू फूलों और पारंपरिक साउथ इंडियन टच से सजाया गया था। गुलाब, लिली और गेंदा के फूलों से सजा हर कोना बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था।
यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Wedding Inside Pics: रश्मिका-विजय के संगीत और हल्दी की इनसाइड तस्वीरें लीक; देंखे जश्न की खास झलकियां!
10 बजकर 10 मिनट पर हुई शादी
Hero #VijayDeverakonda & #RashmikaMandanna officially tied the knot on 10.10 ????❤️#Virosh pic.twitter.com/iZ3W3bf5YN
— Milagro Movies (@MilagroMovies) February 26, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलुगु परंपराओं के अनुसार विजय और रश्मिका की शादी सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर संपन्न हुई। कोडेला परंपराओं से जुड़ी रस्में अभी बाकी बताई जा रही हैं।
यह भी पढ़े - Vijay-Rashmika के प्री-वेडिंग का जश्न : बहू को सास देगी खानदानी सौगात; संदीप रेड्डी वांगा उदयपुर पहुंचे
सुबह से शुरु हुई रस्में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह रश्मिका के परिवार ने विजय को नारियल और पान के पत्ते भेंट किए, जिसके साथ शादी की रस्मों की शुरुआत हुई। जिसके बाद विधि-विधान से शादी हुई। फिलहाल कपल की तरफ से शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई हैं।
फोटोज का इंतजार
शादी के बाद अब सभी की नजरें विजय और रश्मिका की वेडिंग फोटोज पर टिकी हैं। वेन्यू से सामने आ रहे वीडियोज और तस्वीरें फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा रही हैं।
बधाइयों का तांता लगा
Finally #VijayDeverakonda got married to #RashmikaMandanna today morning at 10:10 AM. Wishing the lovely couple all the best.❤️???? pic.twitter.com/qrAAAn2CjI
— Sreedhar Pillai (@sri50) February 26, 2026
ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कपल को बधाई दी और शादी की पुष्टि की। शादी की खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग कपल को लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
यह भी पढ़े - विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स वायरल, परफ्यूम से मिठाई तक कई प्रीमियम गिफ्टस हैं मौजूद; VIDEO
शेयर बाजार में कमाई का मौका! Sedemac Mechatronics का IPO 4 मार्च को खुलेगा, जानें Price Band
पावरट्रेन कंट्रोल और मोटर वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स लिमिटेड का 1,087 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) चार मार्च को खुलेगा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,287-1,352 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। ऊपरी सीमा पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 6,000 करोड़ रुपये आंका गया है।
4 मार्च को ओपन होगा आईपीओ
यह निर्गम चार मार्च को खुलेगा और छह मार्च को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक दो मार्च को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ में कोई नया निर्गम शामिल नहीं है। यह पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है जिसमें प्रवर्तक मनीष शर्मा और अश्विनी अमित दीक्षित सहित अन्य निवेशक कुल 80,43,300 शेयर बेचेंगे।
कंपनी दोपहिया एवं तिपहिया आंतरिक दहन इंजन वाहनों के लिए सेंसर-लेस कम्यूटेशन आधारित ‘इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर ईसीयू’ का विकास, डिजाइन और विनिर्माण करती है। इसके ग्राहकों में टीवीएस मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स, ब्रिग्स एंड स्ट्रैटन एलएलसी और डीईआईएफ इंडिया शामिल हैं। सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का शेयर 11 मार्च को बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



