आज सोना-चांदी के दाम में तेजी:सोना ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, एक किलो चांदी की कीमत ₹2.66 लाख पर पहुंची
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 26 फरवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 35 रुपए बढ़कर 1,59,043 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,59,008 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 233 रुपए बढ़कर 2,65,650 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,65,417 रुपए किलो थी। इस साल सोना 26,000 रुपए और चांदी 35,000 रुपए महंगी हुई इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 26,000 रुपए और चांदी 35,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। 2025 में सोना ₹57 हजार महंगा हुआ 1.80 लाख तक जा सकता है सोना इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है। UBS को पूरा भरोसा है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
Gold Rate 26 Feb: सोने की चमक हुई फीकी, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में कितना हुआ सस्ता
Aaj Ka Sone Ka Bhav: दिल्ली में 24 कैरेट सोना 600 रुपये टूटकर 160390 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, लखनऊ में 610 रुपये टूटकर 160700 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। इंदौर में 160830 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, जयपुर में 1660480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




