इस्लाम में रमजान को पाक महीना माना जाता है। रमजान के दौरान अल्लाह की इबादत, संयम और सेहत के लिए खास संगम है। इस दौरान लोग दिनभर रोजा रखते हैं जब इफ्तार का समय आता है, तो सबसे पहले खजूर ही खाया जाता है। इसको परंपरा नहीं बल्कि हेल्दी आदत भी मानी जाती है। खासतौर पर खजूर शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है और लंबे समय तक भूखे रहने के बाद होने वाली कमजोरी को भी दूर करता है।
हेल्थ एक्सपर्ट भी बताते हैं कि, यदि आप पूरे रमजान में रोजाना खजूर खाते हैं, तो इसका असर आपकी एनर्जी, डाइजेशन, हार्ट हेल्थ और ओवरऑल वेलनेस पर साफ दिखाई देता है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को पोषण देता है। रोजे के दौरान होने वाली कई आम परेशानियों को कम करता है। इसके अलावा, खजूर खाने के इफ्तार की शुरुआत हल्की और पौष्टिक रहती है, जिससे आप ओवरईटिंग से भी बचते हैं। आइए आपको बताते हैं 1 महीने तक खजूर खाने से शरीर क्या फायदे मिलते हैं।
शरीर को एनर्जी मिलती है
जब आप रोजा खोलते है तो खजूर का सेवन जरुर करते हैं, यह थकान को तुरंत कम करती है। क्योंकि खजूर में सबसे ज्यादा विटामिन्स का स्रोत पाया जाता है। इसमें विटामिन A और C के साथ बी1, बी2, बी3, बी5 भी पाए जाते हैं। खजूर में प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले शुगर जैसे कोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज तुरंत एनर्जी देते हैं। रमजान के दौरान खजूर खाने से शरीर को जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं और अलग से सप्लीमेंट्स की जरुरत कम हो सकती है।
रोजा रखने से कब्ज नहीं होगी
अक्सर लंबे समय से खाली पेट रहने के कारण रमजान में कब्ज की समस्या होने लगती है। खजूर में पाए जाने वाले फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है। इफ्तार में खजूर खाने से डाइजेशन सही रहता है और कब्ज से राहत प्राप्त होती है।
दिल का रखता है ख्याल
खजूर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है, जो दिल को हेल्दी रखता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है। रोजाना खजूर खाने से दिल संबंधित समस्याओं का खतरा कम होता है।
मूड भी अच्छा रहता है
खजूर में विटामिन B कॉम्प्लेक्स होता है, जो ब्रेन को एक्टिव रखता है और रोजे के दौरान चिड़चिड़ापन कम करता है।
ओवरईटिंग से बचाता है
अगर आप इफ्तार से पहले खजूर खाते हैं तो भूख कंट्रोल रहती है, जिससे ज्यादा खाने से होने वाली गैस, एसिडिटी और अपच की समस्याओं से बचा जाता है।
रमजान में खजूर का खाना क्यों खास है?
खजूर एक तरह से नेचुरल सुपरफूड माना जाता है, जो शरीर को एनर्जी, फाइबर और जरुरी मिनरल्स देता है। यदि आप पूरे रमजान में प्रतिदिन 2-3 खजूर खाती हैं, तो आपको एनर्जी मिलेगी और डाइजेशन भी बेहतरीन रहता है व सेहत भी बढ़िया रहता है। गौरतलब है कि खजूर फायदेमंद हैं लेकिन इसको सीमित मात्रा में खाएं।
Continue reading on the app
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज शाम 7:00 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-8 का मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कौन से बदलाव होंगे. किन खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 से बाहर रखा जाएगा और किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा 1 बदलाव?
भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक बदलाव हो सकता है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर इलेवन में उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी करवा सकते हैं. अक्षर को टीम में वाशिंगटन सुदंर की जगह पर मौका दिया जा सकता है.
नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में और सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफीका के खिलाफ अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 से बाहर बैठाया गया था. उनकी जगह पर प्लेइंग-11 में सुंदर को जगह दी गई थी, जो अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.
ये 4 खिलाड़ी प्लेइंग-11 से रह सकते हैं बाहर
इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज समेत 4 खिलाड़ी बाहर बैठ सकते हैं. इन खिलाड़ियों को 11 में जगह नहीं मिलने की संभावना है.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड
ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन.
ये भी पढ़ें : Pakistan semi-final scenario: पाकिस्तान अभी भी बना सकता है सेमीफाइनल में जगह, जानें क्या है नया समीकरण?
Continue reading on the app