Responsive Scrollable Menu

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ कौन होगा टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से बाहर? जानिए किस खिलाड़ी को मिलेगा चांस

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज शाम 7:00 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-8 का मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कौन से बदलाव होंगे. किन खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 से बाहर रखा जाएगा और किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा 1 बदलाव?

भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक बदलाव हो सकता है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर इलेवन में उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी करवा सकते हैं. अक्षर को टीम में वाशिंगटन सुदंर की जगह पर मौका दिया जा सकता है. 

नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में और सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफीका के खिलाफ अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 से बाहर बैठाया गया था. उनकी जगह पर प्लेइंग-11 में सुंदर को जगह दी गई थी, जो अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

ये 4 खिलाड़ी प्लेइंग-11 से रह सकते हैं बाहर

इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज समेत 4 खिलाड़ी बाहर बैठ सकते हैं. इन खिलाड़ियों को 11 में जगह नहीं मिलने की संभावना है.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड

ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन.

ये भी पढ़ें : Pakistan semi-final scenario: पाकिस्तान अभी भी बना सकता है सेमीफाइनल में जगह, जानें क्या है नया समीकरण?

Continue reading on the app

भारत और इजरायल के बीच आयरन डोम पर डील 'पक्की', पाकिस्तान के छूट जाएंगे पसीने

तेल अवीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच आज आयरन डोम पर बात बन सकती है। अगर दोनों देशों के बीच आयरन डोम को लेकर मुहर लग गई, देश की सुरक्षा में एक बड़ा कदम होगा।

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने अपने स्वदेशी हथियारों की ताकत दिखाकर दुश्मनों के हर हमले को नाकाम कर दिया। यहां तक कि पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू गुरुवार को किंग डेविड होटल में एक बड़ी द्विपक्षीय मीटिंग करने से पहले यद वाशेम जाएंगे। दोनों नेताओं के बीच इस चर्चा में भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा पर फोकस रहेगा। इसमें रक्षा, विज्ञान और तकनीक, व्यापार और लोगों के बीच मेलजोल में सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, दोनों नेता जरूरी क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचार साझा करेंगे।

इस दौरान दोनों नेता आर्थिक, सुरक्षा और कूटनीतिक क्षेत्रों में कई एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। इसका मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाना है। साइनिंग सेरेमनी के बाद, प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू मीडिया में संयुक्त बयान जारी करेंगे।

भारत का ध्यान आयरन डोम टेक्नोलॉजी हासिल करने के लिए इजरायल के साथ रणनीतिक साझेदारी पक्की करने पर केंद्रित है। प्रस्तावित व्यवस्था सीधे-सीधे खरीद से कहीं आगे है और इसे भारत के स्वदेशी मिशन सुदर्शन चक्र का एक मुख्य हिस्सा माना जा रहा है। इसे प्रोजेक्ट कुशा के नाम से भी जाना जाता है।

इजरायल ने “मेक इन इंडिया” पहल के तहत भारत को आयरन डोम टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने का ऑफिशियल ऑफर दिया है। इससे स्थानीय प्रोडक्शन और कम दूरी के रॉकेट, मोर्टार और ड्रोन का मुकाबला करने के लिए डिजाइन किए गए मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम में इंटीग्रेशन हो सकेगा।

आयरन डोम के साथ-साथ, भारत इजरायल के नए आयरन बीम लेजर-बेस्ड सिस्टम में भी गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है। इसे कम लागत वाले हवाई खतरों के खिलाफ एक कॉस्ट-इफेक्टिव, लाइट-स्पीड सॉल्यूशन के तौर पर देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय शहरों और अहम बुनियादी ढांचे को उच्च सफलता दर वाली सुरक्षा ढाल के माध्यम से सुरक्षित करना है, जो एस-400 जैसे लंबी दूरी के रक्षा प्लेटफॉर्म का पूरक बनेगी। व्यापक लक्ष्य 2030 तक एक “अभेद्य” राष्ट्रीय सुरक्षा कवच तैयार करना है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों को तबाह करने के लिए स्वदेशी हथियारों और आधुनिक विदेशी हथियारों का इस्तेमाल किया था। ब्रह्मोस, हैमर गाइडेड बम, राफेल, सुखोई एसयू-30एमकेआई और मिराज 2000 के जरिए भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

15 मैच... 14 जीत, टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान का जलवा, हिटमैन छूट गए पीछे, विलियम्सन के बराबर पहुंचे मार्करम

Aiden Markram T20 captaincy Record: एडेन मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी के नए मानक स्थापित किए हैं. रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीकी कप्तान की सफलता की दर अविश्वसनीय है.उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 15 मैचों में कप्तानी की है और 14 मैचों में उन्हें जीत मिली है. इस दौरान मार्करम ने रोहित शर्मा जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ दिया है. Thu, 26 Feb 2026 21:10:25 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | क्या सच में अनिल अंबानी 'बेघर' हो गए? Mukesh Ambani | Ed Raid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:15:09+00:00

Chakraview में देखिए Shankracharya को 'Epstein Files की याद क्यों आई? | Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:01:11+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: भारत-इजरायल के बीच बड़ी डील #pmmodi #sushantsinha #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:07:24+00:00

भारत-इजरायल का बेमिसाल याराना l PM Modi Israel Visit l PM Modi l Netanyahu l Defense Deal 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:01:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers